Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»नया अपडेट- 6 नहीं, भारत ने पाकिस्तान के 9 विमान मार गिराए!
    देश

    नया अपडेट- 6 नहीं, भारत ने पाकिस्तान के 9 विमान मार गिराए!

    AdminBy AdminJune 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नया अपडेट- 6 नहीं, भारत ने पाकिस्तान के 9 विमान मार गिराए!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पाकिस्तान के नुकसान की खबरें सामने आने लगी हैं. भारतीय वायुसेना ने शौर्य का परिचय देते हुए पाक को 'छठी का दूध' याद करा दिया. सीडीएस ने बताया, भारत की जवाबी कार्रवाई से 8 घंटे में ही पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए थे और सीजफायर के लिए भारत के आगे नाक रगड़ने लगा था. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. भारतीय वायू सेना ने जवाबी हमले में पाकिस्तान के कई फाइटर जेट और मिसाइलों को आसमान में ही नष्ट कर दिया.

    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान जाने के बाद भारत ने पाकिस्तान पर अब तक का सबसे बड़ा पलटवार किया। इसकी कल्पना शायद पाकिस्तान ने भी नहीं की होगी। इन जवाबी हमलों में पाकिस्तान को होने वाले नुकसान की जानकारी धीरे-धीरे सामने आ रही है। पहले खबर सामने आई कि भारतीय हमले में 6 पाकिस्तानी लड़ाकू विमान तबाह हो गए। वहीं, अब यह आंकड़ा 9 पर पहुंच गया है।

    सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के बाद किए गए मूल्यांकन से पता चला है कि पाकिस्तान के हवाई और जमीनी सैन्य ढांचे को गहरा नुकसान पहुंचा है। ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तानी वायुसेना (पीएएफ) के छह लड़ाकू विमान को गिरे हैं। इसके अलावा दो हाई वैल्यू निगरानी विमान और सी-130 हरक्यूलिस परिवहन विमान को भी मार गिराया गया। वहीं, दस से अधिक सशस्त्र ड्रोन को भी तबाह कर दिया गया।

    इससे पहले खबर आई थी कि भारतीय हमले में पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) और पाकिस्तानी पंजाब में हवाई संघर्ष के दौरान छह पाकिस्तानी फाइटर जेट मार गिराए गए थे। इन विमानों को भारतीय ग्राउंड-बेस्ड मिसाइल सिस्टम और हवाई चेतावनी रडारों ने ट्रैक कर ध्वस्त किया था। अब जो नई जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक, एक इलेक्ट्रॉनिक काउंटरमेजर (ECM) एयरक्राफ्ट को भारत की लंबी दूरी की स्ट्राइक प्रणाली सुदर्शन से 300 किमी की दूरी पर मार गिराया गया।

    दूसरा विमान स्वीडिश मूल का था और पाकिस्तान के भोलेरी एयरबेस पर तैनात था। एक क्रूज मिसाइल हमले में नष्ट हुआ। सैटेलाइट तस्वीरों में विमान हैंगर पूरी तरह तबाह दिखा। वहीं, मलतान के पास स्थित एक केंद्र पर ड्रोन स्ट्राइक में PAF का C-130 लॉजिस्टिक्स विमान नष्ट हुआ।

    भारत के राफेल और सुखोई-30 विमानों द्वारा किए गए एक हमले में विंग लूंग सीरीज के कम से कम दस ड्रोन एक हैंगर सहित नष्ट हुए। भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में भारतीय सीमा में दाखिल कई पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया।
    भारत ने कितनी गहराई तक हमला किया?

    लीक हुई पाकिस्तानी सैन्य रिपोर्ट "ऑपरेशन बुन्यान उन मर्सूस" से सामने आया है कि भारत ने 7 अतिरिक्त स्थानों पेशावर, झंग, हैदराबाद (सिंध), गुजरात (पंजाब), बहावलनगर, अटक और छोर पर भी हमले किए। भारत की तरफ से यह जानकारी नहीं दी गई थी। ये सभी स्थान भी सैन्य ठिकाने थे।

    भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए नौ अहम स्थानों पर हमले किए, जिनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय और मुरिदके में लश्कर-ए-तैयबा का कैंप शामिल थे। PoJK के मुजफ्फराबाद, कोटली, रावलकोट, भिंबर और चकवाल में भी हमले हुए। मैक्सार टेक्नोलॉजी की सैटेलाइट तस्वीरों ने इन ठिकानों को पहुंचे गंभीर नुकसान की पुष्टि की है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Operation Sindoor top-news
    Admin

    Related Posts

    हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, असम में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 86.5% की कमी आई

    March 19, 2026

    संसद में गूंजा ‘सरके चुनर तेरी’ विवाद, अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान—गाने पर बैन

    March 18, 2026

    आम आदमी को राहत: नॉन-एसी कोच बढ़ाने के साथ रेलवे दे रहा भारी सब्सिडी

    March 18, 2026

    रोहित-विराट के भविष्य पर अश्विन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- गंभीर को नहीं कोई दिक्कत

    March 18, 2026

    बड़ा झटका! BCCI के निर्णय से Jasprit Bumrah को करोड़ों का नुकसान, अब क्या करेगा बोर्ड?

    March 18, 2026

    PAN Card बनवाना हुआ आसान या मुश्किल? 1 अप्रैल से लागू होगा नया सिस्टम, जानें पूरी डिटेल

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मध्यप्रदेश में टैक्स वृद्धि का प्रस्ताव, 10-15 प्रतिशत तक हो सकती है बढ़ोत्तरी

    March 19, 2026

    ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल के लिए नई प्रक्रिया शुरू, जानें क्या है बदलाव

    March 19, 2026

    हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, असम में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 86.5% की कमी आई

    March 19, 2026

    एमपी ने 43,014 गांवों का ड्रोन सर्वे करके 54.18 लाख लोगों को दिया संपत्ति कार्ड, गुजरात-महाराष्ट्र को पीछे छोड़ा

    March 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.