Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»क्रिकेट इतिहास के बेस्ट फील्डर में से एक ने समझाई तकनीकी बारीकी, यशस्वी जायसवाल से क्यों छूट रहे इतने कैच?
    खेल

    क्रिकेट इतिहास के बेस्ट फील्डर में से एक ने समझाई तकनीकी बारीकी, यशस्वी जायसवाल से क्यों छूट रहे इतने कैच?

    AdminBy AdminJune 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    क्रिकेट इतिहास के बेस्ट फील्डर में से एक ने समझाई तकनीकी बारीकी, यशस्वी जायसवाल से क्यों छूट रहे इतने कैच?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम हार चुकी है। दोनों पारियों में 5 शतकों, पहली पारी में जसप्रीत बुमराह के 5 विकेट हॉल, दोनों पारियों को मिलाकर 835 रन बनाने के बावजूद अगर भारत लीड्स टेस्ट हारा तो इसकी सबसे बड़ी वजह थी खराब फील्डिंग। भारतीय खिलाड़ियों ने कई कैच छोड़े। यशस्वी जायसवाल की फील्डिंग तो गली क्रिकेट के स्तर से भी नीचे थी। इसके लिए जायसवाल को क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट्स की आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। इस बीच क्रिकेट इतिहास के बेस्ट फील्डर में शुमार मोहम्मद कैफ ने जायसवाल के कैच छोड़ने को लेकर बहुत ही बारीक बात समझाई है। तकनीकी बात जिस पर बहुत लोगों की शायद ही नजर जाती हो।

    उंगलियों पर पट्टी से छिटक रही गेंद!
    कैफ ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करके भारतीय खिलाड़ियों के कैच छोड़ने की तकनीकी वजह का विश्लेषण किया है। उन्होंने कहा, 'यशस्वी जायसवाल इतने कैच क्यों छोड़ रहे हैं? हम ड्यूक बॉल से प्रैक्टिस करते हैं। वहां मौसम ठंडा होता है और जब हमें हाथ पर चोट लगती है तो हम पट्टी लगा लेते हैं। ऐसी स्थिति में उंगलियां जकड़ जाती हैं और उनका फ्री मूवमेंट नहीं हो पाता। आप कैच नहीं पकड़ पाते क्योंकि पट्टी बाधा बनती है। पट्टी स्पॉन्ज का काम करती है। जैसे ही बॉल यहां गिरेगी, यह स्पॉन्ज का काम करेगी। गेंद उस पर लगकर बाउंस के साथ बाहर निकल जाएगी। पट्टी के बगैर आप बढ़िया से कैच पकड़ पाते हैं। गेंद के साथ नेचुरल कनेक्शन नहीं खोना चाहिए।'

    यशस्वी का कई कैच छोड़ना भारत को पड़ा महंगा
    यशस्वी जायसवाल ने लीड्स टेस्ट में ओली पोप, बेन डकेट और हैरी ब्रूक जैसे खिलाड़ियों को जीवनदान दिया। डकेट का तो उन्होंने दोनों पारियों में कैच छोड़ा। पोप ने पहली पारी में शतक जड़ा। ब्रूक ने 99 रन बनाए और डकेट ने 62 रन। जायसवाल ने दूसरी पारी में भी बेन डकेट का कैच छोड़ा और तब वह 97 रन बनाकर खेल रहे थे। बाद में डकेट ने 149 रन बनाकर भारत से यह मैच छीन लिया।

    ड्यूक गेंद से चोट लगने का खतरा ज्यादा
    टेस्ट क्रिकेट में 3 तरह की गेंदों का इस्तेमाल होता है- ड्यूक, एसजी और कूकाबुरा। टेस्ट मैच में अलग-अलग देश अलग-अलग तरह की गेंदों का इस्तेमाल करती हैं। इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और आयरलैंड में ड्यूक बॉल का इस्तेमाल होता है। भारत में एसजी यानी सैंसपेयरिल्स ग्रीनलैंड्स बॉल का इस्तेमाल होता है। ऑस्ट्रेलिया समेत बाकी टीमें कूकाबुरा बॉल से खेलती हैं।

    ड्यूक बॉल की बात करें तो इसे ब्रिटिश क्रिकेट बॉल्स लिमिटेड नाम की कंपनी बनाती है, जिसकी स्थापना 1760 में हुई थी। 1987 में भारतीय कारोबारी दिलीप जजोडिया ने इस कंपनी को खरीद लिया था और तब से इसका स्वामित्व उनके ही पास है। ड्यूक ब्रांड की गेंदों में सीम हाथ से सिली होती है। गोलाई में कुल 6 पट्टियों में धागे से सिलाई हुई होती है। फील्डिंग के दौरान जब इस गेंद की सिम हाथ से टकराती है तो चोट लगने का खतरा बना रहता है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    न्यूजीलैंड के सामने क्यों फेल हो जाता है भारत? टी20 वर्ल्ड कप के चौंकाने वाले आंकड़े

    March 7, 2026

    टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बने ये 3 स्टार खिलाड़ी, T20 World Cup 2026 में फॉर्म ने बढ़ाई मुश्किलें

    March 7, 2026

    बर्मिंघम में लक्ष्य सेन की स्वर्णिम दौड़, वर्ल्ड नंबर 6 को हराकर ऑल इंग्लैंड ओपन के सेमीफाइनल में एंट्री

    March 7, 2026

    वर्ल्ड कप में जिंक्स तोड़ने का प्लान! टीम इंडिया ने बदला 2023 वाला होटल-ड्रेसिंग रूम, अहमदाबाद में नया टोटका

    March 7, 2026

    फाइनल में कीवी दीवार! T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से कभी नहीं जीता भारत

    March 6, 2026

    क्रिकेट के मैदान से बिजनेस पिच तक: राहुल द्रविड़ और आर अश्विन की यूरोपियन टी20 लीग में बड़ी प्लानिंग

    March 6, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: शमशाबाद बना ‘सूर्य नगर’, कई सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी

    March 7, 2026

    छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया: गरियाबंद के गणेश सोनी NCC प्री-कमीशन कोर्स में देशभर में नंबर-1

    March 7, 2026

    क्षत्रिय कुशवाह समाज द्वारा फाग महोत्सव ओर होली मिलन समारोह

    March 7, 2026

    रंगों का साइड इफेक्ट: होली के बाद त्वचा और आंखों की परेशानी से सिम्स में 465 मरीज

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.