Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»ईरान और इजराइल के बीच छिड़ी जंग अब इजराइली जमीन पर तबाही बनकर टूट रही, सायरन के 3 मिनट बाद मिसाइलों की बारिश !
    विदेश

    ईरान और इजराइल के बीच छिड़ी जंग अब इजराइली जमीन पर तबाही बनकर टूट रही, सायरन के 3 मिनट बाद मिसाइलों की बारिश !

    AdminBy AdminJune 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ईरान और इजराइल के बीच छिड़ी जंग अब इजराइली जमीन पर तबाही बनकर टूट रही, सायरन के 3 मिनट बाद मिसाइलों की बारिश !
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ईरान 
    ईरान और इजराइल के बीच छिड़ी जंग अब इजराइली जमीन पर तबाही बनकर टूट रही है। बीते 48 घंटे में इजराइल के कई शहरों में मिसाइलों और ड्रोन हमलों के बाद हालात युद्ध जैसे बन गए हैं। सायरन की आवाज सुनते ही लोग शेल्टर की ओर भागते हैं और तीन मिनट के भीतर आसमान में धमाकों की गूंज सुनाई देती है। इजराइल के कई हिस्सों में स्कूल, दफ्तर और बाजार बंद कर दिए गए हैं। गाजा सीमा से सटे इलाकों से लेकर मध्य इजराइल तक, मिसाइल हमले थमने का नाम नहीं ले रहे। लोगों ने कहा  “हर तरफ मिसाइलें गिर रही हैं, सायरन बजते ही हमें बच्चों को लेकर भूमिगत बंकर में भागना पड़ता है। बम फटने की आवाजें इतनी तेज होती हैं कि पूरा घर कांप उठता है।”

    सायरन के बाद केवल तीन मिनट का वक्त
    इजराइली रक्षा बल (IDF) ने नागरिकों को चेताया है कि मिसाइल या ड्रोन हमले की चेतावनी मिलने के बाद लोगों को अधिकतम तीन मिनट में सुरक्षित स्थान पर पहुंचना होता है। कई शहरों में एयर डिफेंस सिस्टम "आयरन डोम" ने मिसाइलें मार गिराईं, लेकिन कुछ मिसाइलें रिहायशी इलाकों तक भी पहुंच गईं, जिससे कई जगह नुकसान हुआ। तेल अवीव, अशदोद, और बियरशेवा जैसे शहरों में स्थानीय प्रशासन ने सभी शैक्षणिक संस्थानों और गैर-जरूरी दफ्तरों को अनिश्चितकाल तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है। सड़कें सूनी हैं, लोग घरों में कैद हैं और मेट्रो सेवाएं आंशिक रूप से बंद कर दी गई हैं।

    450 मिसाइल और 1000 से ज्यादा ड्रोन अटैक
    इजराइली सेना के मुताबिक, ईरान की तरफ से अब तक 450 मिसाइलें और 1000 से ज्यादा ड्रोन हमले किए जा चुके हैं। इनमें से अधिकांश को आयरन डोम ने नष्ट कर दिया, लेकिन कुछ मिसाइलों ने टेल अवीव और अश्केलन के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया, जिसमें दर्जनों घायल हुए।

    करों में रह रहे लोग, जनजीवन ठप्प
    देश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में बंकरों को खोल दिया गया है। हजारों लोग अपने परिवार सहित इन्हीं शेल्टरों में रह रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइल की सीमा से सटे लगभग हर बड़े शहर में हर घंटे हमले की चेतावनी दी जा रही है।

    सरकार का बयान
    इजराइल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने कहा  "हम दो मोर्चों पर युद्ध लड़ रहे हैं। एक तरफ ईरान के खिलाफ और दूसरी तरफ गाजा सीमा पर हमास और अन्य आतंकी संगठनों से। हमारी पहली प्राथमिकता नागरिकों की सुरक्षा है।" ईरान-इजराइल टकराव अब आम नागरिकों की जिंदगी पर सीधा असर डाल रहा है। सायरन, धमाके और डर की छाया में जी रहे इजराइली नागरिकों की यही उम्मीद है कि यह संकट जल्द खत्म हो और वे फिर से सामान्य जीवन जी सकें।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    पाकिस्तान पर तालिबान का जोरदार वार, डूरंड लाइन पर दो और पोस्ट कब्जे में, युद्ध में बढ़ोतरी

    March 3, 2026

    कैमरों से तेहरान को पढ़ रहा था इजरायल, नेतन्याहू ने कहा- युद्ध जल्दी खत्म होगा

    March 3, 2026

    बड़ी सैन्य गलती! कुवैत ने अपने ही सहयोगी के 3 F-15E जेट मार गिराए, US ने जताई प्रतिक्रिया

    March 2, 2026

    हवाई यात्रा पर ईरान संकट की मार: सैकड़ों उड़ानें कैंसिल, यात्रियों को रिफंड में छूट

    March 2, 2026

    पानी पर बढ़ा तनाव: भारत की योजना से घबराया पाकिस्तान, समाधान नहीं सूझ रहा

    March 2, 2026

    ईरान में सियासी हलचल तेज! खामेनेई को लेकर अटकलें, IRGC गार्ड्स पर मंत्री का बड़ा बयान

    March 2, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना के 20 मार्च तक आवेदन और दो मई को होगी परीक्षा

    March 3, 2026

    16 राजस्व निरीक्षकों का कलेक्टर ने किया तबादला

    March 3, 2026

    हाईकोर्ट ने 7 साल बाद टीईटी 2018 पास अभ्यर्थियों की नियुक्ति याचिका खारिज की, कहा- लंबा अंतराल न्यायसंगत नहीं

    March 3, 2026

    कुबेरेश्वर धाम में पं. प्रदीप मिश्रा ने मनाया होलिका दहन, सौ से ज्यादा होलिकाएं जलीं शहरभर में

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.