Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»जल संचयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम तीन जिलों को मिलेगा सम्मान
    मध्यप्रदेश

    जल संचयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम तीन जिलों को मिलेगा सम्मान

    AdminBy AdminJune 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जल संचयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम तीन जिलों को मिलेगा सम्मान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल हमारे सुनहरे और समृद्ध भविष्य का मूल आधार है। जल सहेजकर ही हम अपने अस्तित्व और अपनी भावी पीढ़ी का भविष्य संवार सकते हैं। समाज और सरकार की साझेदारी और सबके सक्रिय सहयोग से ही जल गंगा संवर्धन अभियान एक जन आंदोलन बना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गत दिवस मुख्यमंत्री निवास में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत प्रदेश में जल संरक्षण को लेकर हो रहे प्रयासों की समीक्षा करते हुए कहा कि जल संचयन और इसके संवर्धन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों की ग्रेडिंग की जाएगी और प्रदर्शन के आधार पर प्रथम तीन जिलों के नाम घोषित कर इन्हें सम्मानित किया जाएगा। प्रथम तीन जिलों के नामों की घोषणा 30 जून को खण्डवा में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह एवं वाटरशेड सम्मेलन में की जाएगी। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री, पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह, स्थानीय सांसद, स्थानीय विधायकगण सहित केन्द्र सरकार के आमंत्रित वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

    पुरानी जल संरचनाओं और धरोहरों को भी संवारें

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान में प्रदेश में हुए उल्लेखनीय कामों से प्रेरणा लेकर सभी जिलों में ऐसे जल संरक्षण के कामों को बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में बावनकुंड और बुरहानपुर जिले में कुंडी भंडारा (आम बोलचाल में खूनी भंडारा के नाम से प्रचलित) जैसे ऐतिहासिक जल स्त्रोतों को भी इस अभियान से जोड़कर यहां जरूरी विकास कार्य कराने की संभावनाएं तलाशी जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि जल बचाने के लिए पुरातन जल संरचनाओं/धरोहरों को संवारने और इन्हें वर्तमान की जल आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए तैयार करने के सभी प्रयास किए जाएं।

    नर्मदा परिक्रमा पथ पर चिन्हित आश्रय स्थलों पर किया जाएगा पौधरोपण

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में मां नर्मदा परिक्रमा पथ पर चिन्हित करीब 224 से अधिक आश्रय स्थलों पर पौधारोपण भी कराएगी। इससे यह सम्पूर्ण परिक्रमा पथ श्रद्धालुओं और पथिकों के लिए सुविधाजनक, बेहतर और आकर्षक बनेगा।

    जन अभियान परिषद् ने 40 लाख लोगों को जल संरक्षण से जोड़ा

    जल गंगा संवर्धन अभियान में हुई प्रमुख गतिविधियों के बारे में प्रमुख सचिव, ग्रामीण विकास श्रीमती दीपाली रस्तोगी ने जानकारी दी कि जन अभियान परिषद् ने इस अभियान में सक्रियतापूर्वक भागीदारी करते हुए 40 लाख लोगों को जल संचय और संवर्धन के साथ-साथ जल संरक्षण के कार्यों से जोड़ा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन अभियान परिषद् को इस सक्रियता के लिए बधाई दी। जन अभियान परिषद् के राज्य स्तरीय अधिकारी ने बताया कि परिषद् को जिला प्रशासन के निर्देशन में ग्राम/ग्राम पंचायत स्तर पर अपने नेटवर्क के जरिए अभियान की गतिविधियों में जन सहभागिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य दिया गया था। परिषद् ने प्रस्फुटन एवं नवांकुर समितियों को इस कार्य के लिए लक्षित किया। परिषद् ने ग्रामीण जल स्त्रोतों की साफ-सफाई और संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों को जल के महत्व के बारे में संवदेनशीलता के साथ जोड़ा। इससे ग्रामीणों को जल का महत्व समझ में आया और बड़ी संख्या में ग्रामीण जल संरचनाओं के निर्माण के साथ-साथ पुराने जल स्त्रोतों का विकास कर उनमें जल पुर्नभरण हुआ। परिषद् ने जल के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए रचनात्मक तरीके अपनाए और जनोपयोगी संदेशों का प्रचार-प्रसार कर जन-जन की जल संचय में भागीदारी सुनिश्चित की।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    top-news water
    Admin

    Related Posts

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में गौ कथा का दिव्य समापन, धर्म व गौ संरक्षण का लिया संकल्प

    February 14, 2026

    CM का बड़ा ऐलान- केन-बेतवा लिंक से 300 गांवों को मिलेगा पानी

    February 14, 2026

    ग्वालियर के डॉ. श्रीवास्तव ने किया देहदान प्रदेश सरकार के निर्णय अनुसार दिया गया गार्ड ऑफ़ ऑनर

    February 14, 2026

    ‘योगी और सत्ता साथ कैसे?’ शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने CM पर उठाए सवाल

    February 14, 2026

    कमरे में बंद कर खौफनाक हमला, कोरबा में चापड़ से पत्नी पर वार; बीच-बचाव में आई परिजनों को भी नहीं छोड़ा

    February 14, 2026

    सीएम ने दी बड़ी सौगात, लाडली बहनों के खातों में ट्रांसफर हुए 1500 रुपये

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    जब अंगद बना चुनौती: रामायण के उस मुस्लिम एक्टर की कहानी, जिसने रावण की लंका हिला दी

    February 14, 2026

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में गौ कथा का दिव्य समापन, धर्म व गौ संरक्षण का लिया संकल्प

    February 14, 2026

    CM का बड़ा ऐलान- केन-बेतवा लिंक से 300 गांवों को मिलेगा पानी

    February 14, 2026

    ‘योगी और सत्ता साथ कैसे?’ शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने CM पर उठाए सवाल

    February 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.