Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»समस्त मापदंडों और स्वीकृति के साथ ही स्कूल वाहन सड़क पर उतारने का निर्देश दिया
    मध्यप्रदेश

    समस्त मापदंडों और स्वीकृति के साथ ही स्कूल वाहन सड़क पर उतारने का निर्देश दिया

    AdminBy AdminJune 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    समस्त मापदंडों और स्वीकृति के साथ ही स्कूल वाहन सड़क पर उतारने का निर्देश दिया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जबलपुर
     स्कूल में नया शिक्षण संत्र आरंभ होने के साथ ही वहां सड़क पर यातायात बाधित होने की समस्या शुरू हो गई है। इससे निपटने के लिए पुलिस ने स्कूलों को परिसर के अंदर वाहन खड़े करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। सभी स्कूलों से कहा गया है कि वे स्कूल बस, वैन, आटो, कार के लिए परिसर के अंदर जगह सुनिश्चित करें। वाहन, छात्र-छात्राओं को स्कूल के परिसर अंदर छोड़े और वहीं उन्हें वापस लेकर निकलें।
    सड़क पर बच्चों को बैठाएंगे तो कार्रवाई

    यदि स्कूल बस, वैन, ऑटो, ई-रिक्शा एवं अभिभावकों की कार से स्कूल के बाहर सड़क पर बच्चों को छोड़ेंगे एवं बैठाएंगे तो कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने रविवार को गोरखपुर के पुलिस डाटा सेंटर में एक बैठक की। जिसमें समस्त स्कूल के संचालकों एवं स्कूल बस, वैन एवं आटो स्वामी एवं चालक एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे।
    निर्देशों का पालन नहीं करने पर कार्यवाही

    स्कूल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वह परिसर के अंदर ड्रॉप एंड गो की जगह तय कर लें। वहीं, वाहन स्वामी एवं चालकों को भी निर्देशों का पालन नहीं करने पर कार्यवाही की चेतावनी दी है। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समर वर्मा, यातायात उप पुलिस अधीक्षक बैजनाथ प्रजापति एवं संतोष कुमार शुक्ला उपस्थित थे।
    खड़े कर देते है वाहन, यातायात होता है अवरुद्ध

    कई स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को लेने एवं छोड़ने वाले वाहन संस्थान के सामने सड़क पर खड़े होते हैं। स्कूल बस, वैन एवं रिक्शा अवकाश के समय से पहले स्कूल के बाहर सड़क पर खड़े हो जाते हैं। जब अवकाश होता है तो बच्चों को सड़क पर ही वाहन में बैठाते हैं। जिससे यातायात अवरुद्ध होता है। तैयब अली से पॉलिटेक्निक कालेज एवं पेंटीनाका पर स्थित स्कूलों के अवकाश के समय पर यातायात एक से दो घंटों तक प्रभावित होता है।
    अराजकता के कारण दुर्घटना की आशंका

    वहीं, अराजकता के कारण दुर्घटना की आशंका रहती है। सड़क पार करने और दूर खड़े वाहनों तक पहुंचने की आपाधापी में कई बार छात्र-छात्राएं चोटिल हो जाते है। स्कूल संचालकों, वाहन स्वामी व चालकों को एसपी ने दिए निर्देश l बस, वैन, आटो, अभिभावकों की कार से न बने जाम की स्थिति
    स्कूली वाहनों में ओवरलोडिंग न करें

    बैठक में स्कूल के छात्र-छात्राओं का परिवहन करने वाले वाहनों को ओवरलोडिंग न करने की चेतावनी दी गई है। समस्त मापदंडों और स्वीकृति के साथ ही वाहन सड़क पर उतारने का निर्देश दिया गया है। बसों का संचालन करने वाले स्कूल एवं निजी संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वह वाहन में गति मापक यंत्र, अग्निशमन यंत्र, फर्स्टएड बॉक्स अनिवार्य रूप से रखें। प्रत्येक स्कूल बस एवं वैन पर स्कूल का नाम, पता एवं स्पष्ट अक्षरों में फोन नंबर अंकित हो।
    राहगीरों को आवागमन में समस्या न हो

    चालकों को चरित्र सत्यापन कराएं। स्कूल परिसर के बाहर सड़क किनारे या कोई अन्य ऐसे स्थान पर वाहन को खड़ा न रखा जाएं जिससे वहां राहगीरों को आवागमन में समस्या हो। निजी वेन, ऑटो एवं ई रिक्शा चालक भी परिवहन एवं सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करेंगे तो वाहन जब्त किए जाएंगे।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    school
    Admin

    Related Posts

    त्योहार से पहले बड़ा हादसा: नोएडा-भिंड मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना, दो बच्चों समेत 3 की जान गई

    March 3, 2026

    चुनाव से पहले बड़ा दांव? भारतीय जनता पार्टी सक्रिय, योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में बदलाव की चर्चा

    March 3, 2026

    नशे में किया खतरनाक कमेंट, उमा भारती के परिवार को धमकी देने वाला युवक पकड़ा गया

    March 3, 2026

    धान की अंतर राशि को लेकर कांग्रेस पर बरसे साव, राज्यसभा प्रत्याशी और असम चुनाव पर कसा तंज

    March 3, 2026

    पुनर्वास केंद्र पहुंचे अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, सुविधाओं और योजनाओं की समीक्षा

    March 3, 2026

    वोकल फॉर लोकल का स्वप्न हो रहा है साकार

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    04 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा बड़ा लाभ

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, भारी तेजी के बाद थमा कच्चे तेल का रुख

    March 3, 2026

    हालात को देखते हुए दुबई में भारतीय दूतावास अलर्ट, भारतीयों से कहा- बेवजह बाहर न निकलें

    March 3, 2026

    ईरान संकट पर पाकिस्तान सतर्क, रक्षा मंत्री का बयान—युद्ध भड़का तो पड़ेंगे गंभीर असर

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.