Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»साप्ताहिक समीक्षा बैठक में बोले कलेक्टर गुप्ता रूफ वॉटर हार्वेस्टिंग पद्धति से करें जल का संग्रहण
    मध्यप्रदेश

    साप्ताहिक समीक्षा बैठक में बोले कलेक्टर गुप्ता रूफ वॉटर हार्वेस्टिंग पद्धति से करें जल का संग्रहण

    AdminBy AdminJune 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    साप्ताहिक समीक्षा बैठक में बोले कलेक्टर गुप्ता रूफ वॉटर हार्वेस्टिंग पद्धति से करें जल का संग्रहण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    खंडवा

    बैठक में कलेक्टर गुप्ता ने जिले की समस्त पक्की छतों पर रूफवॉटर हार्वेस्टिंग कार्य किए जाने का लक्ष्य रखा। उन्होंने इस कार्य को चरणबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो शासकीय भवन शेष है उनपर रूफवॉटर हार्वेस्टिंग का कार्य जुलाई 2025 तक पूर्ण किया जाए। इसके बाद रूफ वाटर हार्वेस्टिंग के कार्य को शासकीय आवासों में, व्यापारिक प्रतिष्ठानों में, दो मंजिला आवासीय भवनों आदि में चरणबद्ध रूप से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नुक्कड़ नाटक, वर्कशॉप, संगोष्ठी आदि आयोजित कर जनता को रूफ वॉटर हार्वेस्टिंग के प्रति जागरूक किया जाए।

     कार्य लापरवाही बरतने वालों पर कलेक्टर ने नकेल कसना शुरू कर दी है। सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने फार्मर आइडी बनाए जाने के कार्य प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने 6 पटवारियों को फार्मर आईडी के कार्य में लापरवाही करने पर निलंबन का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि जल संरक्षण के लिए रूफवॉटर हार्वेस्टिंग का उपयोग अधिक से अधिक किया जाए। उन्होंने शासकीय कार्यालयों में किए जा रहे रूफ वॉटर हार्वेस्टिंग के कार्य की समीक्षा की।

    फार्मर आइडी कार्य में मिली लापरवाही
    बैठक के दौरान फार्मर आइडी कार्य में लापरवाही पाए जाने पर कलेक्टर ने खंडवा जनपद के ग्राम सांवखेड़ा के पटवारी आशीष गौर, सिंगोट के ग्राम नांदिया के पटवारी साक्षी गौर, चिचगोहन के पटवारी राजेंद्र महाजन, खंडवा नगर के बडग़ांव भीला पटवारी अशोक सिंह तंवर, पुनासा के ग्राम रीछी के पटवारी सतीश राठौर, मुंडई के पटवारी गौरव सोनी को निलंबन के नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम किसान आधार सीडिंग रिपोर्ट एवं ई-केवायसी रिपोर्ट की समीक्षा की।

    मियावाकी पद्धति से हो पौधरोपण
    बैठक में कलेक्टर ने जिले के एनआरसी एवं एनबीएसयू में भर्ती बच्चों की जानकारी ली एवं बेहतर व्यवस्थाएं करने और बच्चों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने पीओपी की मूर्ति निर्माण पर की गई कार्यवाही की समीक्षा की। उन्होंने एनआरएलएम के अधिकारी को निर्देश दिए कि मिट्टी से मूर्ति निर्माण की कार्यशालाएं आयोजित की जाएं। बैठक में उन्होंने मियावाकी पद्धति से पौधरोपण करने की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी एसडीएम से कहा कि भ्रमण कर पीएमजीएसवाई की सडक़ों का निरीक्षण करें। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा, अपर कलेक्टर केआर बडोले एवं अरविंद चौहान सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण मौजूद थे।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    water
    Admin

    Related Posts

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में गौ कथा का दिव्य समापन, धर्म व गौ संरक्षण का लिया संकल्प

    February 14, 2026

    CM का बड़ा ऐलान- केन-बेतवा लिंक से 300 गांवों को मिलेगा पानी

    February 14, 2026

    ग्वालियर के डॉ. श्रीवास्तव ने किया देहदान प्रदेश सरकार के निर्णय अनुसार दिया गया गार्ड ऑफ़ ऑनर

    February 14, 2026

    ‘योगी और सत्ता साथ कैसे?’ शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने CM पर उठाए सवाल

    February 14, 2026

    कमरे में बंद कर खौफनाक हमला, कोरबा में चापड़ से पत्नी पर वार; बीच-बचाव में आई परिजनों को भी नहीं छोड़ा

    February 14, 2026

    सीएम ने दी बड़ी सौगात, लाडली बहनों के खातों में ट्रांसफर हुए 1500 रुपये

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    जब अंगद बना चुनौती: रामायण के उस मुस्लिम एक्टर की कहानी, जिसने रावण की लंका हिला दी

    February 14, 2026

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में गौ कथा का दिव्य समापन, धर्म व गौ संरक्षण का लिया संकल्प

    February 14, 2026

    CM का बड़ा ऐलान- केन-बेतवा लिंक से 300 गांवों को मिलेगा पानी

    February 14, 2026

    ‘योगी और सत्ता साथ कैसे?’ शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने CM पर उठाए सवाल

    February 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.