Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»आईपीएल 2025 का फाइनल जीतने पंजाब को मिला 191 का टारगेट, कोहली फिफ्टी से चूके
    खेल

    आईपीएल 2025 का फाइनल जीतने पंजाब को मिला 191 का टारगेट, कोहली फिफ्टी से चूके

    AdminBy AdminJune 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आईपीएल 2025 का फाइनल जीतने पंजाब को मिला 191 का टारगेट, कोहली फिफ्टी से चूके
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अहमदाबाद 
    आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल खेला जा रहा है है। खिताबी जंग अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रही है। आरसीबी ने पीबीकेएस के सामने 191 रनों का टारगेट रखा है। आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन जुटाए। आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए। उन्होंने बतौर ओपनर आने बाद 35 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन चौके शामिल हैं। टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फिल साल्ट (9 गेंदों में 16) सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद, विराट कोहली ने मयंक अग्रवाल (18 गेदों में 24) के साथ दूसरे विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी की। कप्तान रजत पाटीदार (16 गेंदों में 26) बड़ी पारी नहीं खेल सके। उन्होंने कोहली के संग 40 रनों की पार्टनरशिप की। कोहली को अजमतुल्लाह उमरजई ने 15वें ओवर में कॉट एंड बोल्ड किया। उन्होंने लियाम लिविंगस्टोन (15 गेंदों में 25, दो छक्के) के साथ चौथे विकेट के लिए 35 रन जोड़े।

    कोहली के जाने के बाद लिविंगस्टोन ने जितेश शर्मा (10 गेंदों में 24, दो चौके और दो छक्के) के साथ पांचवें विकेट के लिए 36 रनों की साझेदारी की। रोमारियो शेफर्ड 9 गेंदों में 17 रनों का योगदान दिया। उन्होंने एक चौका और एक छक्का मारा। क्रुणाल पांड्या के बल्ले से पांच गेंदों में चार निकले। पंजाब के लिए काइल जैमीसन और अर्शदीप सिंह ने तीन-तीन विकेट चटकाए। उमरजई के अलावा युजवेंद्र चहल और विजयकुमार वैशाक ने एक-एक शिकार किया। मंगलवार को आईपीएल को नया चैंपियन मिलेगा। आरसीबी और पंजाब में से किसी एक का 18 साल बाद खिताबी सूखा खत्म होगा। दोनों ने अब तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है। आरसीबी का यह चौथा फाइनल है। बेंगलुरु की टीम 9 साल बाद फाइनल में उतरी है। वहीं, पंजाब फ्रेंचाइजी का यह दूसरा फाइनल है। पंजाब टीम 11 साल बाद फाइनल खेल रही है।
     
    पंजाब को मिला 191 का टारगेट
    पंजाब को 191 रनों का टारगेट मिला है। अर्शदीप ने 20वें ओवर में तीन रन देकर तीन विकेट हासिल किए। उन्होंने शेफर्ड (17) को एलबीडब्ल्यू किया। क्रुणाल (4) को श्रेयस के हाथों कैच कराया। वहीं, भुवनेश्वर (1) ने प्रियांश को कैच दिया।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    top-news
    Admin

    Related Posts

    सेमीफाइनल से पहले Sam Curran का बयान वायरल, कहा- वानखेड़े में भारत को देंगे कड़ी टक्कर

    March 3, 2026

    एमपी सरकार का फैसला: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आधारित फिल्म ‘शतक’ हुई टैक्स फ्री

    March 3, 2026

    भारत-इंग्लैंड का सेमीफाइनल बारिश से धुला तो कौन खेलेगा फाइनल? ICC के नियम जानें

    March 3, 2026

    इजरायली हमले में नए रक्षा मंत्री ढेर, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव; इजरायल पर गंभीर आरोप

    March 3, 2026

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी या झटका? HRA दरों और शहरों की श्रेणी पर 8वें वेतन आयोग की नजर

    March 3, 2026

    योगी सरकार का बड़ा कदम, आरक्षण पर विपक्ष को कोई मौका नहीं मिलेगा, विभागों को भेजे गए निर्देश

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    04 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा बड़ा लाभ

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, भारी तेजी के बाद थमा कच्चे तेल का रुख

    March 3, 2026

    हालात को देखते हुए दुबई में भारतीय दूतावास अलर्ट, भारतीयों से कहा- बेवजह बाहर न निकलें

    March 3, 2026

    ईरान संकट पर पाकिस्तान सतर्क, रक्षा मंत्री का बयान—युद्ध भड़का तो पड़ेंगे गंभीर असर

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.