Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»लीड्स टेस्ट में पहले दिन शुभमन-यशस्वी-पंत की धांसू बल्लेबाजी, महसूस नहीं हुई रोहित-कोहली की कमी!
    खेल

    लीड्स टेस्ट में पहले दिन शुभमन-यशस्वी-पंत की धांसू बल्लेबाजी, महसूस नहीं हुई रोहित-कोहली की कमी!

    AdminBy AdminJune 21, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लीड्स टेस्ट में पहले दिन शुभमन-यशस्वी-पंत की धांसू बल्लेबाजी, महसूस नहीं हुई रोहित-कोहली की कमी!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email
    • यशस्वी-ग‍िल के आगे हताश दिखे अंग्रेज… लीड्स टेस्ट के पहले दिन रनों की बारिश, बना धाकड़ रिकॉर्ड 
    • लीड्स टेस्ट में पहले दिन शुभमन-यशस्वी-पंत की धांसू बल्लेबाजी, महसूस नहीं हुई रोहित-कोहली की कमी! 
    • लीड्स टेस्ट का पहला दिन टीम इंडिया के नाम, यशस्वी-शुभमन ने जड़े शतक, पंत भी चमके… 

    लीड्स 

    भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का आगाज हो चुका है. लीड्स टेस्ट के पहले दिन (20 जून) भारत का धमाकेदार प्रदर्शन रहा. रोहित शर्मा, विराट कोहली और रव‍िचंद्रन अश्व‍िन के संन्यास के बाद यह भारतीय टीम के ल‍िए पहली सीरीज है.  

    ऐसे में शुक्रवार से शुरू हुए लीड्स टेस्ट के पहले दिन यह सबसे बड़ी शंका थी कि क्या ये नई टीम इंड‍िया (टीम इंडिया 2.0 ) इंग्लैंड के गेंदबाजों को जवाब दे पाएगी. लेकिन नई भारतीय टीम के नई त‍िकड़ी यशस्वी जायसवाल (101), शुभमन गिल (127 नाबाद), ऋषभ पंत (65 नाबाद) ने पहले दिन ऐसे खेल दिखाया कि लगा नहीं कि रोहित-कोहली के संन्यास का असर इस टीम पर  है. 

    वैसे पंत और गिल अगर इसी लय में लीड्स में शन‍िवार (21 जून) को टिके रहे, तो भारत एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ेगा और इंग्लैंड के लिए मैच की राह मुश्किल हो सकती है. 

    इस मुकाबले की शुरुआत में जब अंग्रेज कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीता तो भारतीय कैम्प में मायूसी छा गई. नए कप्तान शुभमन गिल उदास नजर आए, क्योंकि वो भी पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी ही करना चाहते थे. क्योंकि यहां खेले गए आखिरी छह टेस्ट मैचों में जिस टीम ने पहले गेंदबाजी की, वो जीती है. वहीं पिछले चार बार चौथी पारी में बड़े टारगेट भी सफलतापूर्वक चेज भी हुए हैं. जो 322, 359, 296 और 251 रन रहे. 

    लेकिन भारतीय टीम ने पहले दिन पुराने सारे समीकरणों को धता साब‍ित करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा खेल दिखाया कि फैन्स भी झूम उठे. खास बात यह भी रहीं कि भारतीय टीम का रन रेट भी पहले दिन 4.22 का रहा. 85 ओवर में भारतीय टीम ने 322 रन बना दिए. यशस्वी जायसवाल ने एक और शतक जड़ दिया, अब इंग्लैंड के खिलाफ उनका शानदार रिकॉर्ड और मजबूत हो गया है. वहीं कप्तान शुभमन गिल ने भी कप्तानी की शुरुआत शतक से की, और दिखा दिया कि वो जिम्मेदारी निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. 

    लेकिन असली मजा ऋषभ पंत की 'अधूरी लेकिन धमाकेदार' पारी में आया. उन्होंने गिल के साथ मिलकर 138 रनों की नाबाद साझेदारी कर दी है, और जो शन‍िवार (21 जून) को किसी भी दिशा में जा सकती है. 

     शुभमन-यशस्वी-पंत की धांसू बल्लेबाजी, महसूस नहीं हुई रोहित-कोहली की कमी! 

    भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा. यशस्वी जायसवाल और नवनियुक्त टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने शतक जड़ दिए हैं, जिसके चलते मेजबान टीम इंग्लैंड बैकफुट पर दिख रही है.

    पहले दिन स्टम्प के समय तक भारत का स्कोर पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 359 रन रहा. कप्तान शुभमन गिल 127 और उप-कप्तान ऋषभ पंत 65 रन बनाकर नाबाद हैं. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए अब तक 138 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है. शुभमन ने 175 गेंदों का सामना किया है और उन्होंने 16 चौके के अलावा एक सिक्स लगाया है. शुभमन गिल के टेस्ट करियर का ये छठा शतक रहा. दूसरी ओर पंत ने 102 गेंदों की पारी में 6 चौके और दो छक्के लगाए हैं.

    सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की बात करें तो उन्होंने 159 गेंदों पर 101 रन बनाए, जिसमें 16 चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा. यशस्वी के टेस्ट करियर का ये पांचवां शतक रहा. यशस्वी और शुभमन गिल के बीच तीसरे विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी हुई. केएल राहुल ने भी 42 रन बनाकर भारतीय टीम को अच्छी शुरुआती दिलाने में अहम भूमिका निभाई. हालांकि साई सुदर्शन अपनी डेब्यू टेस्ट पारी कुछ खास नहीं कर सके और डक पर आउट हुए.

    कुल मिलाकर देखा जाए तो लीड्स टेस्ट के पहले दिन रनों की बारिश हुई. भारत ने 85 ओवर खेले और उसका रनरेट 4.22 रहा, जो भारतीय बल्लेबाजों के अटैकिंग अंदाज को दर्शाता है. देखा जाए तो टेस्ट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब भारतीय टीम ने इंग्लैंड दौरे के पहले ही दिन 300 से ज्यादा रन बनाए. साथ ही ऐसा पांचवी बार हुआ जब किसी दौरे पर टेस्ट सीरीज के शुरुआती दिन भारत ने 300 से ज्यादा का स्कोर किया.

    जायसवाल ने शतक पर क्या कहा? 
    यशस्वी जायसवाल ने अपने शतक और पहले दिन के खेल के बारे में बात की. उन्होंने कहा- सबने बहुत अच्छा खेला, मैदान पर उतरकर यहां की गर्मी का मजा लिया. हाल के अभ्यास मैचों और सेशन्स ने काफी मदद की. मेरी कोशिश थी कि अगर ढीली गेंद मिले तो उस पर रन बनाऊं. गिल ने बहुत शांत और समझदारी से बैटिंग की. मैं खुद पर भरोसा रखता हूं और हमेशा अच्छा करने की चाह रखता हूं. हां, गेंद स्विंग कर रही थी, लेकिन मैंने अपने प्रोसेस पर ध्यान दिया बस गेंद को ध्यान से देखो और खेलो और हर पल का आनंद लिया. 

    दौरे के पहले दिन 300+ रन (भारतीय टीम)
    399/3 VS श्रीलंका, गॉल 2017
    372/7 vs साउथ अफ्रीका, ब्लोमफोंटेन 2001
    359/3 vs इंग्लैंड, लीड्स 2025
    356/2 vs पाकिस्तान, मुल्तान 2004
    302/4 vs वेस्टइंडीज, नॉर्थ साउंड 2016

    दौरे के पहले दिन 2 भारतीय बल्लेबाजों के शतक (टेस्ट क्रिकेट)
    सचिन तेंदुलकर & वीरेंद्र सहवाग vs साउथ अफ्रीका, ब्लोमफोंटेन 2001
    शिखर धवन & चेतेश्वर पुजारा vs श्रीलंका, गॉल 2017
    यशस्वी जायसवाल & शुभमन गिल vs इंग्लैंड, हेडिंग्ले 2025

    टेस्ट कप्तान के रूप में अपनी पहली पारी में शतक (भारतीय बल्लेबाज)
    164* विजय हजारे vs इंग्लैंड दिल्ली 1951
    116 सुनील गावस्कर vs न्यूजीलैंड ऑकलैंड 1976
    115 विराट कोहली vs ऑस्ट्रेलिया एडिलेड 2014
    127* शुभमन गिल vs इंग्लैंड, लीड्स 2025 (ग‍िल पहले दिन नाबाद लौटे)

    इंग्लैंड में अपनी पहली टेस्ट पारी में शतक (भारतीय बल्लेबाज)
    146 मुरली विजय, ट्रेंट ब्रिज 2014
    133 विजय मांजरेकर, लीड्स 1952
    131 सौरव गांगुली, लॉर्ड्स 1996
    129* संदीप पाटिल, ओल्ड ट्रैफर्ड 1982
    101 यशस्वी जायसवाल, लीड्स 2025

    दौरे के पहले दिन 300+ रन (भारतीय टीम)
    399/3 VS श्रीलंका, गॉल 2017
    372/7 vs साउथ अफ्रीका, ब्लोमफोंटेन 2001
    359/3 vs इंग्लैंड, लीड्स 2025
    356/2 vs पाकिस्तान, मुल्तान 2004
    302/4 vs वेस्टइंडीज, नॉर्थ साउंड 2016

    वैसे भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में ऐसा तीसरा मौका रहा, जब किसी दौरे के पहले दिन दो बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली. सबसे पहले साल 2021 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ब्लोमफोंटेन में ऐसा देखने को मिला था. तब सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग शतक जड़ने में कामयाब रहे थे. फिर साल 2017 में श्रीलंका दौरे के शुरुआती दिन शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा ने शतकीय पारियां खेली थी. अब यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने शतक जड़कर उस लिस्ट में खुद को शामिल किया है.

    दौरे के पहले दिन 2 भारतीय बल्लेबाजों के शतक (टेस्ट क्रिकेट)
    सचिन तेंदुलकर & वीरेंद्र सहवाग vs साउथ अफ्रीका, ब्लोमफोंटेन 2001
    शिखर धवन & चेतेश्वर पुजारा vs श्रीलंका, गॉल 2017
    यशस्वी जायसवाल & शुभमन गिल vs इंग्लैंड, हेडिंग्ले 2025

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Shubman-Yashasvi-Pant
    Admin

    Related Posts

    फाइनल में कीवी दीवार! T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से कभी नहीं जीता भारत

    March 6, 2026

    क्रिकेट के मैदान से बिजनेस पिच तक: राहुल द्रविड़ और आर अश्विन की यूरोपियन टी20 लीग में बड़ी प्लानिंग

    March 6, 2026

    लियोनेल मेस्सी ने डोनाल्ड ट्रंप को रत्नजड़ित गुलाबी फुटबॉल भेंट की

    March 6, 2026

    अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म टीम इंडिया पर भारी? फाइनल में प्लेइंग-XI से कट सकता है पत्ता

    March 6, 2026

    वीनस विलियम्स पहले दौर में बाहर

    March 6, 2026

    हार के बाद भी उम्मीद बरकरार: भारतीय महिला टीम ने बीएटीसी के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    March 6, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    बालेन शाह की RSP की ‘सुनामी’ में उड़े नेपाल के कई दिग्गज

    March 7, 2026

    मोजतबा खामेनेई नहीं बनेंगे सुरक्षा कारणों से ईरान के सुप्रीम लीडर?

    March 7, 2026

    बस्तर में संकटग्रस्त महिलाओं के लिए सहारा बना ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’

    March 7, 2026

    दिल्ली के उत्तम नगर मर्डर मामले में 4 और गिरफ्तार

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.