Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर सख्ती की मांग, कनाडा के मेयर ने कहा – सरकार करे आतंक घोषित
    देश

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर सख्ती की मांग, कनाडा के मेयर ने कहा – सरकार करे आतंक घोषित

    AdminBy AdminJune 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर सख्ती की मांग, कनाडा के मेयर ने कहा – सरकार करे आतंक घोषित
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    कनाडा के सरे शहर की मेयर ब्रेंडा लॉक ने संघीय सरकार से अपील की है कि वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को आतंकी संगठन घोषित करे। उन्होंने उन सभी आपराधिक गिरोहों को भी आतंकवादी संगठन घोषित करने की मांग की है, जो दक्षिण एशियाई मूल के कनाडाई नागरिकों को निशाना बनाकर जबरन वसूली और हिंसा में शामिल हैं।
    कनाडाई मीडिया के अनुसार, मेयर ब्रेंडा लॉक ने कहा कि बिश्नोई गिरोह को आतंकी संगठन घोषित करने से कानून प्रवर्तन एजेंसियों को संगठित अपराध के नेटवर्क से लड़ने और स्थानीय नागरिकों व व्यवसायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

    लॉक ने हाल के महीनों में बिश्नोई गिरोह द्वारा कथित तौर पर कराई गई हत्याओं, जबरन वसूली और गोलीबारी की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि ये केवल आपराधिक घटनाएं नहीं हैं, बल्कि "आर्थिक आतंकवाद" के दायरे में आती हैं।

    गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब कनाडाई प्रशासन की ओर से बिश्नोई गिरोह को आतंकी संगठन घोषित करने की मांग उठी है। कुछ दिन पहले ब्रैम्पटन शहर के मेयर पैट्रिक ब्राउन, डिप्टी मेयर हरकीरत सिंह और कई अन्य काउंसिलर्स ने प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और पब्लिक सेफ्टी मंत्री को पत्र लिखकर इसी तरह की मांग की थी।

    लॉरेंस बिश्नोई एक कुख्यात गैंगस्टर है और फिलहाल अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल में बंद है। जेल में रहते हुए भी वह अपने गिरोह के जरिए कई अपराधों को अंजाम देता रहा है। कनाडाई सरकार का आरोप है कि बिश्नोई गिरोह ने कनाडा में गैंग वॉर, जबरन वसूली और अन्य आपराधिक गतिविधियों को हवा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिश्नोई का प्रमुख साथी गोल्डी बराड़ अब उससे नाराज है और दोनों के बीच दूरी आ गई है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद अपराध जगत में कुख्याति पाई थी। पिछले साल उसने कथित रूप से पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के कनाडा स्थित घर पर भी फायरिंग कराई थी।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की कार्यशैली की पीएम मोदी ने की तारीफ, बोले— दलों से ऊपर उठकर कर रहे काम

    March 7, 2026

    गैस सिलेंडर महंगा होने पर ममता बनर्जी का हमला, कोलकाता में विरोध मार्च की घोषणा

    March 7, 2026

    अमेरिका की 30 दिन की मोहलत पर भारत का दोटूक रुख, रूस से तेल खरीद पर नहीं झुकेगा

    March 7, 2026

    संघर्ष से सफलता तक: ट्रक ड्राइवर की बेटी ने UPSC में हासिल की बड़ी रैंक

    March 7, 2026

    नक्सलवाद को बड़ा झटका: तेलंगाना में 130 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

    March 7, 2026

    मैच देखने जाना हुआ आसान! दिल्ली-साबरमती के बीच रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    Horoscope Today 08 March 2026: सभी 12 राशियों का हाल, करियर-पैसा-सेहत में कैसा रहेगा आपका दिन

    March 7, 2026

    चीनी सेना में हलचल! शी जिनपिंग का सफाई अभियान, कई बड़े अधिकारियों पर गिरी गाज

    March 7, 2026

    बढ़ती दौलत की रफ्तार: भारत में 308 अरबपति, वैश्विक रैंकिंग में तीसरा स्थान

    March 7, 2026

    स्वदेश का धागा – ग्रामीण भारत की करघे से बुनी कहानी

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.