Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»कतर में फंसी उज्जैन की बहु मनीषा, पति की गुहार पर एक्शन में सीएम मोहन
    मध्यप्रदेश

    कतर में फंसी उज्जैन की बहु मनीषा, पति की गुहार पर एक्शन में सीएम मोहन

    AdminBy AdminJune 25, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कतर में फंसी उज्जैन की बहु मनीषा, पति की गुहार पर एक्शन में सीएम मोहन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     उज्जैन 

    मध्य प्रदेश के उज्जैन कि एक महिला ईरान इजरायल युद्ध के कारण कतर में फंस गई है. पति द्वारा मदद की गुहार लगाने पर सीएम डॉ मोहन यादव ने गृहमंत्री अमित शाह को सोशल मीडिया के माध्यम से अवगत कराकर उसकी वापसी की गुजारिश कर सोशल मीडिया पर भी जानकारी दी.

    सीनियर केबिन क्रू के पद पर पदस्थ है महिला

    ईरान और इजराइल युद्ध के बीच ईरान ने कतर स्थित अमेरिका के सैन्य बेस पर हमला किया है. जिसके कारण वहां रह रहे लोगों की जान सांसत में फंसी हुई है. इन्हीं में नानाखेड़ा स्थित अभिषेक नगर निवासी मनीषा भटनागर भी है जो क़तर एयरवेज में सीनियर केबिन क्रू के पद पर पदस्थ है.  रात को उसने पति रजत भटनागर को कॉल करके बताया कि मिसाइल से अटैक हो रहा है.

    उसके  घर के पास आवाजें आने से वह बहुत घबरा रही है. इस पर रजत ने एंबेसी के साथ सीएम डॉ यादव से गुहार लगाई. इधर मनीषा के कतर में फंसने की जानकारी के बाद परिजन चिंतित है और उनके घर पर बहू की जानकारी लेने के लिए तांता लगा हुआ है.

    मनीषा तीन साल से कतर में 

    रजत सॉफ्टवेर इंजीनयर है. उसने बताया कि पत्नी मनीषा तीन साल से कतर एयरवेज में सीनियर केबिन क्रू के पद पर पदस्थ है. क़तर स्थित अमेरिकी सैन्य बेस पर हमले के चलते वहां काफी पेनिक स्थिति बन गई है. मनीषा द्वारा कॉल अटेंड नहीं करने से परिवार के लोग परेशान हो रहे थे. जिसके बाद हमने युवा मोर्चा से जुड़े दोस्त कार्तिक से बात की. उसने हमारी बात सीएम मोहन यादव तक पहुंचाई.

    पति बोला- फोन पर बेहद घबराई हुई थी मनीषा

    कतर में फंसी मनीषा के पति रजत भटनागर ने मीडिया से चर्च के दौरान बताया कि, सोमवार रात को पत्नी का फोन आया था। वो बेहद घबराई हुई थी। उसने बताया कि मिसाइल से अटैक हो रहे हैं। घर के पास आवाजें आ रही हैं। पति ने बताया कि, इसके बाद हमने न्यूज चैनल लगाया तो देखा कि कतर में अमेरिका के सैन्य बेस पर ईरान ने हमला किया है। इसके बाद रजत ने दोबारा पत्नी को फोन किया पर उसने रिसीव नहीं किया। इसके बाद से ही मनीषा का परिवार काफी परेशान है।

    जल्द आएगी वापस
    रजत ने बताया कि जब पत्नी से संपर्क नहीं हुआ तो युवा मोर्चा के एक नेता से बात की। उन्होंने हमारी बात सीएम तक पहुंचाई। इसके बाद सीएम ने तुरंत एक्शन लिया और कहां कि, कतर में अब स्थिति सामान्य है। इधर, मनीषा से मंगलवार देर शाम संपर्क भी हो गया है। वो जल्द उज्जैन लौटेंगी। रजत के अनुसार, उज्जैन प्रशासन से भी उन्हें फोन आया था। उन्होंने भी जानकारी ली है।

    सीएम ने अमित शाह से की बात
    मामला सामने आने के बाद सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की। उन्होंने शाह से महिला की सकुशल वापसी के लिए सहयोग का अनुरोध किया। उन्होंने अफसरों को भी केंद्र सरकार से संपर्क में रहकर महिला की वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।सीएम मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर के अनुसार, उज्जैन में रहने वाली रजत भटनागर की पत्नी मनीषा भटनागर दोहा, कतर में फंसी हुई हैं। मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सहयोग के लिए अनुरोध किया है। प्रदेश के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि, केंद्र सरकार के संपर्क में रहते हुए मनीषा जी की सकुशल वापसी सुनिश्चित करें।सीएम ने उज्जैन की बहु मनीषा के क़तर में फंसे होने का पता चलने पर गृह मंत्री अमित शाह से चर्चा की और प्रदेश के अधिकारियों को केंद्रीय अधिकारियों से संपर्क में रहने के निर्देश दिए. उज्जैन प्रशासन ने भी फोन कर रजत से जानकारी ली है. रजत ने बताया कि वहां अब स्थिति सामान्य होने लगी है इसलिए मनीषा भी नॉर्मल है, अब वो कुछ दिन के लिए उज्जैन आएगी. 

    सीएम ने ये किया ट्वीट-
    उज्जैन निवासी रजत भटनागर जी की पत्नी मनीषा दोहा, कतर में फंसी हुई हैं. इस प्रकरण में मैंने माननीय केंद्रीय गृह मंत्री @AmitShah जी से सहयोग हेतु अनुरोध किया है. प्रदेश के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केंद्र सरकार के संपर्क में रहते हुए मनीषा जी की सकुशल स्वदेश वापसी सुनिश्चित करें.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Manisha Qatar
    Admin

    Related Posts

    मौसम ने बदली चाल: छत्तीसगढ़ में स्थिरता, रायपुर में बढ़ी धूप की तपिश

    February 15, 2026

    राज्यपाल पटेल से केरल राज्य के पार्षदगणों ने की मुलाकात

    February 15, 2026

    खुशी का दिन बना गम: महाशिवरात्रि पर नर्मदा में लापता हुआ किशोर, जारी है सर्च ऑपरेशन

    February 15, 2026

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दीपोत्सव से रूस के कलाकारों को मिली प्रेरणा

    February 15, 2026

    एमएसएमई को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट, पैदा करेगा रोजगार के लाखों अवसर

    February 15, 2026

    पति को फंसाने की साजिश नाकाम: झूठे दहेज आरोपों पर हाईकोर्ट सख्त, पत्नी को लगाई फटकार

    February 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मौसम ने बदली चाल: छत्तीसगढ़ में स्थिरता, रायपुर में बढ़ी धूप की तपिश

    February 15, 2026

    राज्यपाल पटेल से केरल राज्य के पार्षदगणों ने की मुलाकात

    February 15, 2026

    खुशी का दिन बना गम: महाशिवरात्रि पर नर्मदा में लापता हुआ किशोर, जारी है सर्च ऑपरेशन

    February 15, 2026

    एमएसएमई को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट, पैदा करेगा रोजगार के लाखों अवसर

    February 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.