Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»नेतन्याहू की ईरान को चेतावनी- ‘हमारे नागरिकों पर हमले की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी
    विदेश

    नेतन्याहू की ईरान को चेतावनी- ‘हमारे नागरिकों पर हमले की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

    AdminBy AdminJune 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नेतन्याहू की ईरान को चेतावनी- ‘हमारे नागरिकों पर हमले की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    यरूशलम
    इस्राइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी दी कि ईरान को इस्राइल के नागरिकों पर हमले की बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। नेतन्याहू ने यह बयान उस समय दिया, जब वह रविवार की सुबह तेल अवीव के पास बट याम शहर पहुंचे, जहां ईरान ने मिसाइल से हमले किए थे। इस हमले में सात लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हुए। 

    प्रधानमंत्री कार्यालय ने नेतन्याहू के हवाले से बयान में कहा, ईरान ने जानबूझकर नागरिकों, महिलाओं और बच्चों की हत्या की है। इसके लिए उसे बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे और उन्हें भारी ताकत से जवाब देंगे। इस्राइल ने शुक्रवार को ऑपरेशन राइजिंग लायन शुरू किया, जिसका मकसद ईरान के परमाणु, मिसाइल और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना था। इसके जवाब में ईरान ने इस्राइल पर मिसाइल हमले किए, जिनमें कुछ मिसाइलें मध्य इस्राइल की इमारतों से टकराईं। एक अलग घटना में, इस्राइल के उत्तरी अरब कस्बे तामरा में चार लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही ऑपरेशन शुरू होने के बाद से मरने वालों की कुल संख्या 14 हो गई है। इस्राइल का कहना है कि यह अभियान ईरान को परमाणु क्षमता हासिल करने से रोकने और उसके मिसाइल विकास कार्यक्रम को नाकाम करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। शहर रहोवोत पर हुए हमले में दर्जनों लोग घायल हुए, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। 

    नेतन्याहू ने कहा, हम यहां इसलिए हैं क्योंकि हम अस्तित्व के संकट में हैं और अब यह हर इस्राइली को समझ में आ गया है। सोचिए कि अगर ईरान के पास परमाणु हथियार होते तो वह इस्राइल के शहरों पर गिरा सका था, तो क्या होता। सोचिए कि अगर ईरान के पास इस तरह की 20 हजार मिसाइलें होतीं, एक नहीं बल्कि 20 हजार। यह इस्राइल के अस्तित्व के लिए एक खतरा है। इसलिए हमने इस विनाश के खतरे के खिलाफ एक मुक्ति युद्ध शुरू किया है और हम इसे ताकत के साथ कर रहे हैं। हमारे सैनिक, पायलट ईरान के आसमान के ऊपर हैं। उन्होंने नागरिकों को सलाह दी कि ईरानी मिसाइल हमलों के दौरान होम फ्रंट कमांड (इस्राइली सेना की इकाई) के निर्देशों का पालन करें। इस बीच, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डैफरीन ने कहा कि आने वाले दिनों में ईरान से और भी बैलिस्टिक मिसाइल हमले होने की संभावना है। उन्होंने कहा, आने वाले दिन चुनौतीपूर्ण होंगे। आने वाले दिनों में और मिसाइल दागी जाएंगी और हमले होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस्राइली वायु सेना (ईरान में) लगातार हमले जारी रखे हुए है। 

    उन्होंने आगे कहा, इस समय भी हम तेहरान में दर्जनों लक्ष्यों पर हमले कर रहे हैं। हम (ईरान के) परमाणु कार्यक्रम और सैन्य क्षमताओं को और अधिक नुकसान पहुंचा रहे हैं, ताकि गृह मोर्चे को खतरे से बचाया जा सके। एक्स पर एक पोस्ट में आईडीएफ ने कहा कि ईरान नागरिक आबादी को निशाना बना रहा है, इसके विपरीत इस्राइल ईरानी नागरिकों को नुकसान पहुंचाने से बचने की कोशिश कर रहा है।

    उन्होंने कहा, यह संदेश हम ईरानी नागरिकों तक पहुंचाते हैं। जहां ईरान बिना चेतावनी के हमला करना चुनता है, हम निर्दोष लोगों को चेतावनी देना पसंद करते हैं। हम उन्हें फारसी भाषा में कई माध्यमों से चेतावनी देते हैं, क्योंकि हमारे लिए मानव जीवन सबसे पहले आता है। यही हम में और हमारे दुश्मन में फर्क है। 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    top-news
    Admin

    Related Posts

    केजरीवाल-सिसोदिया को छोड़ने को तैयार नहीं सीबीआई, HC में ‘जज ने समझा नहीं’ बताया गया

    March 3, 2026

    पाकिस्तान पर तालिबान का जोरदार वार, डूरंड लाइन पर दो और पोस्ट कब्जे में, युद्ध में बढ़ोतरी

    March 3, 2026

    कैमरों से तेहरान को पढ़ रहा था इजरायल, नेतन्याहू ने कहा- युद्ध जल्दी खत्म होगा

    March 3, 2026

    9 लोग, 1 बाइक: जान जोखिम में डालकर मौत की ओर बढ़ता सफर, वीडियो देखकर पुलिस के उड़े होश

    March 3, 2026

    राज्यसभा चुनाव के लिए प्रदेश में हलचल, होली बधाई के दौरान नेता कर रहे दावेदारी, बायोडाटा सौंप रहे

    March 3, 2026

    बड़ी सैन्य गलती! कुवैत ने अपने ही सहयोगी के 3 F-15E जेट मार गिराए, US ने जताई प्रतिक्रिया

    March 2, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना के 20 मार्च तक आवेदन और दो मई को होगी परीक्षा

    March 3, 2026

    16 राजस्व निरीक्षकों का कलेक्टर ने किया तबादला

    March 3, 2026

    हाईकोर्ट ने 7 साल बाद टीईटी 2018 पास अभ्यर्थियों की नियुक्ति याचिका खारिज की, कहा- लंबा अंतराल न्यायसंगत नहीं

    March 3, 2026

    कुबेरेश्वर धाम में पं. प्रदीप मिश्रा ने मनाया होलिका दहन, सौ से ज्यादा होलिकाएं जलीं शहरभर में

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.