Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»प्लेन के पिछले हिस्से में चिपकी मिली एक एयर होस्टेस की बॉडी, NSG ने प्‍लेन के टेल से शव बरामद किया
    देश

    प्लेन के पिछले हिस्से में चिपकी मिली एक एयर होस्टेस की बॉडी, NSG ने प्‍लेन के टेल से शव बरामद किया

    AdminBy AdminJune 14, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्लेन के पिछले हिस्से में चिपकी मिली एक एयर होस्टेस की बॉडी, NSG ने प्‍लेन के टेल से शव बरामद किया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अहमदाबाद

    अहमदाबाद में प्लेन क्रैश वाली जगह से शनिवार को एक और शव बरामद हुआ है। आज जब बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से मलबा हटाया जा रहा था, तब विमान की टेल में फंसा हुआ था, जिसे नीचे उतारा। बाद में इसका पोस्टमॉर्टम हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह शव एयर होस्टेस का हो सकता है।

    उधर, आज भी मारे गए लोगों की DNA सैंपलिंग का काम जारी है। सिविल अस्पताल के बाहर परिजन की भीड़ है। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। पोस्टमॉर्टम यूनिट के आसपास बाहरी लोगों की एंट्री बंद है।

    दिव्य भास्कर के मुताबिक, सिविल अस्पताल में अब तक 270 से ज्यादा शवों का पोस्टमॉर्टम हो चुका है। इसके अलावा, 230 लोगों की DNA सैंपलिंग की जा चुकी है। 8 शवों की शिनाख्त हो गई है।

    पायलट का आखिरी मैसेज सामने आया अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामले में विमान के पायलट सुमित सभरवाल का एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) को भेजा गया आखिरी मैसेज सामने आया है। 4-5 सेकेंड के संदेश में सुमित कह रहे हैं, 'मेडे, मेडे, मेडे… थ्रस्ट नहीं मिल रहा। पावर कम हो रही है, प्लेन उठ नहीं रहा। नहीं बचेंगे।'

    फ्लाइट नंबर 171 को बंद करेगी एअर इंडिया

    एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने विमान हादसे के बाद फ्लाइट नंबर 171 को बंद करने का फैसला किया है।

    सूत्रों के मुताबिक, आमतौर पर किसी घातक विमान हादसे के बाद एयरलाइंस उस फ्लाइट नंबर का इस्तेमाल बंद कर देती हैं।

    17 जून से अहमदाबाद-लंदन गैटविक रूट की फ्लाइट AI 171 की जगह AI 159 के नंबर से चलेगी। शुक्रवार से ही बुकिंग सिस्टम में जरूरी बदलाव कर दिए गए हैं।

    मनीषा थापा तो नहीं, प्लेन के पिछले हिस्से में चिपकी मिली एक एयर होस्टेस की बॉडी

    अहमदाबाद विमान दुर्घटना मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. प्‍लेन के पिछले हिस्‍से यानी टेल से एक एयर होस्‍टेस का शव बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज के मेस में फंसे विमान के हिस्‍से से यह शव निकाला गया है. NSG की टीम विमान के मलबे की तलाशी में जुटी थी, जब यह बॉडी मिली. बताया जा रहा है कि एनएसजी की टीम को यह बॉडी विमान के उस हिस्‍से से मिली है, जहां तक पहुंचना काफी मुश्किल था. अब डीएनए जांच से ही यह तय हो सकेगा कि यह शव मनीषा थापा का है किया फिर किसी और एयर होस्‍टेस का. बता दें कि विमान के मलबे की तलाशी अभी भी की जा रही है, ताकि हादसे का कोई भी पहलू छूट न सके.

    कौन हैं मनीषा थापा

    मनीषा का परिवार पटना में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी) बटालियन मुख्यालय से बमुश्किल 500 मीटर की दूरी पर जगदेव पथ पर श्यामा अपार्टमेंट के पास रहता है. मनीषा के दो चाचा गुड्डू बहादुर थापा और बबलू थापा बीएसएपी में हवलदार हैं. उन्‍होंने बताया कि उन्हें दोपहर करीब 2 बजे उसकी सहेली से फोन पर इस दुखद घटना की जानकारी मिली. मनीषा के पिता राजू थापा बीएसएपी के सदस्य हैं और वर्तमान में बिहार के बेगूसराय जिले में तैनात हैं, जबकि उनकी मां लक्ष्मी थापा हाउसवाइफ हैं. मनीषा का छोटा भाई अमित थापा पटना स्थित एक कॉलेज से पढ़ाई कर रहा है. यह चौंकाने वाली खबर मिलने के बाद मनीषा की मां की हालत खराब हो गई है. लक्ष्मी को सांत्वना देने के लिए उसके पास बैठे एक पारिवारिक सदस्य ने बताया कि जबसे उन्‍हें इस घटना के बारे में पता चला है, तब से वह डॉक्टर की निगरानी में हैं.

    विमान हादसे में केबिन क्रू मनीषा की गई जान… पटना के कॉलेज में नम हुईं साथियों की आंखें

     अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर 1:39 बजे हुए एअर इंडिया विमान हादसे ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया. इस दर्दनाक घटना में कुल 265 लोगों की जान चली गई, जिनमें 12 क्रू मेंबर भी शामिल थे. इन्हीं में से एक थीं पटना की मनीषा थापा, जो बतौर क्रू मेंबर उस फ्लाइट में ड्यूटी निभा रही थीं.

    मनीषा थापा की असमय मौत की खबर मिलते ही पटना में शोक की लहर दौड़ गई. उनका कॉलेज, जहां से उन्होंने पढ़ाई की थी, गमगीन माहौल में डूब गया. कॉलेज में शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रिंसिपल फादर मार्टिन पोरिस और कॉलेज के स्टाफ व छात्रों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

    प्रिंसिपल ने कहा कि मनीषा एक होनहार और अनुशासित छात्रा थीं. आखिरी बार मनीषा से उनकी मुलाकात एक साल पहले पटना एअरपोर्ट पर हुई थी, जब वह अपने प्रोफेशनल करियर में आगे बढ़ चुकी थीं. कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी मनीषा की यादों को साझा किया. 

    मनीषा की एक दोस्त ने बताया कि मनीषा पढ़ाई में अव्वल होने के साथ-साथ एक शानदार डांसर भी थीं. उनका सपना था कि वे आसमान में उड़ान भरें और देश-विदेश घूमें. मनीषा की मौत के साथ ही पटना ने अपनी एक होनहार बेटी को खो दिया. मनीषा की मुस्कुराती तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि संदेशों के साथ वायरल हो रही हैं.

    बता दें कि अहमदाबाद में एअर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही मेघानीनगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. विमान पहले बी.जे. मेडिकल कॉलेज की मेस बिल्डिंग से टकराया और फिर अतुल्यम हॉस्टल से टकराने के बाद आग के गोले में तब्दील हो गया. आसपास का इलाका मलबे, धुएं और चीख-पुकार से भर गया. हादसे के बाद शवों की पहचान कर पाना बेहद मुश्किल हो गया.

    शवों को उनके घर तक पहुंचाने का प्रयास

    अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों के पार्थिव शरीर को उनके घर तक पहुंचाने के लिए खासतौर पर एंबुलेंस का इंतजाम किया गया है. जानकारी के अनुसार, हर एक मृतक शख्स के लिए एक एंबुलेंस अलॉट की गई है. हर एंबुलेंस में ड्राइवर के साथ ही पैरामेडिकल स्टाफ भी तैनात हैं. जैसे ही ब्लड सैंपल की रिपोर्ट आएगी और शवों की डीएनए रिपोर्ट से उसका मिलान होगा, ये एंबुलेंस शवों को लेकर उनके घरों के लिए तुरंत रवाना हो जाएगी.

    प्लेन हादसे में अब तक 275 की मौत

    विमान में क्रू और पैसेंजर (कुल 242)

    241 मौतें (एक यात्री की जान बच गई।)
    बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल 34 मौतें (5 डॉक्टर+ 31 स्टाफ और वहां मौजूद अन्य लोग)

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Ahmedabad Plane Crash
    Admin

    Related Posts

    LPG संकट पर राहत: 92 हजार टन गैस लेकर भारत पहुंचेंगे दो विशाल जहाज

    March 14, 2026

    कोविड पीड़ितों के लिए मुआवजा: ‘नो-फॉल्ट’ कंपेंसेशन पॉलिसी से मिलेगा न्याय या बढ़ेगी चुनौती?

    March 14, 2026

    I love India, love Modi’, प्रेसिडेंट ट्रंप ने पाकिस्तान को आतंकवाद का सबसे बड़ा निर्यातक बताया

    March 14, 2026

    देश में मौसम का यू-टर्न: कहीं लू का कहर, तो कहीं ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश का खतरा

    March 14, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी का बयान, सरकार वैश्विक संघर्षों के प्रभाव को कम करने के लिए कर रही है काम

    March 14, 2026

    मोजतबा खामेनेई की जानकारी देने पर 92.47 करोड़ रुपये का इनाम और US सिटीजनशिप का वादा

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    15 मार्च 2026 का राशिफल: किसे मिलेगा भाग्य का साथ, और किसे रहना होगा सावधान

    March 14, 2026

    शहर को मिलेगा नया सब्जी बाजार: 3.40 करोड़ रुपए की परियोजना का भूमिपूजन

    March 14, 2026

    “विजन 2030” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    March 14, 2026

    गैस आपूर्ति में लापरवाही नहीं चलेगी: घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर देने के निर्देश

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.