Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»आज पीएम मोदी बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के दौरे पर, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
    देश

    आज पीएम मोदी बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के दौरे पर, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

    AdminBy AdminJune 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आज पीएम मोदी बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के दौरे पर, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    विशाखापत्तनम
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 और 21 जून को बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान वह तीनों राज्यों में जल, रेल, ऊर्जा, स्वास्थ्य, सड़क और स्वच्छता से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री का पहला पड़ाव 20 जून को बिहार के सिवान में होगा, जहां वह दोपहर 12 बजे से विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री वैशाली से देवरिया के बीच नई रेल लाइन परियोजना का उद्घाटन करेंगे, जिसकी लागत 400 करोड़ रुपए से अधिक है। साथ ही, इस रूट पर नई ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी।

    इसके अलावा प्रधानमंत्री पाटलिपुत्र से गोरखपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को भी रवाना करेंगे, जो मुजफ्फरपुर और बेतिया होते हुए चलेगी, जिससे उत्तर बिहार में कनेक्टिविटी को बड़ा लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी मरहौरा रेल इंजन फैक्ट्री में बने पहले निर्यात योग्य लोकोमोटिव को भी हरी झंडी दिखाएंगे, जो गिनी गणराज्य को भेजा जाएगा। यह लोकोमोटिव आधुनिक तकनीकों जैसे रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग, एसी प्रपल्शन और माइक्रोप्रोसेसर कंट्रोल से लैस है।

    नमामि गंगे योजना के तहत प्रधानमंत्री 1,800 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बने 6 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वह बिहार के विभिन्न शहरों में पानी की आपूर्ति, स्वच्छता और सीवेज परियोजनाओं के लिए 3,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

    ऊर्जा क्षेत्र को सशक्त करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री 500 मेगावाट ऑवर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम की स्थापना की भी आधारशिला रखेंगे, जो मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया और सिवान जैसे 15 ग्रिड सबस्टेशनों पर लगाए जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बिहार में 53,600 से अधिक लाभार्थियों को पहली किस्त जारी की जाएगी और 6,600 से अधिक परिवारों को घर की चाबियां सौंपी जाएंगी।

    इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर जाएंगे, जहां वह भाजपा सरकार के राज्य में एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। यहां वह 18,600 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे, जिनमें पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य, सड़क, रेल और कृषि अवसंरचना शामिल हैं।

    21 जून को प्रधानमंत्री आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रदर्शन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह आयोजन समुद्र तट पर आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री लाखों लोगों के साथ कॉमन योगा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए योग करेंगे। इस वर्ष की थीम "योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ" रखी गई है, जो मानव और पृथ्वी के स्वास्थ्य के परस्पर संबंध को दर्शाती है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured PM Modi
    Admin

    Related Posts

    मध्य प्रदेश में 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, मार्च में ओलावृष्टि की पहली भविष्यवाणी

    March 19, 2026

    थरूर का सोनिया गांधी को कड़ा संदेश, ईरान-इजरायल युद्ध पर सरकार की चुप्पी को बताया मोरल सरेंडर

    March 19, 2026

    सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सीएम ने की दिन की शुरुआत, प्रदेशभर में आयोजित किए गए भव्य कार्यक्रम

    March 19, 2026

    सीएम योगी ने 10 जिलों के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी, रामपुर, गोरखपुर, आगरा और प्रयागराज पर फोकस

    March 19, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: मुकेश मल्होत्रा रहेंगे विजयपुर विधायक, राज्यसभा चुनाव में नहीं होगा वोट

    March 19, 2026

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित अयोध्या बनाने हेतु विशेष अभियान

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    थरूर का सोनिया गांधी को कड़ा संदेश, ईरान-इजरायल युद्ध पर सरकार की चुप्पी को बताया मोरल सरेंडर

    March 19, 2026

    मध्य प्रदेश में 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, मार्च में ओलावृष्टि की पहली भविष्यवाणी

    March 19, 2026

    PV सिंधू का संदेश: खेल नहीं कर सकते पूरी जिंदगी, इसलिए पढ़ाई है जरूरी

    March 19, 2026

    अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के द्वारा जीतू पटवारी से की मुलाकात

    March 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.