Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी, सेंसेक्स-निफ्टी ने तेज शुरुआत
    व्यापार

    शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी, सेंसेक्स-निफ्टी ने तेज शुरुआत

    AdminBy AdminJune 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी, सेंसेक्स-निफ्टी ने तेज शुरुआत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 

    शेयर बाजार (Stock Market) में तेजी का सिलसिला सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन भी जारी है और दोनों इंडेक्स ग्रीन जोन में ओपन हुए हैं. एक ओर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स (Sensex) खुलते ही 270 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 83,000 के पार निकलकर कारोबार करता नजर आया, तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स (Nifty) ने भी अपने पिछले बंद के मुकाबले तेजी के साथ शुरुआत की. इस बीच तमाम दिग्गज कंपनियों के स्टॉक्स ने तेज शुरुआत की और शुरुआती कारोबार में सबसे तेज भागने वाले शेयरों में BEL, AU Bank, Voltas शामिल रहे. 

    सेंसेक्स 83000 के पार निकला  
    शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत होने पर बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 82,755.51 के मुकाबले बढ़त लेते हुए 82,882.92 के लेवल पर ओपन हुआ और कुछ ही देर में इसकी रफ्तार तेज हो गई और ये इंडेक्स 270 अंक की उछाल के साथ 83,018 के लेवल पर कारोबार करने लगा. इसके बाद इसकी रफ्तार और बढ़ी और ये करीब 400 अंक की तेजी लेकर 83211 के लेवल को पार कर गया. सेंसेक्स की तरह ही एनएसई निफ्टी में भी तेजी देखने को मिली और इस इंडेक्स ने अपने पिछले बंद 25,244.75 की तुलना में तेजी लेकर 25,268.95 पर कारोबार शुरुआत की और कुछ देर में ये करीब 100 अंकों की तेजी लेकर 245,344 के लेवल पर पहुंच गया. 

    कल खूब भागे थे सेंसेक्स-निफ्टी
    बीते कारोबारी दिन को शुरुआत से अंत तक सेंसेक्स-निफ्टी की तेज रफ्तार देखने को मिली थी. BSE Sensex ने बुधवार को 82,448.80 पर ट्रेड शुरू किया था और कारोबार के दौरान 82,815.91 के स्तर तक उछलने के बाद अंत में 700.40 अंकों की तेजी लेकर 82,755.51 पर कारोबार खत्म किया था. NSE Nifty की बात करें, तो ये 25,150.35 पर खुलने के बाद 200.40 अंकों की तेजी लेकर 25,244.75 पर बंद हुआ था.

    लार्जकैप में आज ये शेयर चमके
    बाजार में तेजी के बीच जिन शेयरों ने सबसे तेज शुरुआत की, उनमें लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Bajaj Finance Share करीब 2 फीसदी, तो भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड का शेयर (BEL Stock) 1.95% की तेजी लेकर कारोबार कर रहा था. टाटा ग्रुप की कंपनी Tata Steel का शेयर 1.60%, तो Bharti Airtel Share 1.30% फीसदी चढ़कर ट्रेड करता नजर आया. इसके अलावा Bajaj Finserve, Eternal, Adani Ports Share में भी करीब 1 फीसदी के आस-पास की शुरुआती तेजी देखने को मिली.

    AC बनाने वाली कंपनियों के शेयर भागे
    गुरुवार को कारोबार के दौरान मिडकैप कैटेगरी में शामिल शेयरों ने भी शुरुआत से ही तेजी पकड़े रखी और खासतौर पर एयर कंडीशनर (AC) बनाने वाली कंपनियों के शेयर खूब दौड़ते नजर आए. इनमें Whirlpool Share (4.50%), तो Voltas Share (2%) चढ़कर कारोबार करता नजर आया. इसके अलावा अन्य शेयरों की बात करें, तो TI India Share (3.23%). Escorts Share (1.80%) और JSW Infra Share (1.70%) की उछाल के साथ ट्रेड कर रहे थे. 

    स्मॉलकैप कैटेगरी पर एक नजर डालें, तो शुरुआती कारोबार में Onward tech Share (13%), Gabriel Share (7.40%), Ramco India Share (7.27%), Alok Industries Share (7.36%), SMS Pharma Share (6%), NACL India Share (4.99%), New Gen Share (4.97%) औऱ Trident Share (4%) की तेजी लेकर कारोबार कर रहे थे. 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Stock Market top-news
    Admin

    Related Posts

    दुबई में सड़ रहे 1000 कंटेनर, केले, अंगूर, अनार और सब्जियों का भारी नुकसान भारत को

    March 7, 2026

    धार के लाल पक्षाल सेक्रेटरी ने UPSC में 8वीं रैंक हासिल कर देशभर में लहराया परचम

    March 7, 2026

    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार खत्म, असम दौरे से हो सकती है घोषणा

    March 7, 2026

    रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 का जल्द होगा लॉन्च, 450cc सेगमेंट में कंपनी की बड़ी रणनीति

    March 7, 2026

    भारत ने तैयार किया शाहेद ड्रोन से भी खतरनाक और एडवांस हथियार, बढ़ेगा सैन्य शक्ति

    March 7, 2026

    बड़े तालाब में अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई, IAS बंगला और 200 अन्य अवैध निर्माण चिन्हित

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष का समर्थन करेगी TMC

    March 7, 2026

    इस्लामिक नाटो बनाकर ईरान पर हमला करने अचानक सऊदी पहुंचे मुनीर

    March 7, 2026

    बिहार और बंगाल को काटकर बनेगा नया केंद्र शासित प्रदेश?

    March 7, 2026

    अमृतसर में पुलिस कॉन्स्टेबल की पीट-पीटकर हत्या

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.