Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मध्यप्रदेश में आज हैवी रेन का अलर्ट, बालाघाट-आलीराजपुर में 24 घंटे में 8 इंच तक बारिश हो सकती
    मध्यप्रदेश

    मध्यप्रदेश में आज हैवी रेन का अलर्ट, बालाघाट-आलीराजपुर में 24 घंटे में 8 इंच तक बारिश हो सकती

    AdminBy AdminJune 26, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मध्यप्रदेश में आज हैवी रेन का अलर्ट, बालाघाट-आलीराजपुर में 24 घंटे में 8 इंच तक बारिश हो सकती
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल

    मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। कई जिले में भारी बारिश से नदी नाले उत्पन्न में। गुरुवार को भी 15 में जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है बालाघाट-अलीराजपुर में 24 घंटे में 8 इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं, 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इससे पहले बुधवार को प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। भोपाल में पुरानी बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि आकाशीय बिजली गिरने से टीकमगढ़ में 16 बकरियों की जान चली गई। सीहोर में इतनी बारिश हुई कि सड़कों पर खड़ी गाड़ियां आधी डूब गईं।

    आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
    मौसम विभाग ने गुरुवार (26 जून) को बालाघाट और अलीराजपुर में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। नीमच, मंदसौर, झाबुआ, धार, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सतना, मैहर, पन्ना, सिवनी और मंडला में भारी बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य जिलों में बारिश का अलर्ट है।

    इन जिलों में गिरा पारा
    आंधी-बारिश से गर्मी का असर कम हुआ है। तापमान में गिरावट आई है। भोपाल, इंदौर सहित 15 से ज्यादा जिलों में दिन-रात का पारा लुढ़का है। नरसिंहपुर में रात का पारा सबसे ज्यादा 6.4 डिग्री गिरा है। बैतूल 1, दतिया 1.5, खंडवा 4.8, खरगोन 4.5, पचमढ़ी 4.6, राजगढ़ 3.1, नवगांव 2.9, रीवा 1.1, सतना 3.3 और सिवनी 1.9 में तापमान में गिरावट आई है।

    कल इन जिलों में बारिश का अलर्ट
    मौसम विभाग के मुताबिक, एक ट्रफ प्रदेश के बीचोंबीच गुजर रही है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी एक्टिव है। इसलिए मध्यप्रदेश में बारिश का दौर चल रहा है। अगले 4 दिन तक कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार (27 जून) को शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, सिवनी में भारी बारिश का अलर्ट है। अन्य जिलों में भी बारिश का दौर जारी रहेगा।

    सतना में सबसे ज्यादा गिरा पानी
    बुधवार को 26 जिलों में बारिश हुई। सतना में सबसे ज्यादा 2.2 इंच पानी गिरा। खजुराहो में 1.7 इंच, भोपाल में 1.4 इंच, खरगोन में 1 इंच, छतरपुर के नौगांव और सीधी में आधा इंच बारिश हुई। दतिया, बैतूल, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, रतलाम, शिवपुरी, उज्जैन, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, उमरिया, सीहोर, कटनी, टीकमगढ़, श्योपुर, शाजापुर, धार, डिंडोरी में भी बारिश का दौर जारी रहा। 

    सतना में सबसे ज्यादा 2.2 इंच हुई बारिश
     बुधवार को प्रदेश के 26 जिलों में बारिश हुई। सतना में सबसे ज्यादा 2.2 इंच पानी गिर गया। छतरपुर के खजुराहो में 1.7 इंच, भोपाल में 1.4 इंच, खरगोन में 1 इंच, छतरपुर के नौगांव और सीधी में आधा इंच बारिश हुई।वहीं, दतिया, बैतूल, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, रतलाम, शिवपुरी, उज्जैन, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, उमरिया, सीहोर, कटनी, टीकमगढ़, श्योपुर, शाजापुर, धार, डिंडोरी में भी बारिश का दौर जारी रहा। रात में कई जिलों में बारिश हुई।

    प्रदेश के बीचों बीच से गुजर रही ट्रफ

    मौसम विभाग के अनुसार, एक ट्रफ प्रदेश के बीचोंबीच से गुजर रही है। वहीं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में बारिश का दौर चल रहा है। मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अगले 4 दिन तक प्रदेश के कई जिलों में अति भारी या भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मानसून एक्टिव होने के बाद तेज बारिश
    बता दें कि इस बार देश में मानसून 8 दिन पहले ही आ गया था। वहीं, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में यह तय समय से पहले पहुंच गया। ऐसे में अनुमान था कि मध्यप्रदेश में यह जून के पहले सप्ताह में ही आ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिछले 15 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा रहा। इस वजह से एमपी में इसकी एंट्री नहीं हो पाई। 13-14 जून को मानसून आगे बढ़ा। बावजूद यह प्रदेश में 1 दिन लेट हो गया। हालांकि, 3 दिन में ही मानसून ने प्रदेश के 53 जिलों को कवर कर लिया। वहीं, एक के ठहराव के बाद बाकी बचे 2 जिले- भिंड और मऊगंज में भी मानसून एंटर हो गया। इस तरह 5 दिन में ही मानसून ने पूरे प्रदेश को कवर कर लिया। एमपी में मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 15 जून ही है। पिछले साल यह 21 जून को एंटर हुआ था। मानसून के एक्टिव होने के बाद से ही पूरे प्रदेश में तेज बारिश का दौर चल रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि जून की सामान्य बारिश का आंकड़ा मानसून पार कर लेगा।

    अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

    26 जून : बालाघाट, अलीराजपुर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 24 घंटे में यहां 8 इंच तक पानी गिर सकता है। नीमच, मंदसौर, झाबुआ, धार, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सतना, मैहर, पन्ना, सिवनी और मंडला में भारी बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।

    27 जून : शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, सिवनी में भारी बारिश का अलर्ट है। अन्य जिलों में भी बारिश का दौर जारी रहेगा।

    28 जून : ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, जबलपुर, मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सीहोर, विदिशा, राजगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी है। अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    29 जून : ग्वालियर, शिवपुरी, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured rain
    Admin

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया: गरियाबंद के गणेश सोनी NCC प्री-कमीशन कोर्स में देशभर में नंबर-1

    March 7, 2026

    मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: शमशाबाद बना ‘सूर्य नगर’, कई सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी

    March 7, 2026

    क्षत्रिय कुशवाह समाज द्वारा फाग महोत्सव ओर होली मिलन समारोह

    March 7, 2026

    यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल प्रदेश के अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल के जरिए दी बधाई मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    March 7, 2026

    सपा को मिला बड़ा सियासी बल, रोहित पांडेय व पूर्व DIG की एंट्री; अखिलेश का BJP पर हमला

    March 7, 2026

    रंगों का साइड इफेक्ट: होली के बाद त्वचा और आंखों की परेशानी से सिम्स में 465 मरीज

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: शमशाबाद बना ‘सूर्य नगर’, कई सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी

    March 7, 2026

    छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया: गरियाबंद के गणेश सोनी NCC प्री-कमीशन कोर्स में देशभर में नंबर-1

    March 7, 2026

    क्षत्रिय कुशवाह समाज द्वारा फाग महोत्सव ओर होली मिलन समारोह

    March 7, 2026

    रंगों का साइड इफेक्ट: होली के बाद त्वचा और आंखों की परेशानी से सिम्स में 465 मरीज

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.