Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»ICICI बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए नए सेवा शुल्क की घोषणा की है, जो 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होंगे
    व्यापार

    ICICI बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए नए सेवा शुल्क की घोषणा की है, जो 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होंगे

    AdminBy AdminJune 25, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ICICI बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए नए सेवा शुल्क की घोषणा की है, जो 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होंगे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 

    प्राइवेट सेक्‍टर के बैंक एटीएम से लेकर क्रेडिट कार्ड के नियम में बदलाव करने वाले हैं, जो 1 जुलाई से लागू होगा. ICICI बैंक ने कुछ लेन-देन के लिए अपने सेवा शुल्क में संशोधन किया है. वहीं HDFC बैंक ने क्रेडिट कार्ड के नियम में बदलाव किया है. अगर आप भी इन दोनों बैंको के सर्विस का इस्‍तेमाल करते हैं तो आपको एक झटका लगने वाला है. 

    ATM ट्रांजेक्शन पर चार्ज 
    अब ICICI कस्‍टमर्स अगर किसी दूसरे बैंक के ATM का इस्तेमाल करते हैं, तो 3 फ्री ट्रांजेक्शन के बाद फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन पर 23 रुपये नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन पर 8.5 रुपये देने होंगे. पहले ये चार्ज 21 रुपये लगता था. मेट्रो शहरों में 3 मुफ्त ट्रांजेक्शन और छोटे शहरों में 5 मुफ्त ट्रांजेक्शन मिलेंगे.

     ICICI बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए नए सेवा शुल्क की घोषणा की है, जो 1 जुलाई 2025 से लागू होंगे. इन बदलावों का असर ATM ट्रांजेक्शन, कैश डिपॉजिट और निकासी, IMPS, डेबिट कार्ड और डिमांड ड्राफ्ट जैसी सेवाओं पर पड़ेगा.

    ATM से जुड़ी नई फीस

        ICICI बैंक के ATM पर- हर महीने पहले 5 वित्तीय ट्रांजेक्शन मुफ्त होंगे. उसके बाद हर ट्रांजेक्शन पर 23 रुपये का शुल्क लगेगा.
        गैर-वित्तीय ट्रांजेक्शन (जैसे बैलेंस चेक करना) मुफ्त होंगे.
        वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों पर कोई शुल्क नहीं लगाया जाएगा. 

    अन्य बैंकों के एटीएम पर शुल्क

        मेट्रो शहरों में 3 लेनदेन निःशुल्क
        गैर-मेट्रो शहरों में 5 लेनदेन निःशुल्क
        इसके बाद वित्तीय लेनदेन पर 23 रुपये और गैर-वित्तीय लेनदेन पर 8.50 रुपये का शुल्क लगाया जाएगा. 

    इंटरनेशनल एटीएम

        नकद निकासी पर 125 रुपये
        करेंसी कन्वर्जन शुल्क 3.5 फीसदी
        गैर-वित्तीय लेनदेन पर 25 रुपये

    IMPS लेनदेन शुल्क

        1,000 रुपये तक के ट्रांसफर- 2.50 रुपये प्रति लेनदेन
        1,001 रुपये से 1 लाख रुपये- 5 रुपये
        1 लाख रुपये से 5 लाख रुपये- 15 रुपये

    नकद जमा और निकासी में बदलाव

        प्रति माह 3 निःशुल्क नकद लेनदेन (शाखाओं और CRM पर)
        इसके बाद, प्रत्येक लेनदेन पर 150 रुपये का शुल्क लगाया जाएगा.
        1 लाख रुपये से अधिक जमा पर 150 रुपये या 1,000 रुपये पर 3.50 रुपये (जो भी अधिक हो) का शुल्क लिया जाएगा.
        तीसरे पक्ष की जमा सीमा प्रति लेनदेन 25,000 रुपये तक सीमित है.
        नकद निकासी पर भी यही नियम लागू होंगे- 3 निःशुल्क लेनदेन, फिर 150 रुपये प्रति लेनदेन.
        1 लाख रुपये से अधिक की निकासी पर मूल्य-आधारित शुल्क लगाया जाएगा.
        थर्ड पार्टी निकासी की सीमा भी प्रति लेनदेन 25,000 रुपये तक है. 

    डेबिट कार्ड शुल्क के लिए वार्षिक शुल्क

        सामान्य ग्राहकों के लिए 300 रुपये
        ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 150 रुपये
        रिप्लेसमेंट कार्ड के लिए 300 रुपये का शुल्क लिया जाएगा. 

    आईसीआईसीआई बैंक के इन नए शुल्कों का असर उन ग्राहकों पर ज्यादा पड़ेगा, जो हर महीने कई बार कैश जमा, निकासी या एटीएम ट्रांजेक्शन करते हैं. ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने ट्रांजेक्शन की योजना पहले से बना लें, ताकि अतिरिक्त शुल्क से बचा जा सके. 

    IMPS ट्रांजेक्‍शन 
    तत्काल भुगतान सेवा (IMPS) के बाहरी लेनदेन के लिए, ट्रांजेक्‍शन अमाउंट के आधार पर शुल्क लगाया जाता है. 1,000 रुपये तक की राशि के लिए, शुल्क 2.50 रुपये प्रति लेनदेन है. 1,000 रुपये से अधिक और 1,00,000 रुपये तक के लेनदेन के लिए, 5 रुपये का शुल्क लागू है. 1,00,000 रुपये से अधिक और 5,00,000 रुपये तक के लेनदेन के लिए, शुल्क 15 रुपये प्रति लेनदेन है. 

    कैश निकालने पर चार्ज 
    ग्राहकों को हर माह तीन मुफ्त निकासी की सुविधा मिलती है. इससे अधिक पर प्रति लेनदेन 150 रुपये का शुल्क लगेगा. हर महीने 1 लाख रुपये से अधिक की निकासी पर प्रति 1,000 रुपये पर 3.5 रुपये या 150 रुपये, जो भी अधिक हो लगेगा. 

    डेबिट कार्ड पर चार्ज 
    नियमित डेबिट कार्ड के लिए सालाना चार्ज 300 रुपये तय किया गया है. ग्रामीण स्थानों के ग्राहकों के लिए सालाना चार्ज 150 रुपये है. कार्ड खोने या क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में, बदलने पर कार्ड शुल्क 300 रुपये प्रति कार्ड होगा.

    ICICI बैंक ने डिमांड ड्रॉफ्ट पर बढ़ाया चार्ज 
    अगर आप आईसीआईसीआई बैंक के कस्‍टमर हैं तो आपको कैश डिपॉजिट, चेक डिपॉजिट, डिमांड ड्राफ्ट और पे ऑर्डर जैसी सर्विस पर अब हर 1000 रुपये पर 2 रुपये का चार्ज लगेगा. हालांकि, प्रति लेनदेन न्यूनतम शुल्क 50 रुपये और अधिकतम सीमा 15,000 रुपये है. 

    HDFC बैंक क्‍या कर रहा बदलाव 
    अगर आप HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से ड्रीम11, MPL जैसे गेमिंग ऐप्‍स पर हर महीने 10 हजार रुपये से ज्‍यादा खर्च करते हैं, तो अब आपको 1 फीसदी का एक्‍स्ट्रा चार्ज देना होगा. यह चार्ज महीने में 4,999 रुपये तक ही सीमित रहेगा. साथ ही इन ट्रांजेक्‍शन पर कोई भी रिपॉर्ड पॉइंट नहीं दिया जाएगा.  थर्ड पार्टी वॉलेट्स (जैसे पेटीएम, मोबिक्विक, फ्रीचार्ज, ओला मनी) में भी अगर आप एक महीने में 10,000 रुपये से ज्‍यादा डिपॉजिट करते हैं तो उसपर भी 1% का चार्ज लगेगा और इसमें भी शुल्‍क सीमा  4,999 रुपये महीने तक होगी.

    किराया पेमेंट पर लगेगा चार्ज 
    अगर आप किराया पेमेंट करते हैं तो सभी किराये के भुगतान लेनदेन पर 1% का शुल्क लगाया जाएगा. यह शुल्क लेनदेन की गई कुल राशि पर लगाया जाएगा और इसकी अधिकतम सीमा 4,999 रुपये प्रति माह होगी. यानी इससे ज्‍यादा होने पर 1 फीसदी का चार्ज देना होगा. Fuel के लिए 15,000 रुपये से ज्यादा के लेनदेन पर 1% चार्ज लगेगा. वहीं 50 हजार रुपये से ज्‍यादा यूटिलिटी बिल पेमेंट करते हैं तो भी 1 फीसदी का चार्ज लगेगा. 

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    bank
    Admin

    Related Posts

    फ्लाइट कैंसलेशन के बाद इंडिगो की भर्ती मुहिम, 1000 नए पायलट्स शामिल होंगे

    February 15, 2026

    नया Mahindra Udo थ्री-व्हीलर: 3 ड्राइव मोड के साथ बाजार में आया, जानें कीमत और रेंज

    February 15, 2026

    Bitcoin में तेज गिरावट: आधी हुई वैल्यू, एक्सपर्ट्स जता रहे और 55% फिसलने का अंदेशा

    February 15, 2026

    EU-US समझौतों से खुलेगा 60 ट्रिलियन डॉलर का मौका, पीयूष गोयल का बड़ा बयान

    February 15, 2026

    रूस-अमेरिका को पीछे छोड़कर भारत को तेल बेचने में सबसे आगे, रोजाना 1.13 मिलियन बैरल क्रूड

    February 15, 2026

    घरेलू मनी ट्रांसफर में सुधार जरूरी: जयराम रमेश ने उठाया मुद्दा

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. शंभूदयाल गुरु के निधन पर दु:ख व्यक्त किया

    February 15, 2026

    बड़ा ऐलान: महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर तय हुई केदार धाम कपाट खुलने की तारीख

    February 15, 2026

    ताल रिंग रोड पर कोई भी स्थान न रहे संकरा : सीएम योगी

    February 15, 2026

    धार्मिक पर्यटन के विकास को मिलेगी गति, तीर्थ स्थलों के विकास के लिए बजट में विशेष प्रावधान

    February 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.