Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»जल गंगा संवर्धन अभियान से जनजातीय परिवारों ने समझा बारिश के पानी का महत्व
    मध्यप्रदेश

    जल गंगा संवर्धन अभियान से जनजातीय परिवारों ने समझा बारिश के पानी का महत्व

    AdminBy AdminJune 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जल गंगा संवर्धन अभियान से जनजातीय परिवारों ने समझा बारिश के पानी का महत्व
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल
    भोपाल जिला मुख्यालय से लगभग 24 किलो मीटर दूर स्थित जनपद पंचायत फंदा की ग्राम पंचायत कालापानी के ग्राम बोंदाको में निवासरत जनजातीय परिवारों ने जल संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल की है। जनजातीय परिवारों ने बारिश के पानी का महत्व समझा जिसका परिणाम है कि गांव में पहली बार जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत वर्षा जल के संचयन के लिए 19 खेत तालाब बनाए जा रहे हैं इसमें से 16 निर्माण कार्य प्रारंभ हो गये हैं।

    जनपद पंचायत फंदा के गांव बोंदाको में 200 से अधिक जनजातीय परिवार के लोग निवास करते हैं। इन्हें प्रदेश सरकार द्वारा वनाधिकार अधिनियम के तहत गांव में कृषि व निवास के लिए वन भूमि आवंटित की गई है। गांव में पहली बार वनाधिकार पट्टे के तहत मिली जमीन पर मनरेगा योजना में खेत-तालाब बनाए जा रहे हैं। इससे इन जनजातीय परिवारों को दोहरा लाभ मिल रहा है। एक तरफ जहां मनरेगा योजना के तहत रोजगार मिल रहा है, तो वहां दूसरी तरफ खेत-तालाब के बन जाने से इन्हें फसलों की सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जनपद पंचायत फंदा में एक अमृत सरोवर, 124 से अधिक खेत तालाब और 75 से अधिक कूप रिचार्ज पिट का निर्माण किया जा रहा है।

    अधिकारियों ने किया जागरूक
    ग्राम पंचायत कालापानी के गांव बोंदाको में सिंचाई की सुविधा नहीं है। पंचायत के उपयंत्री श्री जे.जे. सिंह कुशवाहा ने बताया कि जनजातीय समुदाय के लोग पट्टे के तहत मिली जमीन पर खेत-तालाब निर्माण को लेकर पहले तैयार नहीं थे उन्हें इस संबंध में लगातार जागरूक किया गया। उन्हें इससे होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि गांव में एक एकड़ से अधिक भूमि वाले हितग्राहियों के यहां पर खेत-तालाब बनाए जा रहे हैं।

    गेहूं, चना, तुअर और मक्का फसल की कर सकेंगे सिंचाई:
    जनजातीय समुदाय के किसान श्री समुड़ा, श्री मोहन और श्री नाथूलाल ने बताया कि गांव में सिंचाई की सुविधा नहीं होने से सिर्फ मक्का की खेती करते थे। अब खेत तालाब के बनने से दो फसल का फायदा ले सकेंगे। गेहूं, चना, तुवर और मक्का जैसी फसलों की सिंचाई कर सकेंगे। आजीविका को बढ़ावा देने के लिए मछली पालन भी कर सकेंगे इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

    वनाधिकार पट्‌टे की जमीन पर बनाए जा रहे खेत-तालाब
    जनपद पंचायत फंदा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भानपुर केकड़िया के ग्राम भानपुर केकड़िया में भी वनाधिकार पट्टे की जमीन पर खेत-तालाब बनाये जा रहे हैं। यहां पर भी जल गंगा संवर्धन अभियान में मनरेगा योजना के अंतर्गत 16 खेत-तालाबों का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

    छिंदवाड़ा जिले की ग्राम पंचायत जमतरा में बफर जोन में बनाए जा रहे खेत तालाब
    छिंदवाड़ा जिले की जनपद पंचायत चौरई के ग्राम पंचायत जमतरा और सांक में जनजातीय समुदाय को बफर जोन में वनाधिकार पट्‌टा अधिनियम के तहत जमीन आवंटित की गई है। यहां पर निवासरत लोगों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिले और भू-जल स्तर में वृद्धि हो, इसके लिए बफर जोन में आवंटित की गई। जमीन पर जल गंगा संवर्धन अभियान में मनरेगा योजना के तहत खेत-तालाब का निर्माण कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत जमतरा में 12 खेत तालाब और 5 कपिल धारा कूप योजना में कुआं का निर्माण कराया जा रहा है। छिंदवाड़ा जिले में 2 हजार 415 खेत तालाब, 4 हजार 138 कूप रिचार्ज पिट और 57 अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    top-news
    Admin

    Related Posts

    त्योहार से पहले बड़ा हादसा: नोएडा-भिंड मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना, दो बच्चों समेत 3 की जान गई

    March 3, 2026

    चुनाव से पहले बड़ा दांव? भारतीय जनता पार्टी सक्रिय, योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में बदलाव की चर्चा

    March 3, 2026

    नशे में किया खतरनाक कमेंट, उमा भारती के परिवार को धमकी देने वाला युवक पकड़ा गया

    March 3, 2026

    धान की अंतर राशि को लेकर कांग्रेस पर बरसे साव, राज्यसभा प्रत्याशी और असम चुनाव पर कसा तंज

    March 3, 2026

    पुनर्वास केंद्र पहुंचे अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, सुविधाओं और योजनाओं की समीक्षा

    March 3, 2026

    वोकल फॉर लोकल का स्वप्न हो रहा है साकार

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    04 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा बड़ा लाभ

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, भारी तेजी के बाद थमा कच्चे तेल का रुख

    March 3, 2026

    हालात को देखते हुए दुबई में भारतीय दूतावास अलर्ट, भारतीयों से कहा- बेवजह बाहर न निकलें

    March 3, 2026

    ईरान संकट पर पाकिस्तान सतर्क, रक्षा मंत्री का बयान—युद्ध भड़का तो पड़ेंगे गंभीर असर

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.