Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-कबीरधाम में खरीदी केंद्रों पर 64 हजार क्विंटल कम मिली धान, कलेक्टर ने कार्रवाई के दिए निर्देश
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-कबीरधाम में खरीदी केंद्रों पर 64 हजार क्विंटल कम मिली धान, कलेक्टर ने कार्रवाई के दिए निर्देश

    By June 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-कबीरधाम में खरीदी केंद्रों पर 64 हजार क्विंटल कम मिली धान, कलेक्टर ने कार्रवाई के दिए निर्देश
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कबीरधाम.

    छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में धान खरीदी को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। केंद्रों के भौतिक सत्यापन के दौरान 95 उपार्जन केंद्रों में कुल 64 हजार 409 क्विंटल धान कम पाया है। इसका रेट सरकार के समर्थन मूल्य 2183 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से करीब 14 करोड़ 60 लाख 4 हजार 847 रुपये हो रहा है। खरीदी के बाद जिला प्रशासन की टीम ने जब इन केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया तो 95 उपार्जन केंद्रों में कुल 64 हजार 409 क्विंटल धान कम पाया है। इसका रेट सरकार के समर्थन मूल्य 2183 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से करीब 14 करोड़ 60 लाख 4 हजार 847 रुपये हो रहा है।

    भौतिक सत्यापन के दौरान अनियमितता पाए जाने पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने धान उपार्जन केंद्र प्रभारी के खिलाफ सोसायटी अधिनियम 1962 के तहत उनकी संपत्ति निलामी (कुर्की) कर वसूली की कार्रवाई, निलंबन और बर्खास्तगी करने के निर्देश दिए हैं।
    कलेक्टर ने इन धान खरीदी केंद्रों को ब्लैक लिस्टेड करने के प्रस्ताव भी शासन को भेजने को कहा है। जिले के धान उपार्जन केंद्र समनापुर (बोड़ला) में 3436 क्विंटल, रणजीतपुर में 2836 क्विंटल, सरईसेत में 2731.5 क्विंटल, सुकली गोंविद में 2717.6 क्विंटल, मोहगांव में 2140.41 क्विंटल, समनापुर में 1956.12 क्विंटल, राजानवांगांव में 1828.14 क्विंटल, सुरजपुरा में 1817.58 क्विंटल, करपीगोड़ान में 1805.5 क्विंटल, बघर्रा में 1638.77 क्विंटल, बिरोड़ा में 1532.42 क्विंटल, रक्से में 1518.8 क्विंटल धाम कम पाए गए है। यहां के समिति प्रबंधन, धान खरीदी प्रभारियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

    गौरतलब है कि जिले के 108 उपार्जन केंद्र में धान खरीदी के बाद रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था, शत प्रतिशत धान का उठाव और शेष धान का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। भौतिक सत्यापन के लिए खाद्य, सीसीबी नोडल, विपणन और सहकारी सेवा संस्थाएं के विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई है। टीम द्वारा भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। पूर्व में पंडरिया ब्लॉक के धान उपार्जन केन्द्र ग्राम कोदवागोड़ान के प्रभारी के खिलाफ कुकदूर में एफआईआर दर्ज किया गया है। इसके बाद प्रभारी को बर्खास्त कर सोसायटी अधिनियम 1962 नियम के तहत उनकी संपत्ति कुर्की कर वसूली करने के निर्देश दिए है। संयुक्त टीम द्वारा धान उपार्जन केन्द्र कोदवागोड़ान में भौतिक सत्यापन करने पर 4 हजार 160 क्विंटल धान कम पाया गया था, जिसकी लागत 90 लाख 81 हजार 829 रूपए आंकी गई है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख

    March 12, 2026

    आंगनबाड़ी केंद्रों में एक लाख 33 हजार से अधिक स्टेडियोमीटर का होगा वितरण

    March 12, 2026

    रक्षा और एयरोस्पेस विनिर्माण के बड़े केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तर प्रदेश

    March 12, 2026

    यूपी को इको टूरिज्म हब बनाने की दिशा में उल्लेखनीय पहल, फिरोजाबाद और गाजीपुर में इको टूरिज्म गतिविधियों का होगा विकास

    March 12, 2026

    मुख्यमंत्री ने “बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” का किया शुभारंभ

    March 12, 2026

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राष्ट्रपति के आगमन व रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा की

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख

    March 12, 2026

    गैस सिलेंडर बुकिंग में बड़ी दिक्कत, कॉल्स की बाढ़ से Indane का सिस्टम हुआ क्रैश

    March 12, 2026

    आंगनबाड़ी केंद्रों में एक लाख 33 हजार से अधिक स्टेडियोमीटर का होगा वितरण

    March 12, 2026

    मल्टी-रोल लड़ाकू विमान से एयर चीफ मार्शल की सोलो उड़ान, भारतीय वायु सेना की शक्ति का संदेश

    March 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.