Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»इस कैलेंडर वर्ष के अंत तक टाटा मोटर्स कंपनी दो लिस्‍टेड कंपनियों के तौर पर काम करेगी
    व्यापार

    इस कैलेंडर वर्ष के अंत तक टाटा मोटर्स कंपनी दो लिस्‍टेड कंपनियों के तौर पर काम करेगी

    AdminBy AdminJune 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इस कैलेंडर वर्ष के अंत तक टाटा मोटर्स कंपनी दो लिस्‍टेड कंपनियों के तौर पर काम करेगी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 

    टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा मोटर्स दो लिस्‍टेड कंपनियों में बंटने जा रही है. टाटा मोटर्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बताया कि कंपनी कर्जमुक्‍त हो चुकी है और इस कैलेंडर वर्ष के अंत तक यह कंपनी दो लिस्‍टेड कंपनियों के तौर पर काम करेगी. 

    20 जून को टाटा मोटर्स लिमिटेड की 80वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए चंद्रशेखरन ने हाल ही में एअर इंडिया फ्लाइट 171 त्रासदी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी और दो पल के लिए मौन रखा. उन्होंने दिवंगत रतन टाटा को श्रद्धांजलि भी दी और उन्हें एक मार्गदर्शक और नेता बताया, जिनके मूल्यों ने टाटा समूह को नया आकार दिया. 

    डीमर्जर प्‍लान पर बोलते हुए चंद्रशेखरन ने कहा कि Tata Motors जल्द ही दो लिस्‍टेड कंपनियों में विभाजित हो जाएगी. एक कंपनी कमर्शियल व्‍हीकल (CV) पर फोकस होगी और दूसरी पैसेंजर व्‍हीकल (PV) और जगुआर लैंड रोवर (JLR) पर फोकस रहेगी. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में कंपनी ने समर्पित नेतृत्व और स्पष्ट रणनीतिक दिशा के साथ स्वतंत्र रूप से संचालन करने के लिए परिचालन को काफी सुव्यवस्थित किया है और प्रत्येक खंड को मजबूत किया है. 

    कमर्शियल सेगमेंट में कैसा रहा है प्रदर्शन 
    कमर्शियल व्‍हीकल सेगमेंट के प्रदर्शन पर बोलते हुए उन्‍होंने कहा कि ₹75,100 करोड़ का राजस्व और ₹8,800 करोड़ का रिकॉर्ड EBITDA अर्जित किया है. इसने ₹7,500 करोड़ का फ्री कैश फ्लो जनरेट किया है और 37.7% का मजबूत रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉयड (ROCE) भी हासिल किया है. जबकि व्यवसाय ने ट्रकों और बसों में मार्केट हिस्‍सेदारी दर्ज की है, चंद्रशेखरन ने स्वीकार किया कि छोटे कमर्शियल वाहन सेगमेंट का प्रदर्शन कमजोर बना हुआ है और आने वाले वर्ष में कंपनी के लिए यह एक प्रमुख फोकस एरिया बना है. 

    पैसेंजर व्‍हीकल्‍स का प्रदर्शन 
    पैसेंजर व्हीकल्स सेगमेंट में, टाटा पंच भारत की सबसे ज्‍यादा बिकने वाली SUV बन गई, जबकि CNG और EV ने मिलकर कंपनी के मल्टी-पावरट्रेन पोर्टफोलियो में 36% हिस्सा लिया. PV बिजनेस ने ₹48,445 करोड़ का रेवेन्‍यू और 0.9% का EBITDA दर्ज किया, जो FY24 की तुलना में EBITDA मार्जिन में 40 आधार अंकों का सुधार है.

    JLR सेगमेंट में कैसी कमाई? 
    जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने £28.9 बिलियन के राजस्व और 8.5% के  EBITDA के साथ एक मजबूत प्रदर्शन किया, जिसके परिणामस्वरूप £2.5 बिलियन का Before Tax Revenue जेएलआर ने वर्ष के लिए नेट कैश भी पॉजिटिव बना दी. रेंज रोवर और डिफेंडर कैटेगरी की निरंतर मजबूत मांग ने इस ग्रोथ में मजबूत प्रदर्शन किया है. चंद्रशेखरन ने कहा कि कंपनी ने भारत में रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट की स्थानीय असेंबली शुरू कर दी है, जिससे लक्जरी ब्रांड भारतीय कज्‍यूमर्स के लिए ज्‍यादा आसान हो गए हैं. 

    टाटा माटर्स का रेवेन्‍यू 
    टाटा मोटर्स ने वित्त वर्ष 25 में ₹4,39,695 करोड़ का हाई रेवेन्‍यू, ₹57,649 करोड़ का EBITDA और ₹34,330 करोड़ का टैक्‍स बीफोर प्रॉफिट दर्ज किया. ये आंकड़े मील का पत्थर साबित हुए, क्योंकि इस साल के दौरान टाटा मोटर्स ग्रुप कर्ज मुक्त हो गया. चंद्रशेखरन ने बताया कि उन्होंने रतन टाटा को उनके निधन से पहले व्यक्तिगत रूप से पीवी व्यवसाय के बदलाव के बारे में बताया था और श्री टाटा ने इसपर सहमति दी थी. 

    डिविडेंड का ऐलान 
    बोर्ड ने वित्त वर्ष 25 के लिए हर शेयर पर ₹6 का अंतिम डिविडेंड देने की सिफारिश की है, जो स्‍टॉक होल्‍टर्स की मंजूरी के तहत है. चंद्रशेखरन ने आगाह किया कि इनकम के सर्किल में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, उन्होंने भू-राजनीतिक संघर्षों, आपूर्ति श्रृंखलाओं में बदलाव, टैरिफ, एआई रुकावट और एनर्जी विस्‍तार को प्रमुख चुनौतियों के रूप में बताया. 

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Tata Motors
    Admin

    Related Posts

    सरकार कर सकती है मोबाइल डेटा पर नया टैक्स, हर GB डेटा के लिए एक्स्ट्रा चार्ज का सुझाव

    March 14, 2026

    राज्य सरकार का महा फेरबदल, मंत्रियों के बदले जाने की खबरें और नए नाम सामने

    March 14, 2026

    इलेक्ट्रिक कारों की कीमत जल्द होगी पेट्रोल-डीजल कारों के बराबर, दावा देश की प्रमुख कंपनी का

    March 14, 2026

    15 साल का सबसे बुरा वित्तीय साल, निवेशकों ने ढाई महीने में खोए 48 लाख करोड़

    March 14, 2026

    भारत-अमेरिका समझौते की संभावना बढ़ी, ट्रंप के प्रतिनिधि ने साझा की सकारात्मक जानकारी

    March 14, 2026

    IDFC First Bank घोटाले में जांच तेज: 19 लोकेशन पर रेड, 90+ बैंक खाते सीज

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    दुर्ग में 247 परिवारों को मिलेगा पीएम आवास का लाभ, राज्य शासन ने दी हरी झंडी

    March 14, 2026

    एमपी में LPG संकट बढ़ा, रायसेन में चक्काजाम, उज्ज्वला सिलेंडर की बुकिंग में वृद्धि, इंडक्शन और इलेक्ट्रिक चूल्हों की मांग भी बढ़ी

    March 14, 2026

    अमेरिका की दोहरी नीति: पहले आंख दिखाई, अब भारत से रूसी तेल खरीदने की अपील; ईरान का कड़ा जवाब

    March 14, 2026

    इंदौर में आज से शुरू हो रहा राष्ट्रीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट, 43 साल बाद 32 राज्यों के 400 खिलाड़ी लेंगे भाग

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.