Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»सोनम नेपाल भागने वाली थी ? फिर क्यों किया सरेंडर, सिर्फ रात में करती थी सफर
    मध्यप्रदेश

    सोनम नेपाल भागने वाली थी ? फिर क्यों किया सरेंडर, सिर्फ रात में करती थी सफर

    AdminBy AdminJune 10, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सोनम नेपाल भागने वाली थी ? फिर क्यों किया सरेंडर, सिर्फ रात में करती थी सफर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email
    • प्रेग्नेंट है सोनम रघुवंशी? मेडिकल रिपोर्ट ने और उलझाई राजा मर्डर केस की गुत्थी
    • सोनम नेपाल भागने वाली थी ? फिर क्यों किया सरेंडर, सिर्फ रात में करती थी सफर
    • अब राज से भी सोनम की बेवफाई! अपनी गर्दन बचाकर कबूल की आधी बात

    इंदौर

    इंदौर कपल केस में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने यूपी के गाजीपुर से सोमवार को सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार किया। इसके बाद पूरे मामले ने यू-टर्न ले लिया। जिसे अब तक विक्टिम माना जा रहा था वो ही सोनम अब मुख्य आरोपी बताई जा रही है। वहीं राजा रघुवंशी के मर्डर में सोनम के बॉयफ्रेंड राज कुशवाह समेत अन्य तीन लोगों का नाम सामने आया है। अब इस केस में एक नया मोड़ सामने आया है- सोनम की प्रेग्नेंसी की खबर। मेडिकल जांच ने इस केस को और रहस्यमयी बना दिया है।

    प्रेग्नेंसी टेस्ट: सच या सस्पेंस?

    9 जून 2025 को सोनम की मेडिकल जांच तीन महिला डॉक्टरों की टीम ने की। सोनम की शारीरिक और मानसिक स्थिति कमजोर पाई गई। वह डरी हुई थीं, लेकिन उनके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। प्रेग्नेंसी टेस्ट के नतीजे असंतोषजनक रहे, जिसका मतलब है कि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि सोनम गर्भवती हैं या नहीं। न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टरों ने सुझाव दिया है कि सात दिन बाद अल्ट्रासाउंड किया जाए ताकि स्थिति साफ हो सके। यह असमंजस जांच को और जटिल बना रहा है। अगर सोनम प्रेग्नेंट हैं, तो यह बच्चा राजा का है या किसी और का? यह सवाल नई उलझन बन गया है।

    नेपाल भागने वाली थी सोनम ? फिर क्यों किया सरेंडर, सिर्फ रात में करती थी सफर

    इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पत्नी सोनम रघुवंशी को भी रिमांड पर भेजा गया है। इसी बीच खबरें हैं कि मेघालय के शिलॉन्ग में पति राजा को मौत के घाट उतारने के बाद सोनम ने देश छोड़ने का ही प्लान बना लिया था। हालांकि, इसे लेकर पुलिस ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हत्यारों ने सोनम के सामने ही राजा को मौत के घाट उतारा था। यह वारदात सोहरा में की गई थी। हत्यारों ने शव को खाई में फेंका और अलग-अलग हो गए। फिलहाल, पुलिस ने सोनम की प्लानिंग और शिलॉन्ग से गाजीपुर आने को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन खबरें हैं कि वह नेपाल भागने की तैयारी कर रही थी। इतना ही नहीं वारदात के बाद वह सिर्फ रात में ही सफर करती थी।

    कैसे चलाया खर्च

    एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शादी में मिले गहने और करीब 9 लाख रुपये लेकर सोनम शिलॉन्ग गई थी। हत्या के बाद वह इनकी मदद से ही सफर तय कर रही थी और नेपाल भागने की तैयारी में थी। कहा जा रहा है कि दो युवकों ने सोनम के छिपने और रहने में मदद की थी।
    पूरी प्लानिंग थी तो क्यों कर दिया सरेंडर

    खबरें हैं कि हनीमून ट्रिप के दौरान सोनम लगातार हत्यारों के संपर्क में बनी हुई थी। जब मीडिया में तीनों के पकड़े जाने की खबरें आईं तो सोनम ने भी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि सोनम ने शिलॉन्ग से गाजीपुर तक का सफर कैसे तय किया। 2 जून को खाई में राजा की लाश मिली थी और इसके बाद से ही सोनम की तलाश जारी थी।

    एक दिन पहले ही आईएएनएस से बातचीत में IG पुलिस पी मारक ने कहा, 'सोनम ने बीती रात दबाव में आकर सरेंडर किया है, जिसके बाद गिरफ्तारियों की संख्या 4 पर पहुंच गई है। एक आरोपी अब भी फरार है। कोर्ट कार्यवाही के लिए सोनम को वापस मेघालय लाया जाएगा।'

    राजा के बाद राज से भी सोनम की बेवफाई

    अपनी दुल्हन को लेकर हनीमून मनाने इंदौर से मेघालय गए राजा रघुवंशी की हत्या के बाद उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार किया गया है। मेघालय पुलिस का कहना है कि सोनम ने अपने आशिक राज के साथ मिलकर हत्याकांड की साजिश रची और सुपारी देकर राजा की हत्या कराई। गिरफ्तारी के बाद यूपी पुलिस ने सोनम रघुवंशी से शुरुआती पूछताछ की जिसमें उसने खुद को बेकसूर बताया। हालांकि, सोनम ने राज और उसके दोस्तों को कातिल माना पर वजह कुछ और बताई।

    टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक रिपोर्ट में बताया है कि गाजीपुर पुलिस ने सोनम को हिरासत में लेने के बाद कुछ देर पूछताछ की जिसमें उसने दावा किया कि लूटपाट के लिए राजा की हत्या की गई है। उसने राज और उसके दोस्तों पर लगे हत्या के इल्जाम को सही माना। सोनम ने राज और उसके दोस्तों की ओर इशारा करते हुए गाजीपुर पुलिस से कहा, 'मैंने अपने पति की हत्या नहीं की। उन्होंने (राज और उसके दोस्त) गहनों के लिए उसे मार डाला।'
    कई सवालों के जवाब नहीं दे पाई सोनम

    सोनम ने जोर देकर बार-बार दोहराया कि राजा रघुवंशी की हत्या में उसकी कोई भूमिका नहीं है। हालांकि, वह कई अहम सवालो के जवाब नहीं दे सकी है। मसलन, वह पिछले 16 दिनों से कहां थी, वह कैसे वारदात वाली जगह से निकली, वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर काशी ढाबे तक कैसे पहुंची, जोकि घटनास्थल से 1200 किलोमीटर से अधिक दूर है। सोनम को अब शिलॉन्ग पुलिस अपने साथ ले गई है जहां उसका आरोपियों से आमना-सामना कराया जाएगा। सोनम, राज और अन्य तीन आरोपियों से पूछताछ के बाद मेघालय पुलिस पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठा सकती है।

    क्या-क्या हुआ है अभी तक
    11 मई को शादी के बाद 20 को सोनम और राजा हनीमून के लिए मेघालय गए थे। यहां अचानक दोनों लापता हो गए। 2 जून को राजा की लाश शिलॉन्ग में एक गहरी खाई में बरामद की गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि धारदार हथियार से राजा की हत्या की गई है। करीब 16 दिनों तक लापता रहने के बाद सोनम अचानक यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली। मेघालय और इंदौर की पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर सोनम उसके कथित प्रेमी राज को मुख्य साजिशकर्ता बताया है। वहीं, राज के तीन दोस्तों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें कथित तौर पर रुपयों का लालच देकर राज की हत्या का टास्क दिया गया था।

    हनीमून से हत्या तक: क्या है पूरा मामला?

    11 मई 2025 को इंदौर में राजा और सोनम की शादी हुई। 20 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए। 23 मई को दोनों सोहरा (चेरापूंजी) में लापता हो गए। 2 जून को राजा का शव वेईसॉडॉन्ग फॉल्स के पास एक गहरी खाई में मिला। पुलिस ने इसे हत्या करार दिया और जांच शुरू की। 9 जून को सोनम गाजीपुर, उत्तर प्रदेश के एक ढाबे पर मिलीं, जहां उन्होंने आत्मसमर्पण किया। मेघालय पुलिस का दावा है कि सोनम ने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा की हत्या के लिए सुपारी किलर हायर किए थे। लेकिन अब प्रेग्नेंसी की खबर ने इस कहानी में नया ट्विस्ट ला दिया।
    पुलिस की थ्योरी: लव ट्राएंगल या कुछ और?

    मेघालय पुलिस का कहना है कि सोनम ने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। राज कुशवाहा, जो सोनम के भाई के फर्म में अकाउंटेंट था, समेत चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, सोनम ने राजा को मेघालय ले जाने की योजना बनाई और वहां सुपारी किलर ने काम तमाम कर दिया। लेकिन सोनम के पिता देवी सिंह का दावा है कि उनकी बेटी निर्दोष है और मेघालय पुलिस झूठी कहानी गढ़ रही है। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की है। प्रेग्नेंसी की खबर ने अब इस सवाल को और हवा दी है कि क्या इस हत्या के पीछे कोई गहरा राज छिपा है?
    मेडिकल मिस्ट्री ने बढ़ाई टेंशन

    सोनम की कमजोर हालत और प्रेग्नेंसी टेस्ट के अस्पष्ट नतीजों ने पुलिस की जांच को नई दिशा दी है। सोनम ने दावा किया कि वह किडनैपिंग की शिकार हुई थीं और उसे नहीं पता कि वह गाजीपुर कैसे पहुंचीं। उनकी मानसिक स्थिति को देखते हुए पुलिस सावधानी से पूछताछ कर रही है। सात दिन बाद होने वाला अल्ट्रासाउंड इस केस में निर्णायक साबित हो सकता है। अगर सोनम प्रेग्नेंट पाई गईं, तो यह जांच की दिशा बदल सकता है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Sonam
    Admin

    Related Posts

    क्या लिव-इन पार्टनर पर दहेज का केस संभव? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा सवाल

    February 15, 2026

    मासूमों की मौतों का रहस्य उजागर, कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर विसरा रिपोर्ट में नया खुलासा

    February 14, 2026

    सरकार का बड़ा फैसला: नया नाम, नया पता—PMO अब ‘सेवा तीर्थ’ से करेगा काम

    February 14, 2026

    PM मोदी को बुलाया जा सकता है बांग्लादेश के तारिक रहमान शपथ ग्रहण समारोह में, BNP दे सकती है न्योता

    February 14, 2026

    ‘SP में गए नसीमुद्दीन से नहीं पड़ेगा असर’, प्रयागराज से बृजेश पाठक का दावा—2027 में BJP बनाएगी सरकार

    February 14, 2026

    मध्यप्रदेश पुलिस की पिछले तीन दिनों की प्रमुख कार्यवाहियाँ

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    क्या लिव-इन पार्टनर पर दहेज का केस संभव? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा सवाल

    February 15, 2026

    आसमान में बवाल: फ्लाइट में मारपीट से मचा हड़कंप, बेल्जियम में उतारना पड़ा विमान

    February 14, 2026

    घरेलू मनी ट्रांसफर में सुधार जरूरी: जयराम रमेश ने उठाया मुद्दा

    February 14, 2026

    गोल्ड-सिल्वर में भारी गिरावट! Valentine’s Day पर चांदी लुढ़की, सोने के दाम भी टूटे—देखें नया रेट

    February 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.