Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»इंदौर के राजा रघुवंशी का हनीमून एक खौफनाक मर्डर मिस्ट्री में बदल गया
    मध्यप्रदेश

    इंदौर के राजा रघुवंशी का हनीमून एक खौफनाक मर्डर मिस्ट्री में बदल गया

    AdminBy AdminJune 8, 2025No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इंदौर के राजा रघुवंशी का हनीमून एक खौफनाक मर्डर मिस्ट्री में बदल गया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर

    इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी के बाद शुरू हुआ हनीमून अचानक एक खौफनाक मर्डर मिस्ट्री में बदल गया. 22 मई को शिलांग पहुंचे राजा और उनकी पत्नी सोनम की रहस्यमयी गुमशुदगी ने सनसनी फैला दी. राजा की लाश मिलने के बाद सोनम का कोई पता नहीं चल पाया है. होटल में पहुंचे से लेकर लावारिस स्कूटी मिलने तक के सबूत इस मामले की गहराई और भी बढ़ा रहे हैं. शिलांग की वादियों में हुई इस घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सोनम कहां है और राजा की मौत के पीछे क्या राज छुपा है?

    राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी. शादी के महज 9 दिन बाद 20 मई को दोनों हनीमून मनाने के लिए इंदौर से बेंगलुरु होते हुए गुवाहाटी पहुंचे. वहां कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन के बाद 22 मई को वे शिलांग रवाना हुए. घरवालों के अनुसार, दोनों का प्लान सिर्फ असम तक जाने का था, लेकिन वे अचानक शिलांग कैसे और क्यों पहुंचे, यह सवाल अब गहरा रहस्य बन गया है.

    शिलांग में हनीमून मनाने गए इंदौर के राजा और सोनम रघुवंशी का एक CCTV फुटेज सामने आया है, जो 22 मई का बताया जा रहा है. इस फुटेज में दोनों को एक होटल के बाहर स्कूटी से आते और बैग रखते हुए देखा जा सकता है. इसके बाद वे स्कूटी से घूमने निकल जाते हैं. यह वही स्कूटी है, जो बाद में 25 किलोमीटर दूर एक पार्किंग में लावारिस हालत में मिली थी. वीडियो में सोनम ने सफेद शर्ट पहने दिखी, जो बाद में राजा के शव के पास बरामद कपड़ों से मेल खाती है.

    राजा की मां ने आखिरी बार 23 मई को दोपहर डेढ़ बजे सोनम से मोबाइल पर बात की थी. इस कॉल में सोनम ने बताया था कि वे लोग किसी जंगल में घूमने आए हैं, जहां एक झरना भी है. इसके आधे घंटे बाद, यानी 2 बजे सोनम का फोन बंद हो गया और फिर कभी ऑन नहीं हुआ.

    इसके बाद 26 मई को राजा और सोनम के भाई शिलांग पहुंचे और ईस्ट सोहना पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. इसी दौरान उन्हें एक तस्वीर में स्कूटी का नंबर दिखा, जिससे पता चला कि वह स्कूटी एक टूरिस्ट रेंटल एजेंसी से ली गई थी. पूछताछ में पता चला कि स्कूटी 22 मई को राजा ने किराए पर ली थी.

    23 मई की सुबह 6 बजे दोनों होटल से चेकआउट कर गए थे. इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला. 24 मई की रात मवालखियत से 25 किलोमीटर दूर ओसरा हिल्स की पार्किंग में वही स्कूटी लावारिस हालत में मिली. इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में तलाशी शुरू की. 28 मई को जंगल में दो बैग मिले, जिनकी पहचान राजा और सोनम के भाई ने की.

    फिर 2 जून को विजाडोंग पार्किंग लॉट के नीचे एक खाई में राजा की लाश मिली. शव की पहचान दाहिने हाथ पर बने टैटू से हुई. शव के पास एक सफेद लेडी शर्ट, एक पेंट्रा टैबलेट और एक मोबाइल स्क्रीन बरामद हुई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शिलांग पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.

    अब बड़ा सवाल है कि सोनम कहां है? उसके साथ क्या हुआ? क्या यह हत्या है या कुछ और? क्या दोनों को किसी षड्यंत्र के तहत मारा गया या वे किसी खतरनाक हालात में फंस गए? शिलांग पुलिस की तफ्तीश जारी है, लेकिन इस रहस्य से पर्दा उठना अभी बाकी है.

    राजा रघुवंशी की वो बातें, जो सोनम की बहन ने अब बताईं

    सूख चुके आंसुओं से भरी आंखें, पथराए हुए चेहरे और बदहवास हालत… बुधवार की शाम एक शव जब इंदौर के पलासिया इलाके में पहुंचा तो कुछ ऐसा ही मंजर था। परिवार तो जैसे टूट ही चुका था। कुछ देर शव को घर पर रखने के बाद अंतिम यात्रा शुरू हुई और रीजनल पार्क मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। ये शव था राजा रघुवंशी का, जो चंद रोज पहले ही अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून मनाने के लिए मेघालय गए थे। परिवार दोनों के लौटने का इंतजार कर रहा था, लेकिन वापस केवल राजा की लाश लौटी। सोनम अभी भी लापता है। वो कहां है, उसके साथ क्या हुआ, किसी को कुछ नहीं पता। शादी के बंधन में बंधे इस कपल से किसी की क्या दुश्मनी थी, जो इनसे सारी खुशियां छीन ली गईं। आखिर, सिलसिलेवार ये पूरी कहानी समझते हैं।

    वो 11 मई 2025 का खूबसूरत दिन था, जब मध्य प्रदेश के इंदौर में दो प्यार भरे दिल, अग्नि को साक्षी मानकर एक दूसरे के साथ जीने मरने का वचन लेते हैं। नाम था राजा रघुवंशी और सोनम। नई जिंदगी में कदम रखने की खुशी और आंखों में बहुत सारे सपने लिए, दोनों 20 मई को हनीमून के लिए निकलते हैं। पहले सोचा था कि कश्मीर की वादियों में एक-दूसरे का हाथ पकड़कर घूमेंगे, लेकिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों ने हनीमून के लिए मेघालय को चुना।

    राजा और सोनम बेंगलुरू होते हुए असम के गुवाहाटी पहुंचते हैं और मां कामाख्या के दर्शन करने के बाद मेघालय के शिलॉन्ग के लिए रवाना हो जाते हैं। दोनों एक होमस्टे में रुकते हैं और अगले दिन किराए की स्कूटी लेकर घूमने निकल जाते हैं। कुछ देर बाद ही दोनों का संपर्क परिवार से टूट जाता है। जब काफी देर तक बात नहीं होती, तो परिवार परेशान हो जाता है और मेघालय पुलिस को मामले की खबर दी जाती है। हर तरफ राजा और सोनम की तलाश शुरू हो जाती है।

    मोबाइल बंद हो चुका था, दोनों की आखिरी लोकेशन की भी कोई जानकारी नहीं। परिवारों वालों का दिल डर से भरा हुआ था कि ठीक 11 दिन बाद, 2 जून को को राजा रघुवंशी की लाश एक झरने के पास खाई में मिलती है। लाश बुरी तरह सड़ चुकी थी और पास में एक दाओ (बड़े साइज का चाकू) भी मिलता है। मौके पर जो हालात थे, उन्हें देखकर अंदाजा हो जाता है कि किसी ने बेरहमी के साथ राजा की हत्या की है। सोनम अभी भी लापता है। पुलिस उसकी तलाश में चप्पा-चप्पा खंगाल रही है।

    कहीं जाने से पहले पूरी रिसर्च करते थे राजा

    मध्यम वर्गीय परिवार के 28 वर्षीय राजा रघुवंशी बेहद शांत स्वभाव के थे और ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करते थे। परिवार ने बताया कि उन्होंने अपने हनीमून के लिए कई महीने पहले प्लानिंग और सेविंग कर ली थी। राजा सिस्टम बनाकर काम करते थे। वो एक ऐसे इंसान थे, कहीं जाने से पहले उस जगह के बारे में काफी रिसर्च करते थे। बिना रिसर्च के वह कभी भी किसी अंजान इलाके में नहीं जाते थे। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम की बहन प्रियांशी जैन ने बताया कि दोनों ने अपनी मर्जी से अरेंज मैरिज की थी। शादी को लेकर दोनों परिवार खुश थे। सोनम अपनी सास उमा को रोजाना फोन करती थीं और हनीमून ट्रिप पर भी धर्म से जुड़े व्रत रखती थी।

    किससे हुई थी आखिरी बातचीत

    लापता होने से कुछ घंटे पहले सोनम की आखिरी बातचीत फोन पर अपनी सास से हुई थी। फोन पर सोनम ने कहा, 'हम लोग झरने पर जाने के लिए ऊपर चढ़ रहे हैं। बाद में बात करूंगी।' इसपर सोनम की सास पूछती हैं कि आज तो उसका ग्यारस का व्रत होगा। जवाब में सोनम कहती हैं, 'मुझे याद है, घूमने के चक्कर में अपना व्रत नहीं तोड़ूंगी। हम घने जंगल में हैं। मैंने वहां जाने से मना किया था, लेकिन वह कभी मेरी बात नहीं मानते। यहां का खाना भी अच्छा नहीं है। चलते समय सांस लेना मुश्किल है। मैं काफी थक गई हूं।' इसके बाद दोनों का संपर्क टूट जाता है। परिवार ने बातचीत की ये रिकॉर्डिंग शेयर की है।

    पुलिस को लाश के पास क्या-क्या मिला?

    राजा रघुवंशी की लाश होमस्टे से 20 किलोमीटर दूर सोहरा इलाके में एक झरने के पास सड़ी-गली हालत में मिली। इससे अंदाजा लगाया गया कि उनकी हत्या कई दिन पहले की गई थी। उनके भाई ने हाथ पर गुदे 'राजा' नाम के टैटू को देखकर लाश की शिनाख्त की। पुलिस को लाश के पास से एक महिला की सफेद शर्ट, दवाई की एक पट्टी, मोबाइल फोन की एलसीडी स्क्रीन का टूटा हुआ हिस्सा और एक स्मार्टवॉच मिली है। वहीं, राजा का पर्स, सोने की अंगूठी, हीरे का ब्रेसलेट और चेन गायब है।

    किसका है 3XL साइज का रेनकोट?

    राजा रघुवंशी की लाश मिलने के बाद सोनम की तलाश में जुटी मेघालय पुलिस को कुछ दूरी पर एक रेनकोट मिला है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने व्यू पॉइंट से एक रेनकोट बरामद किया है। इस पर कुछ दाग लगे हैं, लेकिन पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता कि यह खून के दाग हैं। फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है। रेनकोट का साइज 3XL है, इसलिए यह भी पता लगाना होगा कि वह सोनम का है या नहीं। फिलहाल सोनम की तलाश जारी है।

    राजा और सोनम का आखिरी वीडियो

    मेघालय में लापता हुए राजा रघुवंशी और सोनम की आखिरी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। फुटेज में दोनों, शिलांग के होमस्टे में एक साथ चेक इन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सोनम को अपने पति के साथ रजिस्ट्री बुक के सामने बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो 21 मई का है। शिलांग पुलिस 23 मई को हुई उनकी गुमशुदगी से पहले की घटनाओं को जोड़ने की कोशिश कर रही है। यह वीडियो मामले में एक नया सुराग है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured honeymoon Raja Raghuvanshi
    Admin

    Related Posts

    क्या लिव-इन पार्टनर पर दहेज का केस संभव? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा सवाल

    February 15, 2026

    मासूमों की मौतों का रहस्य उजागर, कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर विसरा रिपोर्ट में नया खुलासा

    February 14, 2026

    सरकार का बड़ा फैसला: नया नाम, नया पता—PMO अब ‘सेवा तीर्थ’ से करेगा काम

    February 14, 2026

    PM मोदी को बुलाया जा सकता है बांग्लादेश के तारिक रहमान शपथ ग्रहण समारोह में, BNP दे सकती है न्योता

    February 14, 2026

    ‘SP में गए नसीमुद्दीन से नहीं पड़ेगा असर’, प्रयागराज से बृजेश पाठक का दावा—2027 में BJP बनाएगी सरकार

    February 14, 2026

    मध्यप्रदेश पुलिस की पिछले तीन दिनों की प्रमुख कार्यवाहियाँ

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    क्या लिव-इन पार्टनर पर दहेज का केस संभव? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा सवाल

    February 15, 2026

    आसमान में बवाल: फ्लाइट में मारपीट से मचा हड़कंप, बेल्जियम में उतारना पड़ा विमान

    February 14, 2026

    घरेलू मनी ट्रांसफर में सुधार जरूरी: जयराम रमेश ने उठाया मुद्दा

    February 14, 2026

    गोल्ड-सिल्वर में भारी गिरावट! Valentine’s Day पर चांदी लुढ़की, सोने के दाम भी टूटे—देखें नया रेट

    February 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.