Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»कमजोर वैश्विक संकेतों और व्यापक बिकवाली के बीच भारतीय शेयर मार्केट ने सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारी नुकसान
    व्यापार

    कमजोर वैश्विक संकेतों और व्यापक बिकवाली के बीच भारतीय शेयर मार्केट ने सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारी नुकसान

    AdminBy AdminJune 23, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कमजोर वैश्विक संकेतों और व्यापक बिकवाली के बीच भारतीय शेयर मार्केट ने सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारी नुकसान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 

     हफ्ते की शुरुआत शेयर बाजार के लिए भारी झटके के साथ हुई है। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार को जोरदार गिरावट के साथ शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स 704.10 अंक गिरकर 81,704.07 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50 भी 172.65 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 24,939.75 पर खुला। यह गिरावट खास इसलिए भी है क्योंकि शुक्रवार (21 जून) को बाजार ने शानदार तेजी दिखाई थी — सेंसेक्स में 1046 अंकों की तेजी और निफ्टी में 319 अंकों की उछाल के साथ हफ्ता बंद हुआ था।

    सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों में गिरावट

    आज की बड़ी गिरावट के साथ बाजार में डर का माहौल है। सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले, यानी गिरावट के साथ। सिर्फ दो कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में नजर आए।

    वहीं निफ्टी 50 की बात करें तो सिर्फ 6 कंपनियों में बढ़त देखने को मिली, जबकि बाकी 44 कंपनियों में बिकवाली हावी रही।

    कमजोर वैश्विक संकेतों और व्यापक बिकवाली के बीच भारतीय शेयर मार्केट ने सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारी नुकसान देखा। सेंसेक्स 900 अंक से अधिक गिरकर 81,488 के स्तर तक पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 भी 24,850 के नीचे आ गया। सेंसेक्स ने पिछले बंद स्तर 82,408.17 के मुकाबले 81,704.07 पर कमजोर शुरुआत की और दिन के सबसे निचले स्तर 81,488.54 पर पहुंच गया यानी 1% से अधिक की गिरावट। निफ्टी 50 ने भी पिछले बंद स्तर 25,112.40 के मुकाबले 24,939.75 पर शुरुआत की और 1% से अधिक गिरकर 24,834.55 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी करीब-करीब 1% प्रत्येक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।
    निवेशकों को झटका: ₹3 लाख करोड़ का नुकसान

    बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप पिछले सत्र के लगभग ₹448 लाख करोड़ से घटकर लगभग ₹445 लाख करोड़ रह गया। इसका मतलब है कि सिर्फ कारोबार के पहले 15 मिनट में ही निवेशकों को लगभग ₹3 लाख करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा।
    मार्केट में गिरावट के प्रमुख कारण
    1. इजरायल-ईरान युद्ध में अमेरिकी हस्तक्षेप

    इजरायल और ईरान के बीच तनाव में ताजा बढ़ोतरी ने मार्केट के मूड को बुरी तरह प्रभावित किया है। इससे उस उम्मीद पर पानी फिर गया है कि इजरायल-ईरान का यह टकराव लंबा नहीं चलेगा। शनिवार को अमेरिका ने ईरान पर आश्चर्यजनक हमला करके उसके तीन परमाणु स्थलों को निशाना बनाया, जिससे मध्य पूस्त की स्थिति में नया मोड़ आ गया है।

    जियोजिट इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने बताया, "भले ही ईरान के परमाणु स्थलों पर अमेरिकी बमबारी ने पश्चिम एशिया के संकट को और गहरा दिया है, लेकिन मार्केट पर इसका असर सीमित रहने की संभावना है। अब अनिश्चितता का मुख्य कारक ईरानी प्रतिक्रिया का समय और स्वरूप है। अगर ईरान ने क्षेत्र में अमेरिकी रक्षा सुविधाओं को निशाना बनाया या अमेरिकी सैन्य कर्मियों को गंभीर नुकसान पहुंचाया, तो अमेरिकी प्रतिक्रिया बड़ी हो सकती है, और इससे संकट और बिगड़ सकता है।"
    2. होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने की ईरान की धमकी

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की संभावना तलाश रही है। यह दुनिया के लिए एक महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्ग है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, दुनिया की कुल तेल सप्लाई का लगभग पाँचवां हिस्सा रोज़ाना इसी मार्ग से गुजरता है। होर्मुज जलडमरूमध्य का बंद होना कच्चे तेल की सप्लाई को बुरी तरह बाधित कर देगा, तेल की कीमतों को आसमान पर पहुंचा देगा और भारत जैसे प्रमुख तेल आयातक देशों की अर्थव्यवस्थाओं को गंभीर नुकसान पहुंचाएगा।
    3. कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

    विशेषज्ञों का मानना है कि 80 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर कच्चे तेल की कीमतों का लंबे समय तक बने रहना भारत के राजकोषीय लक्ष्यों (फिस्कल मैथ) के लिए नकारात्मक होगा, इसका व्यापार घाटा बिगाड़ देगा। ऊंची कच्चे तेल की कीमतें महंगाई बढ़ा सकती हैं, रुपये को कमजोर कर सकती हैं, कंपनियों की उत्पादन लागत बढ़ा सकती हैं और उनके मुनाफे पर दबाव डाल सकती हैं।
    4.तेल और रुपये पर असर

    अमेरिका द्वारा शनिवार को ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर हमले के बाद वैश्विक सप्लाई बाधित होने की बढ़ती चिंताओं के बीच सोमवार सुबह ब्रेंट क्रूड तेल की कीमतों में 2% से अधिक की बढ़ोतरी हुई और यह 79 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया। वहीं, भारतीय रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे की गिरावट के साथ 86.72 प्रति डॉलर पर आ गया।
    क्या करें निवेशक?

    मार्केट की इस अस्थिरता के बीच विशेषज्ञ निवेशकों को घबराहट में बिकवाली करने के बजाय सतर्क रहने और लंबी अवधि के नजरिए को ध्यान में रखने की सलाह दे रहे हैं। तेल की बढ़ती कीमतों के कारण ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) के शेयरों पर दबाव बना हुआ है। आने वाले दिनों में ईरान की प्रतिक्रिया और वैश्विक तेल मार्केट की गतिविधियों पर नजर बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Sensex top-news
    Admin

    Related Posts

    आज का राशिफल 20 फरवरी: किन राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन? पढ़ें पूरा भविष्यफल

    February 19, 2026

    मां कामाख्या के दरबार पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा, असम दौरे की शुरुआत पूजा से

    February 19, 2026

    डिजिटल इंडिया को बूस्ट: रिलायंस करेगा AI में मेगा इन्वेस्टमेंट, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर – अंबानी

    February 19, 2026

    वैष्णो देवी यात्रा के नए नियम लागू: भवन परिसर में वीडियो बनाना पड़ा भारी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी

    February 19, 2026

    राहुल गांधी समेत 25 कांग्रेस सांसदों को हत्या की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    February 19, 2026

    SpiceJet की उड़ानों पर रोक: बांग्लादेश के फैसले के पीछे क्या है कारण?

    February 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 20 फरवरी: किन राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन? पढ़ें पूरा भविष्यफल

    February 19, 2026

    मां कामाख्या के दरबार पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा, असम दौरे की शुरुआत पूजा से

    February 19, 2026

    India AI Summit पर लूला हुए प्रभावित, बोले- टेक्नोलॉजी से बदल रही दुनिया की दिशा

    February 19, 2026

    भारत का AI भविष्य उज्ज्वल: सैम ऑल्टमैन बोले– प्रतिभा और टेक्नोलॉजी का मजबूत संगम

    February 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.