Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»टेस्ट ऑफ झाबुआ: सचिन चौहान की स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की प्रेरक यात्रा
    मध्यप्रदेश

    टेस्ट ऑफ झाबुआ: सचिन चौहान की स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की प्रेरक यात्रा

    AdminBy AdminJune 25, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टेस्ट ऑफ झाबुआ: सचिन चौहान की स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की प्रेरक यात्रा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    विशेष समाचार

    सपनों को पंख देती प्रदेश सरकार की भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना

    टेस्ट ऑफ झाबुआ: सचिन चौहान की स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की प्रेरक यात्रा

    सचिन चौहान  आज वे टेस्ट ऑफ झाबुआ हॉटल एंड रेस्टोरेंट के मालिक हैं,  स्थानीय लोगों के लिए स्वाद और आतिथ्य का केंद्र बना 
    झाबुआ

    झाबुआ जिले के छोटे से ग्राम किशनपुरी के सचिन चौहान ने अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और मध्य प्रदेश सरकार की भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना के सहयोग से न केवल अपनी जिंदगी संवारी, बल्कि जनजातीय युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत बन गए। शिक्षित होने के बावजूद बेरोजगारी का सामना कर रहे सचिन ने हार न मानते हुए अपने सपनों को हकीकत में बदला और आज वे “टेस्ट ऑफ झाबुआ हॉटल एंड रेस्टोरेंट” के मालिक हैं, जो स्थानीय लोगों के लिए स्वाद और आतिथ्य का केंद्र बन चुका है।

    सचिन की कहानी उस युवा शक्ति की मिसाल है जिसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रोजगार संपन्न बनाने की ठानी है। सचिन ने संसाधनों की कमी के बावजूद अपने दृढ़ संकल्प से नई राह बनाई है। झाबुआ जैसे जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र में हॉटल और रेस्टोरेंट की जरूरत को पहचानकर उन्होंने स्वरोजगार का रास्ता चुना। लेकिन सपनों को साकार करने के लिए पूंजी की जरूरत थी। इस चुनौती को पार करने के लिए सचिन ने मध्य प्रदेश आदिवासी वित्त एवं विकास निगम, झाबुआ के कार्यालय का रुख किया। जहाँ उन्हें भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना की विस्तृत जानकारी मिली और हर कदम पर मार्गदर्शन दिया गया।

    इस योजना के तहत सचिन को भारतीय स्टेट बैंक, राजवाड़ा शाखा, झाबुआ से 15 लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। इस राशि से उन्होंने “टेस्ट ऑफ झाबुआ हॉटल एंड रेस्टोरेंट” की नींव रखी। आज यह हॉटल न केवल स्थानीय लोगों की पसंद बन चुका है, बल्कि सचिन को प्रतिमाह 45,000 से 50,000 रुपये की आय भी हो रही है। इस आय से वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं और अपनी इकाई के जरिए अन्य लोगों को रोज़गार के अवसर भी प्रदान कर रहे हैं। सचिन की सफलता ने आसपास के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार की ओर प्रेरित किया है, जो अब उनसे प्रेरणा लेकर अपने सपनों को साकार करने का हौसला जुटा रहे हैं।

    सचिन अपनी इस उपलब्धि का श्रेय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दूरदर्शी योजनाओं और मध्य प्रदेश आदिवासी वित्त एवं विकास निगम के मार्गदर्शन को देते हैं। वे कहते हैं, “यह योजना मेरे जैसे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिसने मुझे आत्मनिर्भर बनाया और मेरे सपनों को पंख दिए।”

    भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना

    मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना जनजाति वर्ग के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का एक प्रभावी मंच है। इस योजना के तहत 18 से 45 वर्ष की आयु के युवा, जो न्यूनतम 8वीं कक्षा उत्तीर्ण हों, आवेदन कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत सेवा अथवा व्यवसाय के लिए राशि 1 लाख से 25 लाख रुपये तक तथा निर्माण इकाई के लिए राशि 1 लाख से 50 लाख रुपये तक का ऋण विभिन्न बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है। यह योजना न केवल आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देती है, बल्कि जनजातीय समुदायों के युवाओं को उनके कौशल और उद्यमिता के बल पर समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने में मदद करती है।

    सचिन चौहान की यह कहानी हर उस युवा के लिए एक प्रेरणा है, जो अपने सपनों को सच करने की चाह रखता है। उनकी मेहनत और सरकार की इस योजना ने मिलकर यह साबित कर दिया कि सही दिशा और सहयोग मिले तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। सचिन आज न केवल एक सफल उद्यमी हैं, बल्कि झाबुआ के युवाओं के लिए एक चमकता सितारा हैं, जो उन्हें आत्मनिर्भरता की राह दिखा रहा है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Birsa Munda Featured
    Admin

    Related Posts

    घौ पिपलिया में तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबकर जान गई

    March 3, 2026

    कैंट-आगरा कॉलेज मेट्रो लाइन सितंबर तक पूरी, काम ने पकड़ी रफ्तार; जानें ताजे अपडेट

    March 3, 2026

    देसी गाय के गोबर के कंडों की राख तथा गुलाब की पंखुड़ियों, चुकंदर, पालक, जामुन की पत्तियों से बन रहा गुलाल

    March 3, 2026

    भारत, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा का नया गठबंधन, जानें क्यों इसे कहा जा रहा है गेमचेंजर

    March 3, 2026

    सऊदी दूतावास हमले के बाद ट्रंप का बड़ा कदम, कुवैत में US एंबेसी बंद, पाकिस्तान और इजरायल में सेवाएं प्रभावित

    March 3, 2026

    केंद्रीय विश्वविद्यालय में होली मिलन में तेज साउंड बजाने पर छात्रों में जमकर चले लात-घूंसे

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    घौ पिपलिया में तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबकर जान गई

    March 3, 2026

    नानी स्टारर ‘आया शेर’ की हिंदी रिलीज़, तेलुगु सक्सेस के बाद उत्तर भारत में एंट्री

    March 3, 2026

    SF में कौन मारेगा बाजी? Sunil Gavaskar ने खोले पत्ते, Jasprit Bumrah को बताया मैच का ‘गेम चेंजर’

    March 3, 2026

    कैंट-आगरा कॉलेज मेट्रो लाइन सितंबर तक पूरी, काम ने पकड़ी रफ्तार; जानें ताजे अपडेट

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.