Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मध्य प्रदेश की STF ने लोगो को झांसा देकर ठगे 2280 करोड़ रुपए, ऐसा खुला ठगी का राज, दो आरोपी गिरफ्तार
    मध्यप्रदेश

    मध्य प्रदेश की STF ने लोगो को झांसा देकर ठगे 2280 करोड़ रुपए, ऐसा खुला ठगी का राज, दो आरोपी गिरफ्तार

    AdminBy AdminJune 21, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मध्य प्रदेश की STF ने लोगो को झांसा देकर ठगे 2280 करोड़ रुपए, ऐसा खुला ठगी का राज, दो आरोपी गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     भोपाल

    सोशल मीडिया साइट्स के जरिए निवेशकों को अधिक लाभ का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मध्य प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अब तक की सबसे बड़ी धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई में दिल्ली से दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के खातों से 2280 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की जानकारी मिली है. जबकि 90 करोड़ रुपये की रकम को फ्रीज किया गया है.

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मदन मोहन कुमार और दीपक शर्मा के रूप में हुई है. ये दोनों टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर लोगों से संपर्क करते और YORKER FX, YORKER CAPITAL जैसी अवैध व अनरजिस्टर्ड कंपनियों के नाम पर BOTBRO ट्रेडिंग में निवेश कर भारी रिटर्न देने का लालच देते थे. जांच में सामने आया कि ठगी को अंजाम देने के लिए इन्होंने रोबोटिक ट्रेडिंग सिस्टम का फर्जी सॉफ्टवेयर तक तैयार कर रखा था.
    20 लाख की ठगी से हुआ खुलासा

    मामले का खुलासा इंदौर निवासी ईशान सलूजा की शिकायत से हुआ, जिसने BOTBRO में निवेश कर 6-8% मासिक मुनाफे का भरोसा मिलने पर 20 लाख रुपये का भुगतान किया. आरोपियों ने पहले RAINET TECHNOLOGY PVT LTD के खातों में 10 हजार रुपये की राशि जमा कराई और फिर फ्लाइट से दिल्ली से इंदौर आकर नकद पैसे वसूले. जब निवेश पर कोई रिटर्न नहीं मिला तो पीड़ित ने STF भोपाल में शिकायत दर्ज कराई.

     मध्य प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने 'बाट ब्रो' ट्रेडिंग में निवेश से भारी लाभ का लालच देकर हजारों लोगों से 2200 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोप में दीपक शर्मा और मदन मोहन कुमार को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उन्होंने योर्कर एफएक्स और योर्कर कैपिटल नाम की कंपनियों में निवेश के नाम पर फर्जीवाड़ा किया है। आरोपितों से जुड़े संदिग्ध बैंक खातों में जमा राशि लगभग 90 करोड़ रुपये फ्रीज कराए गए हैं यानी इसके उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

    प्रदेश एसटीएफ कार्यालय भोपाल में पत्रकारों से बातचीत में इंदौर एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक नवीन चौधरी व भोपाल के एसपी राजेश भदौरिया ने बताया कि दोनों कंपनियां अनाधिकृत हैं। आरोपितों ने टेलीग्राम एप में अलग-अलग ग्रुप बनाकर लोगों से संपर्क किया। निवेश के नाम पर 16 बैंक खातों में राशि मंगवाई।

    उन्होंने बताया कि इंदौर के रहने वाले ईशान सलूजा ने दोनों कंपनियों में निवेश करने पर 6-8 प्रतिशत प्रतिमाह का निश्चित लाभ देने के नाम पर 20 लाख 18 हजार रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत एसटीएफ में थी। इस पर एसटीएफ भोपाल में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। इसके बाद विवेचना के लिए एसटीएफ मुख्यालय स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया।

    विवेचना में पता चला कि आरोपितों ने अपने साथियों के साथ मिलकर ईशान सलूजा से पंजीयन के नाम पर 18 हजार बैंक खातों में जमा करवाए। इसके बाद आरोपित दिल्ली से विमान से इंदौर आकर उनसे 20 लाख रुपये निवेश के नाम पर लिए। जांच में सामने आया है कि आरोपित कंपनी योर्कर एफएक्स, वीएफएक्स और क्यूएफएक्स के विरुद्ध निवेशकों से धोखाधड़ी के महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, असम आदि राज्यों में कुल 12 अपराध पंजीबद्ध हैं।

    एसटीएफ की जांच में पता चला है कि आरोपित रैनेट टेक्नोलाजी प्रालि और किंडेंट बिजनेस साल्यूशन प्रालि के बैंक खातों में बाट ब्रो के नाम राशि मंगाते थे। इसे बाट ब्रो के मेटा-5 अकाउंट में में यूएस डालर के रूप में दिखाया जाता है। इसके साथ ही करेंसी को बदलकर फोरेक्स मार्केट में ट्रेडिंग की जाती थी। किंडेंट ने वर्ष 2023-24 में ट्रायल बैलेंस एक करोड़ 10 लाख बताया जबकि जनवरी 2023 से दिसंबर 2024 के बीच सात अरब रुपये प्राप्त हुए।

    इसी तरह रैनेट टेक्नोलाजी ने सात करोड़ 80 लाख रुपये ट्रायल बैलेंस बताया गया, जबकि कंपनी के बैंक खातों में जनवरी 23 से दिसंबर 24 के बीच 15 अरब 80 करोड़ रुपये आए। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी फेमा एक्ट के अंतर्गत जांच कर रही है। गड़बड़ी के तार विदेश से भी जुड़े होने की आशंका है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Share Market
    Admin

    Related Posts

    मध्यप्रदेश में मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 5 डिब्बे पटरी से उतरे; बिलासपुर-कटनी रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

    March 7, 2026

    बस्तर में संकटग्रस्त महिलाओं के लिए सहारा बना ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’

    March 7, 2026

    बस्तर में मलेरिया से निपटने के कार्यशाला में बताए उपाय

    March 7, 2026

    सुरक्षा एजेंसियों के खौफ से बस्तर में नक्सलियों के TCOC पर सन्नाटा

    March 7, 2026

    धार के लाल पक्षाल सेक्रेटरी ने UPSC में 8वीं रैंक हासिल कर देशभर में लहराया परचम

    March 7, 2026

    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार खत्म, असम दौरे से हो सकती है घोषणा

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मध्यप्रदेश में मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 5 डिब्बे पटरी से उतरे; बिलासपुर-कटनी रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

    March 7, 2026

    लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष का समर्थन करेगी TMC

    March 7, 2026

    इस्लामिक नाटो बनाकर ईरान पर हमला करने अचानक सऊदी पहुंचे मुनीर

    March 7, 2026

    बिहार और बंगाल को काटकर बनेगा नया केंद्र शासित प्रदेश?

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.