Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»लाइफ स्टाइल»घर पर बनाएं बाजार जैसा पिज्जा
    लाइफ स्टाइल

    घर पर बनाएं बाजार जैसा पिज्जा

    AdminBy AdminJune 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    घर पर बनाएं बाजार जैसा पिज्जा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पिज्जा बच्चों से लेकर बड़े तक सभी बहुत पसंद करते हैं। लेकिन अगर बाहर से पिज्जा नहीं मंगाना चाहते, तो आप घर पर तवा पिज्जा बना सकते हैं। इस पिज्जा को बनाने के लिए आपको ओवन की जरूरत नहीं पडे़गी। आइए जानते हैं कि कैसे आप बिना ओवन के घर पर टेस्टी पिज्जा बना सकते हैं।

    सामग्री :

        1 कप मैदा
        ½ कप गेहूं का आटा
        ½ छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
        ¼ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
        1 बड़ा चम्मच तेल
        ½ छोटा चम्मच नमक
        2 बड़े चम्मच दही
        ½ कप प्याज, पतले कटे हुए
        ½ कप शिमला मिर्च, कटी हुई
        ½ कप मशरूम, कटे हुए
        1 टमाटर, कटा हुआ
        स्वादानुसार नमक
        ½ छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
        ½ छोटा चम्मच ऑरिगैनो
        1 बड़ा चम्मच तेल
        1 छोटा चम्मच लहसुन, कटा हुआ
        ¼ कप प्याज, कटा हुआ
        1 कप टमाटर प्यूरी
        ½ छोटा चम्मच चीनी
        ½ छोटा चम्मच विनेगर
        स्वादानुसार नमक
        ½ छोटा चम्मच ऑरिगैनो
        ½ छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
        1 कप मोजरेला चीज
        कुछ बेसिल के पत्ते
        ऑलिव ऑयल

    विधि :

        सबसे पहले एक बडे़ मिक्सिंग बाउल में मैदा, गेहूं का आटा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, तेल, नमक और दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
        अब धीरे-धीरे पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा बहुत नरम होना चाहिए, लेकिन चिपचिपा नहीं।
        अब आटे को 5-6 मिनट तक अच्छी तरह गूंथें और फिर 1 घंटे के लिए ढककर रख दें।
        दूसरी तरफ एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें प्याज, शिमला मिर्च, मशरूम और टमाटर डालकर हल्का-सा सॉटे करें।
        अब इसमें नमक, चिली फ्लेक्स और ऑरिगैनो डालकर अच्छी तरह मिलाएं और फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
        उसी पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें लहसुन और प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
        अब इसमें टमाटर प्यूरी, चीनी, विनेगर, नमक, ऑरिगैनो और चिली फ्लेक्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
        सॉस को तब तक पकाएं जब तक उसका पानी कम न हो जाए और गाढ़ा न हो जाए।
        आटे को 2-3 हिस्सों में बांट लें और हल्का बेलन चलाकर चपाती से थोड़ा मोटा बेल लें।
        अब इसे कांटे से चारों तरफ से हल्का चुभो दें, ताकि यह फूल न सके।
        अब एक तवा गर्म करें और उस पर बेले हुए आटे को रखकर एक तरफ से हल्का सेंक लें।
        अब इसे पलट दें और दूसरी तरफ सेकते हुए ऊपर से पिज्जा सॉस फैलाएं।
        मोजरेला चीज कद्दूकस करके ऊपर बिखेर दें और टॉपिंग वाली सब्जियां डालें।
        ऊपर से कुछ बेसिल के पत्ते और थोड़ा और चीज डालें।
        अब तवे को ढककर धीमी आंच पर पकाएं जब तक चीज पिघल न जाए।
        गैस बंद करके गर्मागर्म सर्व करें।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    रसोई का हाल: शाकाहारी थाली के दाम जस के तस, मांसाहारी थाली की कीमत में 3% की गिरावट

    March 6, 2026

    ब्रेस्ट कैंसर के मामलों में 2050 तक भारी बढ़ोतरी, 3.5 मिलियन केस तक पहुंचने का खतरा

    March 6, 2026

    स्वाद और सेहत से भरपूर Mix Veg Raita: मिनटों में तैयार करें ये आसान रेसिपी

    March 5, 2026

    महिलाओं को क्यों चाहिए पुरुषों से ज्यादा नींद? वैज्ञानिक कारण जानकर चौंक जाएंगे

    March 5, 2026

    टेस्टी और क्रीमी पनीर मखनी रेसिपी: चावल हो या पराठा, लंच बन जाएगा खास

    March 5, 2026

    लिवर फेलियर की समय से चेतावनी: एंटीबायोटिक्स पर वैज्ञानिकों की अहम खोज

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    क्वींस ऑन द व्हील्स 3.0 को CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

    March 7, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव का असर: युद्ध लंबा खिंचा तो महंगाई बढ़ने के संकेत, भारत पर सीमित प्रभाव— SBI

    March 7, 2026

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगरा- मथुरा दौरा आज

    March 7, 2026

    रसोई गैस कीमत बढ़ने पर सियासत तेज, खड़गे ने कहा— जनता को राहत देने में नाकाम सरकार

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.