Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»पैट कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- WTC Final में हम इंडिया को चाहते थे, आप भारत के आस-पास होने की उम्मीद करते हैं
    खेल

    पैट कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- WTC Final में हम इंडिया को चाहते थे, आप भारत के आस-पास होने की उम्मीद करते हैं

    AdminBy AdminJune 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पैट कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- WTC Final में हम इंडिया को चाहते थे, आप भारत के आस-पास होने की उम्मीद करते हैं
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल से पहले एक बड़ा बयान टीम इंडिया को लेकर दिया है। पैट कमिंस ने कहा है कि वह उम्मीद कर रहे थे कि भारतीय टीम WTC 2025 के फाइनल में होगी, लेकिन साउथ अफ्रीका की टीम भी बुधवार से लंदन के लॉर्ड्स में खेले जाने मुकाबले के लिए कमतर नहीं है। 50 ओवर का विश्व कप और डब्ल्यूटीसी फाइनल जीत चुके कमिंस के पास लगातार दूसरी बार डब्ल्यूटीसी फाइनल जीतने का मौका है और वे ऐसा करने वाले पहले कप्तान बन जाएंगे।

    WTC Final से एक दिन पहले पैट कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "कुछ मायनों में आप भारत के आस-पास होने की उम्मीद करते हैं। इंग्लैंड अपने घर में काफी मजबूत रहा है और न्यूजीलैंड हमेशा फाइनल में पहुंचता हुआ दिखता है, लेकिन ICC इवेंट्स में दक्षिण अफ्रीका के लिए भी यही स्थिति हो सकती है। हम उन्हें टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा नहीं देखते हैं, लेकिन यह ऑस्ट्रेलिया-भारत फाइनल से अलग है और अच्छा भी है।"

    साउथ अफ्रीका ने जब WTC फाइनल के लिए क्वॉलिफाई किया था तो इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा था कि एक ऐसी टीम फाइनल में है, जिसने ना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला और ना ही इंग्लैंड के खिलाफ। इस पर पैट कमिंस ने कहा, "आप केवल उसी को हरा सकते हैं जिसका आप सामना कर रहे हैं। फाइनल तक पहुंचने का हमारा रास्ता बहुत कठिन था, लेकिन मैं दक्षिण अफ्रीका को अलग रास्ता अपनाने के लिए दोषी नहीं मानता।"

    बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल इतिहास में तीसरी बार खेला जा रहा है। पहली बार 2021 में भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत हुई थी, जबकि 2023 में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का सामना हुआ था। हैरानी की बात ये रही कि दोनों बार भारत को हार मिली। इस बार ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल है। इस बार क्या नया विजेता मिलेगा या ऑस्ट्रेलिया इतिहास लिखेगा? ये देखने वाली बात होगी।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    top-news
    Admin

    Related Posts

    जगदलपुर: बस्तर की बेटियों के लिए सुरक्षा कवच, एचपीवी टीकाकरण अभियान का भव्य आगाज

    March 17, 2026

    क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…’, वैभव सूर्यवंशी ने बताया आईपीएल में अपने बड़े लक्ष्य के बारे में

    March 17, 2026

    सुनील गावस्कर का सनराइजर्स पर हमला: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों की हत्या में योगदान जैसा

    March 17, 2026

    17 मार्च 2026 राशिफल: भाग्य का साथ किसे मिलेगा, किसे रखना होगा सतर्क – जानें अपनी राशि का हाल

    March 16, 2026

    ईरान हालात पर अलर्ट: भारतीय दूतावास ने नागरिकों से कहा- बिना सूचना बॉर्डर पार न करें

    March 16, 2026

    भारत-अमेरिका ट्रेड समझौते पर अभी मुहर नहीं, सरकार ने कहा– बातचीत जारी

    March 16, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    फरवरी में भारत का व्यापारिक घाटा कम होकर 27.1 अरब डॉलर हुआ

    March 17, 2026

    जगदलपुर: बस्तर की बेटियों के लिए सुरक्षा कवच, एचपीवी टीकाकरण अभियान का भव्य आगाज

    March 17, 2026

    इलेक्ट्रानिक प्रोक्योरमेंट सिस्टम पर दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ

    March 17, 2026

    क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…’, वैभव सूर्यवंशी ने बताया आईपीएल में अपने बड़े लक्ष्य के बारे में

    March 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.