Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»शानदार मेहमाननवाजी के लिए इटली का धन्यवाद; भारत के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, बाइडेन-मेलोनी से भी मुलाकात…
    विदेश

    शानदार मेहमाननवाजी के लिए इटली का धन्यवाद; भारत के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, बाइडेन-मेलोनी से भी मुलाकात…

    By June 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शानदार मेहमाननवाजी के लिए इटली का धन्यवाद; भारत के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, बाइडेन-मेलोनी से भी मुलाकात…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जी 7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा से मुलाकात की। शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद वह अब भारत के लिए रवाना हो चुके हैं।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद इटली से रवाना होते समय कहा, ” अपुलीया में जी7 शिखर सम्मेलन में बहुत ही उपयोगी दिन रहा। दुनिया के कई नेताओं से बातचीत की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। साथ मिलकर, हमारा लक्ष्य ऐसे प्रभावशाली समाधान तैयार करना है जिससे वैश्विक समुदाय को लाभ हो और भावी पीढ़ियों के लिए एक बेहतर दुनिया का निर्माण हो। मैं इटली के लोगों और सरकार को उनके गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए धन्यवाद देता हूं।”

    मेलोनी से भी मुलाकात
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से भी मुलाकात की और बढ़ते व्यापार और आर्थिक सहयोग सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। 

    इस दौरान मेलोनी ने प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए पीएम मोदी को बधाई दी। वहीं, मोदी ने जी7 आउटरीच शिखर सम्मेलन में भाग लेने के निमंत्रण के लिए मेलोनी को धन्यवाद दिया और शिखर सम्मेलन के सफल समापन के लिए उनकी सराहना की।

    बाइडेन और ट्रूडो से भी मिले मोदी
    पीएम मोदी ने एक्स पर कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो के साथ गर्मजोशी से बात करते हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, “जी 7 शिखर सम्मेलन में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात की।”

    वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के साथ अपनी बैठक की तस्वीरों उन्होंने पोस्ट किया। पीएम मोदी ने लिखा, “अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मिलना हमेशा खुशी की बात होती है। भारत और अमेरिका वैश्विक भलाई को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।”

    संयुक्त राष्ट्र महासचिव के साथ अपनी बैठक के बारे में उन्होंने पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “इटली में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मिलकर प्रसन्नता हुई।”

    उन्होंने एक्स पर ब्राजील के राष्ट्रपति, यूएई के राष्ट्रपति और तुर्की के राष्ट्रपति के साथ एक समूह में बातचीत की तस्वीरें भी पोस्ट की है और लिखा, “इटली में बातचीत जारी है…राष्ट्रपति लूला, राष्ट्रपति एदोर्गन और महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद के साथ सुखद बातचीत।” 

    उन्होंने जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला II से भी मुलाकात की।  प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, “जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान किंग अब्दुल्ला II से मुलाकात की। भारत जॉर्डन के साथ मजबूत संबंधों को महत्व देता है।”

    The post शानदार मेहमाननवाजी के लिए इटली का धन्यवाद; भारत के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, बाइडेन-मेलोनी से भी मुलाकात… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    उत्तर कोरिया की मिसाइल लॉन्च, अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD हटाने का किया ऐलान

    March 14, 2026

    अमेरिकी दूतावास पर बगदाद में हेलीपैड पर मिसाइल और ड्रोन से हमला

    March 14, 2026

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में ब्लास्ट, सात पुलिसकर्मी मारे गए

    March 13, 2026

    बांग्लादेश के निर्यात पर अमेरिका की नजर, जांच शुरू होने की रिपोर्ट

    March 13, 2026

    मिड-एयर रिफ्यूलिंग के दौरान अमेरिकी विमान हादसे का शिकार, 4 लोगों की जान गई

    March 13, 2026

    अलविदा जुमा पर तेहरान में ब्लास्ट से दहशत, इजरायल विरोध प्रदर्शन के बीच अफरातफरी

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    प्रधानमंत्री मोदी का बयान, सरकार वैश्विक संघर्षों के प्रभाव को कम करने के लिए कर रही है काम

    March 14, 2026

    सदगुरु ने बागेश्वर धाम में बाबा धीरेंद्र शास्त्री से की भेंट, साथ आए 40 देशों के सदस्य

    March 14, 2026

    संस्कृति एवं पुरातत्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिए सर्वेक्षण और विस्तृत जांच के निर्देश

    March 14, 2026

    कांग्रेस की वजह से बसपा का गठन, कांशीराम के नाम पर आयोजन पर मायावती ने किया कटाक्ष

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.