Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»स्पेशल ऑप्स की कहानी सुनकर फिदा हो गये थे के के मेनन
    मनोरंजन

    स्पेशल ऑप्स की कहानी सुनकर फिदा हो गये थे के के मेनन

    AdminBy AdminJune 23, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    स्पेशल ऑप्स की कहानी सुनकर फिदा हो गये थे के के मेनन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली,

     बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता के के मेनन का कहना है कि वह शो स्पेशल ऑप्स की कहानी सुनकर फिदा हो गये थे। के के मेनन ने वर्ष 2020 में डिज्जी प्लस हॉटस्टार के शो स्पेशल ऑप्स में काम किया था। नीरज पांडे निर्मित-निर्देशित इस शो में के के मेनन ने रॉ अधिकारी हिम्मत सिंह की भूमिका निभायी थी, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया। आठ -एपिसोड के पहले सीज़न को इसकी मनोरंजक कथा, दमदार निर्देशन और शक्तिशाली प्रदर्शनों के लिए सराहा गया था। इसके बाद 2021 में 'स्पेशल ऑप्स 1.5: द हिम्मत स्टोरी' रिलीज हुई, जो एक स्पिन ऑफ की तरह थी।के के मेनन अब जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होने वाले स्पेशल ऑप्स 2 में हिम्मत सिंह की भूमिका दोहराते नजर आयेंगे। हिम्मत सिंह एक बार फिर डिजिटल खतरे से निपटने के लिए अपनी भरोसेमंद टीम को इकट्ठा करता है, दुश्मन की चालों का मुकाबला करने के लिए गुप्त रूप से काम करता है।

    के के मेनन ने हाल ही में स्पेशल ऑप्स सीरीज में काम करने के बारे में संवाद एजेंसी ‘यूनीवार्ता’ के साथ विशेष बातचीत में कहा कि जब उन्हें स्पेशल ऑप्स में नीरज पांडेय ने काम करने का प्रस्ताव दिया तो उन्होंने तुरंत हां कह दिया। उन्होंने कहा मुझे विश्वास था नीरज पांडे जो कुछ भी चीज बनायेंगे वह बेहद उम्दा होगी।जब मैंने स्पेशल ऑप्स की कहानी पढ़ी तो फिदा हो गया। उन्होंने बताया कि इस शो कहानी ने उन्हें बहुत प्रभावित किया और वह तुरंत इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना चाहते थे।

    के के मेनन ने कहा, जिस तरह से मैं आमतौर पर अपने सभी कामों के लिए करता हूँ, मैं स्क्रिप्ट से ही प्रेरणा लेता हूँ और साथ ही फिल्म के लेखकों और निर्देशक के साथ अपनी बातचीत से भी प्रेरणा लेता हूँ। यह मेरी पूरी प्रक्रिया रही है। यह महत्वपूर्ण है कि अभिनेता, निर्देशक की फिल्म में दिखाए जाने वाले दृष्टिकोण के भीतर रहे। मैं खुद को उसी के भीतर रखता हूं और फिर मैं जो कुछ भी मेरे लिए मायने रखता है उसकी गहराई और उंचाई का पता लगाता हूं।मैं अपने आप को निर्देशक के हवाले कर देता हूं। उन्होंने बताया कि नीरज पांडेय के साथ अब उनकी बांडिंग समय के साथ काफी मजबूत हो गयी है।

    के के मेनन ने स्पेशल ऑप्स सीरीज में रॉ आफिसर का चुनौतीपूर्ण किरदार निभाया है। उन्होंने हिम्मत सिंह का किरदार निभाने की तैयारी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि मैंने स्क्रिप्ट पर अपने आप को सीमित रखा। नीरज पांडेय से इस बारे में बात की। स्क्रिप्ट पढ़कर अपने किरदार को तैयार किया। हम सभी ने मिलकर स्पेशल ऑप्स सीजन 2 को शिद्दत के साथ बनाया है। हिम्मत सिंह का किरदार निभाना एक अभिनेता के रूप में मेरे लिए बहुत समृद्ध अनुभव था। जब हमने शुरुआत की थी, तब हमें अंदाजा नहीं था कि यह शो इतना आगे बढ़ेगा, लेकिन जब पहला सीजन आया और दर्शकों ने इतना प्यार दिया, तब हमें समझ आया कि ये एक लंबी उम्र वाला प्रोजेक्ट है। उम्मीद है कि दर्शकों को नया सीजन भी बेहद पसंद आने वाला है।इस बार स्पेशल ऑप्स की स्क्रिप्ट और भी ज्यादा दमदार है, जहां दर्शकों को हिम्मत सिंह का नया रूप देखने को मिलेगा। दर्शकों को काफी मजा आने वाला है।

    फ्राइडे स्टोरीटेलर्स निर्मित और नीरज पांडे रचित स्पेशल ऑप्स 2, में के के मेनन के साथ विनय पाठक, करण टैकर, ताहिर राज भसीन, सैयामी खेर, दिलीप ताहिल और प्रकाश राज भी अहम भूमिका में हैं। स्पेशल ऑप्स सीजन 2 की कहानी एआई के मिसयूज पर बनी हुई है, यह कितनी खतरनाक हो सकती है और कितना भयानक रूप ले सकती है, इसके बारे में स्पेशल ऑप्स 2 में विस्तार से जानकारी दी गई है। सीजन 2 के लिए भी दावा किया जा रहा है कि यह पिछले सीजन के मुकाबले और भी ज्यादा रोमांचक होने वाला है, क्योंकि इस बार हिम्मत सिंह की दुनिया को गहराई से दिखाया जाएगा और इस बार उसका बहुत कुछ दांव पर लगा हुआ है। यह सीरीज 11 जुलाई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    Holi 2026 Celebration: राहा के साथ रंगों में डूबे रणबीर कपूर, नेहा धूपिया ने सोहा अली खान संग मनाया त्योहार

    March 3, 2026

    प्रभास–प्रशांत नील की जोड़ी फिर मचाएगी इतिहास, ‘सालार 2’ की शूटिंग पर आया सबसे बड़ा अपडेट

    March 3, 2026

    विंटेज कारों का शौक और देशभक्ति का रंग: ‘बैटल ऑफ गलवान’ में सलमान खान की असली जीप, ‘मैं हूं’ में खास अंदाज़

    March 3, 2026

    नानी स्टारर ‘आया शेर’ की हिंदी रिलीज़, तेलुगु सक्सेस के बाद उत्तर भारत में एंट्री

    March 3, 2026

    ‘मदद के लिए मांगना नहीं पड़ता’ वाले कमेंट पर सोनू सूद ने दिया करारा जवाब

    March 3, 2026

    अभिषेक चौबे–सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी, अब बलिया की कहानी बड़े पर्दे पर

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    04 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा बड़ा लाभ

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, भारी तेजी के बाद थमा कच्चे तेल का रुख

    March 3, 2026

    हालात को देखते हुए दुबई में भारतीय दूतावास अलर्ट, भारतीयों से कहा- बेवजह बाहर न निकलें

    March 3, 2026

    ईरान संकट पर पाकिस्तान सतर्क, रक्षा मंत्री का बयान—युद्ध भड़का तो पड़ेंगे गंभीर असर

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.