Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»16 अरब अकाउंट्स के पासवर्ड हुई चोरी, कभी भी हो सकता है हैक, अभी करें ये चेक वरना पछताएंगे
    देश

    16 अरब अकाउंट्स के पासवर्ड हुई चोरी, कभी भी हो सकता है हैक, अभी करें ये चेक वरना पछताएंगे

    AdminBy AdminJune 21, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    16 अरब अकाउंट्स के पासवर्ड हुई चोरी, कभी भी हो सकता है हैक, अभी करें ये चेक वरना पछताएंगे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    साइबरसुरक्षा शोधकर्ताओं ने हाल ही में अब तक की सबसे बड़ी पासवर्ड लीक की पुष्टि की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 16 अरब यूजरनेम और पासवर्ड्स ऑनलाइन लीक हो चुके हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से ज्यादा तर पासवर्ड यूनिक थे जिनके चोरी होने की आशंका मेलवेयर अटैक के जरिए जताई जा रही है. 

    एक बार फिर 16 अरब से ज्यादा पासवर्ड्स लीक होने का खुलासा हुआ है। कहा गया है कि इस बड़े डाटाबेस को डार्क वेब पर बेचा जा रहा है और इसमें Google से लेकर Facebook, Apple और Amazon जैसे प्लेटफॉर्म्स तक का नया डाटा शामिल है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि कहीं आपका पासवर्ड भी डार्क वेब पर लीक तो नहीं हो गया। इसके लिए सबसे आसान और भरोसेमंद टूल Have I Been Pwned है।

    यह एक फ्री ऑनलाइन टूल है, जो आपको बताता है कि आपका ईमेल या पासवर्ड किसी भी बड़े डाटा ब्रीच में शामिल हुआ है या नहीं। आइए आपको इसे यूज करने का तरीका बताते हैं।

    यह है चेक करने का आसान तरीका

    नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से पता कर सकते हैं कि आपका पासवर्ड लीक हुआ है या नहीं,

    स्टेप 2: अपना ईमेल आईडी डालें

    होमपेज पर आपको एक सर्च बॉक्स दिखेगा। उसमें अपना ईमेल एड्रेस एंटर करें, जिसे आप आमतौर पर अकाउंट्स बनाने में इस्तेमाल करते हैं।

    स्टेप 3: ‘pwned?’ बटन पर क्लिक करें

    ईमेल डालने के बाद ‘pwned?’ बटन पर क्लिक करें। यह सिस्टम आपके ईमेल से जुड़े डाटा ब्रीच की जांच करेगा।

    स्टेप 4: रिजल्ट देखें

    अगर आपकी स्क्रीन पर ‘Good news- no pwnage found!’ आता है, तो इसका मतलब है कि आपका ईमेल अब तक किसी डाटा ब्रीच में नहीं आया है।

    अगर ‘Oh no- pwned!’ लिखा हुआ आता है, तो इसका मतलब है कि आपका ईमेल किसी नe किसी ब्रीच में शामिल हो चुका है। नीचे आपको उस ब्रीच की डिटेल्स भी मिलेंगी, जैसे किस वेबसाइट से डाटा लीक हुआ, कब हुआ और कौन-कौन सी जानकारी लीक हुई।

    स्टेप 5: पासवर्ड चेक करने के लिए “Passwords” सेक्शन यूज करें

    आप ‘Passwords’ टैब में जाकर अपना पासवर्ड भी चेक कर सकते हैं कि क्या वह कभी किसी ब्रीच में लीक हुआ है या नहीं। (ध्यान दें, यहां सिर्फ पासवर्ड डालना होता है, कोई ईमेल या नाम नहीं।)

    पासवर्ड लीक हुआ है तो क्या करें?

    अगर आपका पासवर्ड लीक हो गया है तो सबसे पहला कदम यह होना चाहिए कि आप तुरंत उस अकाउंट का पासवर्ड बदल दें। हर वेबसाइट के लिए अलग और मजबूत पासवर्ड बनाएं ताकि एक अकाउंट हैक होने से बाकी अकाउंट्स सुरक्षित रहें। पासवर्ड याद रखने में कठिनाई हो सकती है, इसलिए पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करना एक अच्छा विकल्प है, जो आपके सभी पासवर्ड को सेफ ढंग से स्टोर करता है। इसके साथ ही, जहां भी संभव हो, दो-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) जरूर चालू करें ताकि आपके अकाउंट की सुरक्षा और भी मजबूत हो सके।

    लीक में क्या-क्या शामिल है? 

    रिपोर्ट्स की मानें, तो लीक हुए डेटा में यूजर्स की लॉगइन इंफॉर्मेशन्स हैं, जो अलग-अलग सर्विसेस के लिए है. इसमें यूजर्स के ईमेल से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे- फेसबुक, गूगल और टेलीग्राम तक की डिटेल्स हैं. यहां तक ही इसमें GitHub पर डेवलपर्स की अकाउंट डिटेल्स और कुछ सरकारी पोर्टल्स की भी जानकारी है. 

    ज्यादातर जानकारी को एक फॉर्मेट में ऑर्गनाइज किया गया है, जिसमें वेबसाइट लिंक, इसके बाद यूजरनेम और पासवर्ड लिखा है. इसकी वजह से साइबर अटैकर्स के लिए इनका इस्तेमाल आसान हो जाता है. एक्सपर्ट्स इस लीक को 'ग्लोबल साइबर क्राइम का ब्लू प्रिंट' बता रहे हैं. 

    बताया जा रहा है कि इसमें 30 बड़े डेटा सेट शामिल हैं. हर डेटा सेट में लाखों से अरबों लॉगइन क्रेडेंशियल्स शामिल हैं. चोरी हुए कुल लॉगइन क्रेडेंशियल्स की संख्या 16 अरब से ज्यादा है. 

    क्या करना चाहिए आपको?

    साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि आपको इस पर तुरंत रिएक्ट करना चाहिए, जिससे वो खुद को सुरक्षित रख सकें. आपको तुरंत ही अपना पासवर्ड बदल देना चाहिए. इसके अलावा अपने अकाउंट्स के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को ऑन कर लें और पासवर्ड मैनेज का इस्तेमाल करें.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    16 Billion Passwords Leaked
    Admin

    Related Posts

    लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष का समर्थन करेगी TMC

    March 7, 2026

    बिहार और बंगाल को काटकर बनेगा नया केंद्र शासित प्रदेश?

    March 7, 2026

    अमृतसर में पुलिस कॉन्स्टेबल की पीट-पीटकर हत्या

    March 7, 2026

    केशव प्रसाद मौर्य के हेलिकॉप्टर चॉपर में धुआं भरने पर इमरजेंसी लैंडिंग

    March 7, 2026

    11 महीने बाद MP में घरेलू LPG सिलेंडर ₹60 महंगा

    March 7, 2026

    दिल्ली के उत्तम नगर मर्डर मामले में 4 और गिरफ्तार

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मध्यप्रदेश में मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 5 डिब्बे पटरी से उतरे; बिलासपुर-कटनी रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

    March 7, 2026

    लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष का समर्थन करेगी TMC

    March 7, 2026

    इस्लामिक नाटो बनाकर ईरान पर हमला करने अचानक सऊदी पहुंचे मुनीर

    March 7, 2026

    बिहार और बंगाल को काटकर बनेगा नया केंद्र शासित प्रदेश?

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.