Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»Two-wheelers पर नहीं लगेगा को कोई टोल बोले नितिन गडकरी, सभी अटकलों को बताया गलत
    देश

    Two-wheelers पर नहीं लगेगा को कोई टोल बोले नितिन गडकरी, सभी अटकलों को बताया गलत

    AdminBy AdminJune 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Two-wheelers पर नहीं लगेगा को कोई टोल बोले नितिन गडकरी, सभी अटकलों को बताया गलत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
     कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि नेशनल हाइवे का इस्तेमाल करने वाले दोपहिया वाहनों को टोल टैक्स देना होगा। यह नियम 15 जुलाई से लागू होगा। लेकिन सरकार ने इसका खंडन किया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसका खंडन किया है। उनका कहना है कि ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। दो-पहिया वाहन के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। दोपहिया वाहनों के मालिक से उसी समय रोड टैक्स वसूल लिया जाता है। यही कारण है कि दोपहिया वाहनों से नेशनल हाइवेज पर टोल प्लाजा नहीं वसूला जाता है।

    गडकरी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'कुछ मीडिया हाउसेज द्वारा दो-पहिया (Two wheeler) वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं हैं। दो-पहिया वाहन के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। बिना सच्चाई जाने भ्रामक खबरें फैलाकर सनसनी निर्माण करना स्वस्थ पत्रकारिता के लक्षण नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं।'

    सबसे बड़ी उपलब्धि

    इस बीच गडकरी ने बिजनस स्टैंडर्ड के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि देश में ई-रिक्शा के चलन को बढ़ावा देना उनके 11 साल के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि देश में 2014 में ई-रिक्शा की शुरुआत की गई थी और तबसे करीब 1.5 करोड़ लोगों को मैन्युअल लेबर से मुक्ति मिली है। खासकर झारखंड और पश्चिम बंगाल में हाथ से रिक्शा खींचने का चलन था लेकिन ई-रिक्शा के आने से बड़ी राहत मिली है।

    हाल ही सरकार ने फास्टैग को खत्म करने की ओर कदम बढ़ाया है. अब वाहन चालकों को सालाना पास दिया जाएगा. वह पास 1 साल के लिए वैलिड होगा. इसके जरिए 200 ट्रिप पूरी की जा सकेंगी. इस पास की कीमत 3000 रुपये होगी. हर टोल नाका पार करने को एक ट्रिप के रूप में देखा जाएगा. बाइक-स्कूटर पर टोल लगाने की खबर को भी वहीं से हवा मिली है. खबरों में ऐसा बताया जा रहा था कि क्योंकि अब फास्टैग खत्म हो गया है तो दोपहिया चलाने वालों को भी पास लेना होगा जिससे कि वह टोल क्रॉस कर सकें. हालांकि, नितिन गडकरी खुद ही ट्वीट करके इन भ्रामक खबरों का खंडन कर दिया है.

    ट्वीट हुआ वायरल

    सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री की ओर से 26 जून 2025 को दोपहर 2.15 पर ट्वीट कर जानकारी दी गई। जिसके बाद यह ट्वीट वायरल हो रहा है। महज आधे घंटे के अंदर ही इस ट्वीट को 11 हजार से ज्‍यादा लोग पढ़ चुके हैं। 
    लोग कर रहे कमेंट्स

    मीडिया रिपोर्ट्स में टू व्‍हीलर पर टोल टैक्‍स वसूलने पर जब केंद्रीय मंत्री की ओर से जानकारी दी गई तो कई लोग कमेंट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिना फैक्‍ट चेक किए ही इस तरह की खबर नहीं दिखानी चाहिए। तो कुछ लोग इस बात पर सफाई देने के लिए नितिन गडकरी को धन्‍यवाद भी कह रहे हैं।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Nitin Gadkari
    Admin

    Related Posts

    संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

    March 1, 2026

    पीएम मोदी का बड़ा बयान: देश के भविष्य की दिशा तय करेगा तमिलनाडु

    March 1, 2026

    बड़वानी जिले के जनजातीय बहुल ग्राम नागलवाड़ी में होगी कृषि केबिनेट

    March 1, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने होला मोहल्ला के लिए संगत बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    March 1, 2026

    बिना वजह ट्रैफिक चालान आ गया? भुगतान से पहले ऐसे करवाएं रद्द

    March 1, 2026

    आज 444 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द, हवाई क्षेत्र बंद होने से देशभर में यात्री परेशान

    March 1, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 2 मार्च 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, कुछ को रहना होगा सतर्क

    March 1, 2026

    संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

    March 1, 2026

    सत्ता में नया चेहरा: अयातुल्लाह अलीरेजा अराफी को मिली ईरान की कमान

    March 1, 2026

    नक्सलियों का बरगढ़-बलांगीर-महासमुंद डिवीजन पूर्णतः हुआ समाप्त

    March 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.