Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की सर्वे रिपोर्ट में मारी बाजी, ऊर्जा मंत्री तोमर ने दी बधाई
    मध्यप्रदेश

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की सर्वे रिपोर्ट में मारी बाजी, ऊर्जा मंत्री तोमर ने दी बधाई

    AdminBy AdminJune 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की सर्वे रिपोर्ट में मारी बाजी, ऊर्जा मंत्री तोमर ने दी बधाई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ग्वालियर के गौरव सिविल अस्पताल, हजीरा को मध्यप्रदेश में मिला प्रथम स्थान

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की सर्वे रिपोर्ट में मारी बाजी, ऊर्जा मंत्री तोमर ने दी बधाई

    जब सेवा में संवेदना हो, कार्य में ईमानदारी हो तो परिणाम सिर्फ सम्मान के साथ सभी को गौरवान्वित भी करते :मंत्री तोमर

    ग्वालियर

    उप नगर ग्वालियर में स्थापित सिविल अस्पताल हजीरा ने सेवा, समर्पण और सतत प्रयासों की शानदार मिसाल बनते हुए एक नहीं, दो-दो गौरवशाली उपलब्धियाँ अपने नाम की हैं। इस अस्पताल ने भारत सरकार द्वारा विकसित कायाकल्प मापदण्ड अनुरुप उत्कृष्ट कार्य कर कायाकल्प फाइनल मूल्यांकन में 94.43 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम पुरुस्कार प्राप्त किया है। सिविल अस्पताल हजीरा द्वारा अपने कार्यों से उच्च स्तर की गुणवत्ता पूर्ण संक्रमण रहित स्वास्थ्य सेवायें विकसित की हैं। इस अस्पताल में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्य से जनमानस में भी स्वास्थ्य संस्था के प्रति विश्वास सुदृढ़ हुआ है। इस उपलब्धि के साथ ही सिविल अस्पताल हजीरा ने “बेस्ट ईको-फ्रेंडली चिकित्सालय पुरस्कार 2023-24” प्राप्त कर ग्वालियर वासियों को गर्व, प्रेरणा और आत्मीय खुशी का अवसर प्रदान किया है।

    सिविल अस्पताल हजीरा को मिली इस सफलता पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि यह ग्वालियर के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि संभव हो सकी। ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि सिविल अस्पताल हजीरा की पूरी टीम ने दिन-रात मेहनत कर यह सिद्ध किया है कि जब सेवा में संवेदना हो और कार्य में ईमानदारी हो तो परिणाम सिर्फ सम्मान के साथ सभी को गौरवान्वित भी करते हैं।

    ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सिविल अस्पताल, हजीरा की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस उपलब्धि ने आपने न सिर्फ ग्वालियर को गौरवांवित किया, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की नई परिभाषा गढ़ी है। ग्वालियर के नागरिकों के लिए यह उपलब्धि गर्व से सीना चौड़ा करने वाली है।अधोसंरचना विकास हो या फिर चिकित्सकीय सुविधा उप नगर ग्वालियर में हजीरा सिविल अस्पताल ने मिसाल कायम की। यही वह वजह है कि मध्यप्रदेश में इस अस्पताल को नई पहचान मिली है।

    ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने लोगों से अपील की है कि वे ग्वालियर को स्वच्छता में नंबर एक बनाने के लिए आगे आएं।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    tomar
    Admin

    Related Posts

    मंत्री परमार ने, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की उज्जैन में स्थापना के लिए किया आग्रह

    February 10, 2026

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डबरा की घटना में मृतक के परिजन को 4 लाख रुपए एवं गंभीर तीन घायलों को एक–एक लाख रुपए देने के दिये निर्देश

    February 10, 2026

    विधायक का अंडरग्राउंड रहस्य: ‘मूसा गैंग’ से डर का हवाला, पुलिस ने मना किया दावा

    February 10, 2026

    सरकार प्रदेश का कर रही है सर्वांगीण विकास-मंत्री टंक राम वर्मा सरकार प्रदेश का कर रही है सर्वांगीण विकास

    February 10, 2026

    मध्‍यप्रदेश पुलिस की ऑपरेशन मुस्कान के तहत प्रभावी कार्यवाही

    February 10, 2026

    एमडीए-2026 अभियान का किया वर्चुअल शुभारंभ

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    केंद्रीय योजनाओं के 43,000 करोड़ का पैसा राज्यों ने नहीं लगाया, बजट बचे हाथ में

    February 11, 2026

    बिना शादी के बच्चों की संख्या में ये देश सबसे आगे, भारत और एशिया की स्थिति जानें

    February 11, 2026

    आज का राशिफल 11 फरवरी: ग्रहों की चाल बदलेगी इन राशियों की किस्मत

    February 10, 2026

    मंत्री परमार ने, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की उज्जैन में स्थापना के लिए किया आग्रह

    February 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.