Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत भोपाल स्टेशन से मिले नाबालिग बालक को NGO को सौंपा
    मध्यप्रदेश

    ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत भोपाल स्टेशन से मिले नाबालिग बालक को NGO को सौंपा

    AdminBy AdminJune 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत भोपाल स्टेशन से मिले नाबालिग बालक को NGO को सौंपा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ऑपरेशन 'नन्हे फरिश्ते' के तहत भोपाल स्टेशन से मिले नाबालिग बालक को NGO को सौंपा

    रेलवे सुरक्षा बल की सतर्कता से घर से भागे किशोर को मिला सुरक्षित सहारा

    भोपाल

    भोपाल मंडल पर संचालित “ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के तहत नाबालिग बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित सहायता प्रदान करने का कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक 20 जून 2025 को भोपाल रेलवे स्टेशन पर एक और बालक को समय रहते सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

    प्लेटफॉर्म क्रमांक 5 पर तैनात आरपीएफ आरक्षक श्री कृष्ण कुमार को गाड़ी संख्या 19711 (इन्दौर–जयपुर एक्सप्रेस) के सामान्य कोच में एक 17 वर्षीय बालक अकेला बैठा मिला। संदेह होने पर जब उससे पूछताछ की गई, तो उसने अपना नाम सुभाष कुर्मी, निवासी – शेरपुर मोहल्ला, विदिशा बताया। बालक ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते वह घर से नाराज़ होकर निकल आया है।

    आरपीएफ कर्मियों द्वारा मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उक्त बालक को तुरंत रेल सुरक्षा बल पोस्ट, भोपाल लाया गया, जहां सब इंस्पेक्टर संध्या चौधरी ने उससे विस्तृत जानकारी ली। तत्पश्चात मामले की सूचना बाल संरक्षण आयोग के सदस्य श्री धनीराम पवार को मोबाइल के माध्यम से दी गई।

    स्वास्थ्य परीक्षण के बाद NGO को सौंपा गया बालक
    श्री पवार के निर्देशानुसार, बालक का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया एवं “नित्य सेवा सोसायटी, चांदबड़, भोपाल” को बालक को ऑपरेशन “नन्हे फरिश्ते” के अंतर्गत विधिवत रूप से सुपुर्द किया गया।

    वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि भोपाल मंडल पर आरपीएफ द्वारा गश्त के दौरान विशेष सतर्कता बरती जा रही है, जिससे ऐसे असहाय, गुमशुदा या संकटग्रस्त नाबालिगों को तुरंत सहायता मिल सके। उन्होंने यात्रियों से भी अपील की है कि किसी भी बच्चे को अकेले, असहज या संदिग्ध स्थिति में देखें तो तुरंत आरपीएफ हेल्पलाइन 139 पर सूचित करें।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Railway
    Admin

    Related Posts

    मध्यप्रदेश में मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 5 डिब्बे पटरी से उतरे; बिलासपुर-कटनी रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

    March 7, 2026

    बस्तर में संकटग्रस्त महिलाओं के लिए सहारा बना ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’

    March 7, 2026

    बस्तर में मलेरिया से निपटने के कार्यशाला में बताए उपाय

    March 7, 2026

    सुरक्षा एजेंसियों के खौफ से बस्तर में नक्सलियों के TCOC पर सन्नाटा

    March 7, 2026

    धार के लाल पक्षाल सेक्रेटरी ने UPSC में 8वीं रैंक हासिल कर देशभर में लहराया परचम

    March 7, 2026

    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार खत्म, असम दौरे से हो सकती है घोषणा

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मध्यप्रदेश में मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 5 डिब्बे पटरी से उतरे; बिलासपुर-कटनी रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

    March 7, 2026

    लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष का समर्थन करेगी TMC

    March 7, 2026

    इस्लामिक नाटो बनाकर ईरान पर हमला करने अचानक सऊदी पहुंचे मुनीर

    March 7, 2026

    बिहार और बंगाल को काटकर बनेगा नया केंद्र शासित प्रदेश?

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.