Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»तकनीकी»Apple iPhone 17 की कीमत लॉन्च से पहले लीक
    तकनीकी

    Apple iPhone 17 की कीमत लॉन्च से पहले लीक

    AdminBy AdminJune 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Apple iPhone 17 की कीमत लॉन्च से पहले लीक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    Apple iPhone 17 सीरीज पिछले काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। इस सीरीज में कंपनी कई स्मार्टफोन आईफोन 17, आईफोन 17 प्रो, आईफोन 17 प्रो मैक्स और आईफोन 17 एयर लेकर आ सकती है। अभी तक कंपनी ने सीरीज की लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है। हालांकि, हर साल की तरह ही इस साल भी सितंबर में सीरीज को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लीक रिपोर्ट्स में लॉन्च से पहले ही सीरीज के स्मार्टफोन्स की डिटेल पता चल गई है। फोन्स के खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी हो गया है। अब एक लेटेस्ट रिपोर्ट में आईफोन 17 की भारत समेत अन्य देशों में कीमत और लॉन्च डेट रिवील हुई है। आइये, जानें किस देश में सबसे सस्ता मिलेगा आईफोन 17।

    भारत में इतनी होगी आईफोन 17 की कीमत
    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईफोन 17 की कीमत 89,900 रुपये से शुरू होगी। अगर ऐसा हुआ को यह आईफोन 16 से लगभग 10 हजार रुपये मंहगा होगा। अमिरका की बात करे तो फोन को 899 डॉलर में पेश किए जाने की उम्मीद है। वहीं, UAE में फोन की कीमत AED 3,799 हो सकती है।

    आईफोन 17 सितंबर की इस तारीख को लेगा मार्केट में एंट्री
    Apple के अभी तक के शेड्यूल को देखकर लग रहा है कि आईफोन 17 सीरीज 11 से 13 सितंबर, 2025 के बीच लॉन्च की जाएगी। हालांकि, ध्यान रखें कि कंपनी ने अभी लॉन्चिंग को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। उम्मीद है कि जल्द कंपनी की ओर ने सीरीज की लॉन्चिंग को टीज किया जाना शुरू हो जाएगा।

    आईफोन 17 के खास स्पेसिफिकेशन
    लीक रिपोर्ट की मानें तो आईफोन 17 में 6.3 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। इसके अलावा, फोन में कंपनी की नई इन-हाउस चिपसेट A19 मिलने की उम्मीद है। साथ ही, आईफोन 17 को दो रैम वेरिएंट में लाया जा सकता है। फोन के बेस वेरिएंट में 8जीबी रैम और दूसरे वेरिएंट में 12जीबी रैम मिलने की उम्मीद है। स्मार्टफोन 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। इस फोन को कंपनी कैमरा अपग्रेड के साथ ला सकती है।

    फोन में सेल्फी और वीडियो कलिंग के लिए लिए 12 की जगह 24एमपी का मेन कैमरा मिल सकता है। इसके बैक में 48एमपी मेन कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, रियर में 12एमपी अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर मिल सकता है। स्मार्टफोन को एक या दो नहीं 5 कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    क्या आपको ऐपल का सबसे सस्ता मैकबुक लेना चाहिए? जानिए 4 फायदे और 3 नुकसान

    March 5, 2026

    WhatsApp का नया अवतार: इस्तेमाल के लिए देने होंगे पैसे, लेकिन मिलेंगी प्रीमियम सुविधाएं

    March 5, 2026

    2025 में AI ऐप्स के सबसे बड़े यूज़र बने भारतीय, फिर भी इस एक चीज़ में रह गए पीछे

    March 4, 2026

    WhatsApp अब नहीं रहेगा फ्री! इन 3 फीचर्स के लिए लगेंगे रुपये

    March 4, 2026

    इंसानों से ज़्यादा होंगे AI सिस्टम? 2028 तक ऑटोनॉमस AI की चौंकाने वाली सच्चाई

    March 4, 2026

    टेक जगत में हलचल: एपल के खास इवेंट में हो सकते हैं बड़े लॉन्च

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    07 मार्च 2026 का राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा विशेष लाभ

    March 6, 2026

    CM ममता का दावा: SIR में जिंदा मतदाताओं को ‘मृत’ दिखाया गया, उठाए गंभीर सवाल

    March 6, 2026

    युवा किसान रत्ना की सफलता की कहानी: 21 की उम्र में आधुनिक खेती से लाखों की कमाई

    March 6, 2026

    बिरगांव होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

    March 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.