Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»महिला का आरोप आरोपी ने अपनी पत्नी के सामने किया मेरा रेप, 24 लाख रुपये और 25 तोला सोना भी ऐंठ लिया
    राज्य

    महिला का आरोप आरोपी ने अपनी पत्नी के सामने किया मेरा रेप, 24 लाख रुपये और 25 तोला सोना भी ऐंठ लिया

    AdminBy AdminJune 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महिला का आरोप आरोपी ने अपनी पत्नी के सामने किया मेरा रेप, 24 लाख रुपये और 25 तोला सोना भी ऐंठ लिया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गाजियाबाद 

    गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र में रहने वाली महिला ने सोसाइटी के ही व्यक्ति पर दुष्कर्म करने और ब्लैकमेल कर 24 लाख रुपये के अलावा 25 तोला सोने के जेवर ऐंठने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोपी की पत्नी पर भी घटना में शामिल बताया है। शिकायत पर पुलिस ने मामले में दंपति पर केस दर्ज किया है।

    राजनगर एक्सटेंशन की सोसाइटी में निवासी तलाकशुदा महिला का कहना है कि वह 14 वर्षीय बेटे के साथ रहती है और खाने के टिफिन सप्लाई करती है। करीब ढाई साल पहले उसकी मुलाकात सोसाइटी में रहने वाली रिया से हुई। रिया का पति उदित मूलरूप से जिला गुरदासपुर, पंजाब के फतेहगढ़ चुड़िया का रहने वाला है। घर पर रिया का आना-जाना होने से नजदीकी बढ़ गई, जिसके बाद उसका पति उदित भी घर आने-जाने लगा तथा साथ ही दोनों परिवारों में लेनदेन भी शुरू हो गया।

    महिला के मुताबिक, एक अप्रैल 2024 की सुबह करीब 10 बजे रिया पति उदित के साथ उसके पास आई। उस वक्त बेटा स्कूल गया हुआ था। आरोप है कि वह किसी काम से रसोई में गई तो रिया और उसके पति ने उसकी चाय में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया, जिसे पीने से वह बेहोश हो गई। आरोप है कि इसके बाद उदित ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

    महिला का कहना है कि बदनामी के चलते उसने किसी को घटना के बारे में नहीं बताया। आरोप है कि इसका फायदा उठाकर उदित कई बार उसके फ्लैट पर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने भी 10 जनवरी 2025 को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की मांग की।

    डर के चलते 11 जनवरी 2025 को उसने नौ लाख रुपये उदित के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी उदित उसे ब्लैकमेल करता रहा और कुल 24 लाख रुपये तथा 25 तोला सोने के जेवर ऐंठ लिए। आरोपी की मांग जारी रहने पर तथा वीडियो डिलीट करने के लिए कहने पर आरोपी ने बेटे की हत्या की धमकी दी तो पीड़िता ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Rape
    Admin

    Related Posts

    सीमा हैदर-सचिन के घर गूंजी किलकारी, परिवार में बढ़ी खुशियाँ — नया सदस्य हुआ शामिल

    February 18, 2026

    आर्थिक समीक्षा में अभ्युदय मध्य प्रदेश का विकसित भारत संकल्प

    February 18, 2026

    2027 में उत्तर प्रदेश में फिर बनेगी भाजपा नेतृत्व की डबल इंजन सरकारः योगी आदित्यनाथ

    February 18, 2026

    81 मेडिकल कॉलेजों के साथ ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज’ विजन को दी गति

    February 18, 2026

    भोपाल मेट्रो को वित्तीय सहारा: दो नए रूटों के लिए बजट मिलने की संभावना, पिछली बार मिली थी बड़ी मंजूरी

    February 18, 2026

    कड़े इंतजामों के बीच यूपी बोर्ड एग्जाम की शुरुआत, शिक्षा मंत्री ने किया पारंपरिक स्वागत

    February 18, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    सीमा हैदर-सचिन के घर गूंजी किलकारी, परिवार में बढ़ी खुशियाँ — नया सदस्य हुआ शामिल

    February 18, 2026

    आर्थिक समीक्षा में अभ्युदय मध्य प्रदेश का विकसित भारत संकल्प

    February 18, 2026

    हेट स्पीच पर SC का तीखा रुख: सिब्बल से सवाल, CJI ने किया चेतावनी भरा नोट

    February 18, 2026

    हाई कोर्ट का फैसला: पति-पत्नी जैसा व्यवहार, होटल की रातों को देखते हुए आरोपी को मिली राहत

    February 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.