Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मध्यप्रदेश के 55 जिलों में पहुंचा मानसून, 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल
    मध्यप्रदेश

    मध्यप्रदेश के 55 जिलों में पहुंचा मानसून, 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

    AdminBy AdminJune 21, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मध्यप्रदेश के 55 जिलों में पहुंचा मानसून, 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल 

     मध्य प्रदेश के सभी जिलों में मानसून की दस्तक के साथ मानसूनी बारिश ने पूरे प्रदेश को तरबतर कर दिया है. बीते कई दिनों से प्रदेश में बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है. हालांकि प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इधर, गुना में बीते 48 घंटे से लगातार बारिश हो रही, जिसके चलते जीवन अस्त व्यस्त हो गया है.वहीं छतरपुर में दुकानों और घरों में पानी भर गया है. हालांकि इस बीच मौसम विभाग बारिश का अलर्ट जारी किया है. 

    मध्य प्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

    मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से के जिले-सतना, मऊगंज, मैहर, रीवा, सीधी और सिंगरौली में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना में IMD ने भारी बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत पूरे प्रदेश में यलो अलर्ट है. 

    जानें कहां-कहां पहुंचा मानसून?

    बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने 22 जून से मध्य प्रदेश में वर्षा की गतिविधि बढ़ने की संभावना जताई है. IMD के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों और लद्दाख के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है.

    इन सिस्टम की वजह से ऐसा मौसम
    प्रदेश के ऊपर से एक लो प्रेशर एरिया (कम दवाब का क्षेत्र) गुजर रहा है। वहीं, पश्चिमी हिस्से से ट्रफ की एक्टिविटी है। ये दोनों ही सिस्टम स्ट्रॉन्ग है। इस वजह से पूर्वी और उत्तरी हिस्से में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ भी सक्रिय है, जो पूरे प्रदेश में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश करा रहे हैं।

    एमपी में 24 जिलों में मानसूनी बारिश
    मध्यप्रदेश के बचे 2 जिले भिंड और मऊगंज में भी शुक्रवार को मानसून ने एंट्री दे दी। वहीं, शिवपुरी के कुंअरपुर गांव के पास उफनती पुलिया पार कर रहा ट्रैक्टर बह गया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में सवार चारों लोगों को बचा लिया। धार जिले के मांडू की खुद नदी में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। श्योपुर में खिरखिरी नदी उफान पर ग्वालियर में बारिश के कारण रोड धंस गई, जिससे एक तलघर ढह गया। आसपास के मकानों में दरारें आ गईं। श्योपुर में खिरखिरी नदी उफान पर आ गई, जिससे कई गांवों का संपर्क टूट गया। 

    गुना में 2 इंच हुई बारिश 
    शुक्रवार को गुना में सबसे ज्यादा 2 इंच पानी गिरा। शिवपुरी में 1.8 इंच, टीकमगढ़ में डेढ़ इंच, नरसिंहपुर में पौन इंच बारिश दर्ज की गई। सागर, मंडला, छिंदवाड़ा, मालजखंड, बैतूल, पचमढ़ी में आधा इंच या इससे अधिक पानी गिरा। इसी तरह दमोह, ग्वालियर, जबलपुर, धार, नौगांव, सतना, सिवनी, मऊगंज, निवाड़ी, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, पन्ना, श्योपुर समेत कई जिलों में बारिश का दौर चला। आंधी-बारिश की वजह से कई शहरों में दिन के तापमान में खासी गिरावट हुई है। इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिन का तापमान 23.8 डिग्री पर आ गया। मलाजखंड, मंडला, गुना, सिवनी, सागर, छिंदवाड़ा, धार, टीकमगढ़, उमरिया, दमोह, बैतूल, नरसिंहपुर, रायसेन, नर्मदापुरम में पारा 30 डिग्री से कम ही रहा।सीधी में सबसे ज्यादा 33.4 डिग्री पारा रहा। प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 30.7 डिग्री, इंदौर में 28.6 डिग्री, ग्वालियर में 30.4 डिग्री, उज्जैन में 30.5 डिग्री और जबलपुर में पारा 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    श्योपुर में खिरखिरी नदी उफान पर ग्वालियर में बारिश के कारण रोड धंस गई, जिससे एक तलघर ढह गया। आसपास के मकानों में दरारें आ गईं। श्योपुर में खिरखिरी नदी उफान पर आ गई, जिससे कई गांवों का संपर्क टूट गया। गुना में सबसे ज्यादा 2 इंच पानी गिरा। शिवपुरी में 1.8 इंच, टीकमगढ़ में डेढ़ इंच, नरसिंहपुर में पौन इंच बारिश दर्ज की गई।

    सागर, मंडला, छिंदवाड़ा, मालजखंड, बैतूल, पचमढ़ी में आधा इंच या इससे अधिक पानी गिरा। इसी तरह दमोह, ग्वालियर, जबलपुर, धार, नौगांव, सतना, सिवनी, मऊगंज, निवाड़ी, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, पन्ना, श्योपुर समेत कई जिलों में बारिश का दौर चला।

    आंधी-बारिश की वजह से कई शहरों में दिन के तापमान में खासी गिरावट हुई है। इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिन का तापमान 23.8 डिग्री पर आ गया। मलाजखंड, मंडला, गुना, सिवनी, सागर, छिंदवाड़ा, धार, टीकमगढ़, उमरिया, दमोह, बैतूल, नरसिंहपुर, रायसेन, नर्मदापुरम में पारा 30 डिग्री से कम ही रहा।

    सीधी में सबसे ज्यादा 33.4 डिग्री पारा रहा। प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 30.7 डिग्री, इंदौर में 28.6 डिग्री, ग्वालियर में 30.4 डिग्री, उज्जैन में 30.5 डिग्री और जबलपुर में पारा 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

    21 जून: सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। अगले 24 घंटे में यहां 4 इंच से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना में भारी बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में यलो अलर्ट है।

    22 जून: टीकमगढ़, छतरपुर, निवाड़ी, सतना, मैहर,रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, रायसेन, सागर, दमोह, पन्ना में भारी बारिश होने का अनुमान है। बाकी जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट है।

    23 जून: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, दतिया में अति भारी बारिश हो सकती है। इनमें 24 घंटे में 8 इंच तक पानी गिरने का अनुमान है। गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर में भारी बारिश की संभावना है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत अन्य जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।

    24 जून: सागर-दमोह में अति भारी बारिश का अलर्ट है। शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, पन्ना, कटनी, जबलपुर, सीधी, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी आंधी-बारिश का अलर्ट है। 

    मध्य प्रदेश के 55 जिलों में मानसून की दस्तक

    इस साल एक दिन  लेट यानी 16 जून को दक्षिणी पश्चिम मानसून बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर के रास्ते मध्य प्रदेश में पहुंचा. वहीं 17 जून को अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, हरदा, उत्तरी खंडवा, बैतूल, नर्मदापुरम (पचमढ़ी), छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी जिलों में दस्तक हुई, जबकि 18 जून को  भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, आगर-मालवा, सागर, दमोह, टीकमगढ़, पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनुपपुर, उमरिया, कटनी, मैहर, नरसिंहपुर, मुरैना, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर और दतिया में एंट्री हुई. इसके दो दिन बाद 20 जून को बाकी के बचे दो जिले भिंड और मऊंगज में मानसून पहुंचा चुका है.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Monsoon rain
    Admin

    Related Posts

    मध्यप्रदेश में मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 5 डिब्बे पटरी से उतरे; बिलासपुर-कटनी रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

    March 7, 2026

    बस्तर में संकटग्रस्त महिलाओं के लिए सहारा बना ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’

    March 7, 2026

    बस्तर में मलेरिया से निपटने के कार्यशाला में बताए उपाय

    March 7, 2026

    सुरक्षा एजेंसियों के खौफ से बस्तर में नक्सलियों के TCOC पर सन्नाटा

    March 7, 2026

    धार के लाल पक्षाल सेक्रेटरी ने UPSC में 8वीं रैंक हासिल कर देशभर में लहराया परचम

    March 7, 2026

    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार खत्म, असम दौरे से हो सकती है घोषणा

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मध्यप्रदेश में मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 5 डिब्बे पटरी से उतरे; बिलासपुर-कटनी रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

    March 7, 2026

    लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष का समर्थन करेगी TMC

    March 7, 2026

    इस्लामिक नाटो बनाकर ईरान पर हमला करने अचानक सऊदी पहुंचे मुनीर

    March 7, 2026

    बिहार और बंगाल को काटकर बनेगा नया केंद्र शासित प्रदेश?

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.