Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»राजा के मर्डर के बाद राज के पास इंदौर गई थी सोनम, ‘ऑपरेशन हनीमून’ में खुलासा
    मध्यप्रदेश

    राजा के मर्डर के बाद राज के पास इंदौर गई थी सोनम, ‘ऑपरेशन हनीमून’ में खुलासा

    AdminBy AdminJune 11, 2025No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राजा के मर्डर के बाद राज के पास इंदौर गई थी सोनम, ‘ऑपरेशन हनीमून’ में खुलासा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर

    मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी की बिहार में एंट्री सोमवार को रात करीब 12 बजे बक्सर से हुई। बक्सर के आदर्श नगर थाने में मेघालय पुलिस टीम आधे घंटे तक रुकी। सिक्योरिटी को लेकर अफसरों से बात हुई। फिर वहां से मेघालय पुलिस की गाड़ी को बिहार पुलिस ने एस्कॉर्ट करना शुरू किया। इसके बाद पटना एयरपोर्ट तक एस्कॉर्ट मिलती रही। अहले सुबह करीब तीन-साढ़े तीन बजे सोनम रघुवंशी को पटना के फुलवारी शरीफ थाने में लाया गया। फिर यहां से कोलकाता और फिर शिलॉन्ग लेकर मेघालय पुलिस पहुंचेगी। सोनम पर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप है। ये पूरी घटना किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है, जिसमें प्यार, शादी, हनीमून और फिर एक खौफनाक साजिश शामिल है।

    गाजीपुर से पटना: रात भर जागती रही सोनम

    9 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस की पांच सदस्यीय टीम सड़क मार्ग से पटना लेकर पहुंची। बताया जा रहा है कि गाजीपुर से रात में शुरू हुई ये यात्रा सोनम के लिए तनाव भरी रही। बक्सर के आदर्श नगर थाने में लगभग आधे घंटे के ठहराव के दौरान भी सोनम ने न तो कुछ खाया और न ही किसी से बात की। वो पूरी रात चुपचाप जागती रही, जैसा कि ड्राइवर ज्ञानंजय कुमार ने मीडिया को बताया। सोनम ने सिरदर्द की शिकायत की, लेकिन भोजन से इनकार कर दिया और लगातार पानी मांगती रही।
    पटना में भोजन और हवाई अड्डे तक एस्कॉर्ट

    सुबह करीब तीन-साढ़े तीन बजे सोनम को पटना के फुलवारी शरीफ पुलिस थाने लाया गया, जो हवाई अड्डे के पास स्थित है। यहां उसे भोजन कराया गया और थोड़ी देर आराम करने का मौका मिला। इस दौरान सोनम रघुवंशी टेबल पर माथा रखकर कुछ देर के लिए सो गई। ये सबकुछ बिहार पुलिस और मेघालय पुलिस की संयुक्त सुरक्षा व्यवस्था में हुई। बक्सर के बाद मेघालय पुलिस वाहनों से अलग हो गई, जबकि बिहार पुलिस ने एस्कॉर्ट किया। ये सुनिश्चित किया गया कि सोनम कड़ी निगरानी में रहे।
    गुवाहाटी होते हुए शिलॉन्ग के लिए उड़ान

    फुलवारी शरीफ थाने से सुबह करीब 11:30 बजे सोनम को पटना हवाई अड्डे के लिए रवाना किया गया। मेघालय पुलिस की टीम उसे 12:40 बजे की फ्लाइट से गुवाहाटी होते हुए शिलॉन्ग ले जाना चाह रही थी। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोनम का टिकट अभी तक कन्फर्म नहीं था और समय-सारणी में बदलाव की संभावना बनी हुई थी। यात्रा के दौरान सोनम की निगरानी में मेघालय से बिहार पुलिस तक संयुक्त सुरक्षा व्यवस्था रही, और गाजीपुर से बक्सर सीमा तक यूपी पुलिस एस्कॉर्ट में थी।

    राजा की हत्या के बाद सोनम ने इंदौर जाकर राज के साथ बिताया था वक्त

    इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्याकांड में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि सोनम ने अपने सामने ही राजा की हत्या कराई थी। सोनम राज को फोटो शूट के बहाने पहाड़ी पर ले गई जहां सुपारी किलर्स ने राजा को मौत के घाट उतारकर खाई में फेंक दिया गया। यह भी पता चला है कि वारदात वाली जगह पर खुद सोनम भी मौजूद थी और उसने आरोपियों से कहा- इसे मार डालो। इस बीच शिलॉन्ग के एसपी ने बताया है कि राजा की हत्या के बाद सोनम इंदौर भी गई थी।

    शिलॉन्ग के एसपी विवेक श्याइम ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि राजा हत्याकांड को अंजाम देने वालों को दबोचने के लिए पूरे ऑपरेशन को 'ऑपरेशन हनीमून' नाम दिया था, जिसमें 120 पुलिसकर्मी शामिल थे। उन्होंने बताया कि 3 बड़ी टीमों को इस काम में लगाया गया था। उन्होंने बताया कि 3-4 दिन की तहकीकात के बाद ही उन्हें पता चल गया था कि इस पूरे कांड में सोनम शामिल है। सभी तथ्यों को वेरिफाई करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू की गई।
    हत्या के बाद इंदौर गई थी सोनम: SP

    एसपी ने बताया कि राजा की हत्या के बाद सोनम की आरोपियों के साथ होम स्टे के पास मुलाकात भी हुई थी, जोकि घटना स्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में मेघालय पुलिस के अधिकारियों के हवाले से बताया कि राजा की हत्या के बाद सोनम इंदौर भी गई थी। वह सिलीगुड़ी के रास्ते ट्रेन से इंदौर गई थी। वह वहां एक किराये के कमरे में रही। सोनम की इंदौर में राज से भी मुलाकात हुई थी। फिर वह एक किराये की गाड़ी से इंदौर से गाजीपुर गई थी जहां उसने सरेंडर किया।

    मेघालय पुलिस से सोनम के इस दावे का भी खंडन हो गया है जिसमें उसने कहा था कि उसे अपहरण कर लिया गया था और आरोपी गाजीपुर में उसे छोड़कर फरार हो गए। सोनम ने गाजीपुर पुलिस के साथ पूछताछ में यह भी कहा कि आरोपियों ने गहनों की लूट के लिए राजा की हत्या की थी। गौरतलब है कि 11 मई को शादी के बाद राजा और सोनम हनीमून के लिए शिलॉन्ग गए थे। यहां दोनों अचानक लापता हो गए। बाद में पता चला कि राजा की हत्या कर दी गई है। हत्या के आरोप में राजा की पत्नी सोनम और उसके कथित प्रेमी राज समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    ट्रांजिट रिमांड और विस्तृत पूछताछ की तैयारी

    मेघालय पुलिस को सोनम की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिली है। इस दौरान पुलिस सोनम से गहन पूछताछ करेगी और पति राजा की हत्या की साजिश के हर पहलू को उजागर करने की कोशिश करेगी। इसी दौरान, मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपी- राज कुशवाहा, आकाश राजपूत और विशाल सिंह चौहान को भी शिलॉन्ग लाकर उनसे पूछताछ की तैयारी है। पुलिस हत्या स्थल, हथियारों की आपूर्ति और पूरी साजिश के नेटवर्क जैसी जानकारियों को जुटाने का प्रयास करेगी।
    राजा के भाई का आरोप: और भी लोग शामिल

    राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने इस मामले में और भी लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस साजिश में पांच से ज्यादा आरोपी हैं और सोनम ने खुद को केवल मोहरा बना कर रखा है। विपिन ने दावा किया है कि सोनम और राज कुशवाहा के बीच लगातार बातचीत होती रहती थी और सोनम ने ही हत्यारों को पैसे दिए थे।
    शादी, हनीमून और फिर एक खौफनाक अंत

    राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी। शादी के महज नौ दिन बाद, 20 मई को ये जोड़ा हनीमून के लिए मेघालय गया था। 23 मई को दोनों जंगल में लापता हो गए, और 2 जून को राजा का शव वेइसाडोंग हिल्स के पास एक खाई में बरामद हुआ। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में राजा के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार से चोटें पाई गईं, जो एक बेरहम हत्या की ओर इशारा करती हैं। 9 जून को गाजीपुर के पास एक सड़क किनारे ढाबे से सोनम ने अपने परिवार को फोन किया, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई। ये मामला अभी भी जांच के दायरे में है। पुलिस को उम्मीद है कि सोनम और अन्य आरोपियों से पूछताछ के बाद इस रहस्यमय हत्या के सभी पहलुओं से पर्दा उठ पाएगा।

     

    सास की मांग को बार-बार ठुकरा रही थी सोनम रघुवंशी

    मेघालय में हनीमून के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में सोनम रघुवंशी के आत्मसमर्पण के बाद, पुलिस उसके फोन से सुराग ढूंढने में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार, अधिकारियों को एक बात जिस पर संदेह हुआ, वह यह थी कि नवविवाहित जोड़े ने अपनी तीन दिन की यात्रा के दौरान कोई भी तस्वीर नहीं खींची। राजा की हत्या होने और 'लापता' होने से पहले।

    मां ने भी कही यही बात

    मृतक राजा रघुवंशी की मां भी यही बोल रही थी कि जब हमने कहा कि तुमने फोटो नहीं क्लिक किए तो सोनम ने कहा कि यहां नेटवर्क नहीं है। बताया जा रहा है कि सोनम ने राजा का फोन बंद करवा दिया था। मां ने जब वीडियो कॉल का कहा तो उसने वीडियो कॉल भी नहीं किया।
    क्या किए जा रहे हैं दावे

    दावा किया जा रहा है कि सोनम रघुवंशी ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की। यह हत्या मेघालय में उनके हनीमून के दौरान हुई हालांकि पुलिस अभी जांच कर रही है। हत्या के बाद सोनम ने राजा के सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट भी किया। पुलिस को सोनम के फोन से कई अहम सुराग मिले हैं। राजा और सोनम ने 11 मई को शादी की थी। 20 मई को वे हनीमून के लिए मेघालय गए थे। वहां 2 जून को राजा का शव मिला।
    हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद

    पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा और उसके तीन दोस्तों के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी। अधिकारियों को पता चला कि सोनम ने अपराध करने के बाद अपने पति के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट डाली थी।
    हत्या के मामले से हुई जांच तो खुला मामला

    शुरू में यह मामला दंपति को ढूंढने का था लेकिन बाद में यह हत्या की जांच में बदल गया। 2 जून को राजा का शव एक खाई में मिला। यह घटना के दस दिन बाद हुआ। मौके से एक चाकू जैसा हथियार भी बरामद किया गया, जिसके हत्या में इस्तेमाल होने का शक है। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि राजा पर दो बार हमला किया गया था। एक बार सिर के पीछे और एक बार सिर के सामने।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Sonam
    Admin

    Related Posts

    क्या लिव-इन पार्टनर पर दहेज का केस संभव? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा सवाल

    February 15, 2026

    मासूमों की मौतों का रहस्य उजागर, कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर विसरा रिपोर्ट में नया खुलासा

    February 14, 2026

    सरकार का बड़ा फैसला: नया नाम, नया पता—PMO अब ‘सेवा तीर्थ’ से करेगा काम

    February 14, 2026

    PM मोदी को बुलाया जा सकता है बांग्लादेश के तारिक रहमान शपथ ग्रहण समारोह में, BNP दे सकती है न्योता

    February 14, 2026

    ‘SP में गए नसीमुद्दीन से नहीं पड़ेगा असर’, प्रयागराज से बृजेश पाठक का दावा—2027 में BJP बनाएगी सरकार

    February 14, 2026

    मध्यप्रदेश पुलिस की पिछले तीन दिनों की प्रमुख कार्यवाहियाँ

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    क्या लिव-इन पार्टनर पर दहेज का केस संभव? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा सवाल

    February 15, 2026

    आसमान में बवाल: फ्लाइट में मारपीट से मचा हड़कंप, बेल्जियम में उतारना पड़ा विमान

    February 14, 2026

    घरेलू मनी ट्रांसफर में सुधार जरूरी: जयराम रमेश ने उठाया मुद्दा

    February 14, 2026

    गोल्ड-सिल्वर में भारी गिरावट! Valentine’s Day पर चांदी लुढ़की, सोने के दाम भी टूटे—देखें नया रेट

    February 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.