Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»आतंकी हमले के अंदेशे के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम  
    देश

    आतंकी हमले के अंदेशे के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम  

    By June 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आतंकी हमले के अंदेशे के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम  
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमरनाथ यात्रा को लेकर केंद्र गंभीर 

    जम्मू । 29 जून से शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा पर केंद्र सरकार गंभीर है क्योंकि यात्रा पर आतंकवादी किसी बड़े हमले को अंजाम दे सकते हैं। इसी को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इस बार अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए अर्ध सैनिक बल की 500 कंपनियां तैनात की जाएंगी। अमरनाथ यात्रा पर सुरक्षा और जांच एजैंसियों के साथ गृह मंत्रालय ने अहम बैठक की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यात्रा को लेकर काफी संवेदनशील हैं। जानकारी के अनुसार अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन कोई भी कोर-कसर छोड़ना नहीं चाहता है। सुरक्षा एजैंसियों ने अमरनाथ यात्रा के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है जिसमें नाइट विजन डिवाइस, स्नाइपर्स, ड्रोन सिस्टम और यात्रा के दोनों मार्गों पहलगाम और बालटाल पर बम निरोधक दस्तों के जरिए रात में भी निगरानी होगी।

    अमरनाथ यात्रियों के लिए सेना, पुलिस, बीएसएफ, एसएसबी और सीआरपीएफ सभी एक साथ मिलकर सुरक्षा करेंगे। जम्मू से लेकर पवित्र गुफा तक दोनों रास्तों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध हैं। बालटाल और पहलगाम दोनों रास्तों पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। वहीं सूत्रों के अनुसार सुरक्षा का अधिकतर जिम्मा सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस को सौंपा गया है। वहीं यात्रा को सुरक्षित और सरल करने के लिए नवीनतम तकनीकों और उपकरणों का उपयोग करते हुए रेडियो फ्रीक्वेंसी का भी उपयोग किया जाएगा। यात्रा करने वाले सभी यात्रियों की टैगिंग होगी जिससे यात्रियों की पोजीशन पता रहेगी और अधिकारियों को तीर्थयात्रियों के स्थान की निगरानी करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा हाई-टैक कमांड कंट्रोल सैंटर में लगभग 20 सरकारी विभागों के लोग दिन-रात उपस्थित रहेंगे। कंट्रोल सैंटर में काम करने वाले विभागों में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य, पीएचई, पीडीडी व दूरसंचार और कई अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल होंगे। बेस कैंप से लेकर गुफा तक के सभी मार्गों पर हाई डेफिनिशन 360 डिग्री व्यू कैमरे भी लगाए हैं। बालटाल और चंदनबाड़ी बेस कैंप से महत्वपूर्ण स्थानों पर दर्जनों कैमरे लगाए गए हैं जिसकी सारी लाइव फीड कॉमेड कंट्रोल सैंटर मैं आती रहेगी। वहीं मौसम विभाग ने कस्टमाइज्ड वेदर अपडेट सिस्टम भी लगाया है जो पल-पल मौसम की खबर देता रहेगा। वहीं पर्यटन विभाग जम्मू के निदेशक विवेकानंद राय और संयुक्त निदेशक सुनैना शर्मा मेहता ने अन्य अधिकारियों के साथ जम्मू के भगवती नगर में प्रथम आधार शिविर यात्री निवास का दौरा भी किया है। पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर यात्री निवास में पर्यटन विभाग ने तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए एक टूरिस्ट रिसैप्शन सैंटर भी खोला है। इसके अलावा पर्यटन विभाग की ओर से अमरनाथ यात्रियों को तरह-तरह की सुविधाएं दी जाती हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    महिला ने कहा- पति नहीं चाहिए, लेकिन उसके स्पर्म से बच्चा चाहती हूं, हाईकोर्ट का दिमाग हुआ चकराया

    March 16, 2026

    8वें वेतन आयोग में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 35% इजाफा, जनवरी से एरियर का मिलेगा भुगतान

    March 16, 2026

    भारत में IAS-IPS-IFS के 2834 पद खाली, SC-ST-OBC के कितने अधिकारी हैं?

    March 16, 2026

    1 अप्रैल से लागू होगा नया नियम, FASTag Annual Pass की कीमतों में वृद्धि

    March 16, 2026

    ईरान में हालात बिगड़े, हजारों लोग उजड़े; 32 हजार लोग अफगानिस्तान पहुंचे – UN की रिपोर्ट

    March 15, 2026

    टैक्स सुधार में नाकामी पड़ी भारी, IMF की 1 अरब डॉलर की किस्त के लिए पाकिस्तान की बातचीत रुकी

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मैहर पालिका में मांस, मछली और अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध, प्रशासन ने लिया सख्त कदम

    March 16, 2026

    19 या 20 मार्च: कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

    March 16, 2026

    महिला ने कहा- पति नहीं चाहिए, लेकिन उसके स्पर्म से बच्चा चाहती हूं, हाईकोर्ट का दिमाग हुआ चकराया

    March 16, 2026

    8वें वेतन आयोग में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 35% इजाफा, जनवरी से एरियर का मिलेगा भुगतान

    March 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.