Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»बैरागढ़ के कपड़ा और जूता कारोबारी मुकेश बालचंदानी ने नाबालिग के साथ पूल पार्टी में रेप किया: रिया खान
    मध्यप्रदेश

    बैरागढ़ के कपड़ा और जूता कारोबारी मुकेश बालचंदानी ने नाबालिग के साथ पूल पार्टी में रेप किया: रिया खान

    AdminBy AdminJune 27, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बैरागढ़ के कपड़ा और जूता कारोबारी मुकेश बालचंदानी ने नाबालिग के साथ पूल पार्टी में रेप किया: रिया खान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल
     नाबालिग किशोरी को बुलाकर उसे फार्महाउस पार्टी में कारोबारी को सौपने के मामले में मास्टरमाइंड रिया को लेकर नई परतें खुलती जा रही हैं। रितु उर्फ रिया खान रसूखदारों की फार्महाउस में होने वाली पार्टियों में महिला डांसर भेजने का काम करती है।

    पार्टी के दौरान ड्रग्स दिए जाते हैं और फिर उनके नशे की हालत का फायदा उठाकर कारोबारियों को परोस दिया जाता है। रिया इस तरह की पार्टियों में महिला डांसर सप्लाई करने का काम करती है, जिससे कई लड़कियां उसके सपंर्क में है।
    गिरोह और भी बड़ा हो सकता है

    भोपाल में 15 साल की लड़की के साथ रेप के मामले में मुख्य आरोपी रिया उर्फ रितु यादव ने कई खुलासे किए हैं। इवेंट मैनेजर रिया ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि बैरागढ़ के कपड़ा और जूता कारोबारी मुकेश बालचंदानी ने नाबालिग के साथ पूल पार्टी में रेप किया था।

    इसके बाद रिया के घर शराब पार्टी हुई। इसमें मुकेश ने पीड़िता पर डांस करने का दबाव बनाया। उसके शरीर पर शराब डाली, फिर जबरन पिलाई। डांस पर हजारों रुपए उड़ाए। फिर उसके साथ रेप किया।

    रिया ने बताया कि घटना 20-21 जून की दरमियानी रात की है। पार्टी के बाद पीड़िता की तबीयत बिगड़ी, तब रिया घबरा गई। वह नाबालिग को उसके घर भेजना चाहती थी लेकिन तबीयत खराब होने के कारण ऐसा नहीं किया। रिया को डर था कि मुकेश ने लड़की के साथ गलत काम किया है, ऐसी हालत में वह घर पहुंची तो परिजन को संदेह हो जाएगा।

    बात पुलिस तक जाएगी और रिया को जेल जाना पड़ेगा। लिहाजा उसने लड़की को अपने ही घर में रखा। नाबालिग से संबंध बनाने के एवज में रिया को मोटी रकम मिली थी।

    6 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार रिया पर आरोप है कि 19 जून को उसने नाबालिग को बीमारी का बहाना बनाकर अपने घर बुलाया। वहां उसे युवकों के हवाले कर दिया। अगले दिन एक फार्महाउस में पूल पार्टी में ले जाकर पीड़िता को जूस में नशीला पदार्थ पिलाया। वहां भी उसका यौन शोषण किया गया। इसी दिन रिया के घर शराब पार्टी में मुकेश बालचंदानी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

    मामले में दो महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी माही फरार है। रिया दो साल से इवेंट मैनेजमेंट का काम कर रही है।

    अंदेशा जताया जा रहा है कि देह व्यापार का यह गिरोह और भी बड़ा हो सकता है। टीटीनगर पुलिस ने इस मामले में अब तक बैरागढ़ के जूता व्यापारी मुकेश लालचंदानी, मास्टरमाइंड रिया खान, उसका प्रेमी नवेद, हनीफ और अनस को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    और भी शामिल हो सकते हैं आरोपित

    एसीपी अंकिता खातरकर ने बताया कि इस मामले में और भी आरोपित शामिल हो सकते हैं, पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। पुलिस पार्टी में शामिल मुकेश के अन्य दोस्तों से भी जल्द ही पूछताछ करेगी।

    रिया पीड़िता के पड़ोस में रहती थी। वह उसे दीदी कहकर बुलाती थी, पहले भी कई बार वह पीड़िता को घर बुला चुकी है। 17 जून को रिया ने फोन कर पीड़िता को बताया कि उसकी तबीयत खराब है, देखभाल के लिए निशातपुरा स्थित फ्लैट में पहुंचे। तब पीड़िता रात को उसके घर पहुंची, लेकिन रिया स्वस्थ थी।

    पीड़िता के फ्लैट पर पहुंचने के बाद वह प्रेमी नवेद के साथ घर से बाहर चली गई और नवेद के दोस्त हनीफ के साथ कमरे पर छोड़ दिया और संबंध बनाने को मजबूर किया।

    कारोबारी मुकेश लालचंदानी ने उससे दुष्कर्म किया

    अगले दिन रिया पीड़िता को लेकर खजूरी सड़क फार्म हाउस पहुंची। वहां रिया और पीड़िता के अलावा मुकेश लालचंदानी की दोस्त माही भी डांस के लिए मौजूद थी। साथ ही मुकेश के कुछ अन्य दोस्त पार्टी में शामिल थे। पार्टी के दौरान ड्रग्स दिए और नशे में कारोबारी मुकेश ने पीड़िता से दुष्कर्म किया। अगले पीड़िता को शरीर में कुछ निशान दिखाई दिए तब उसे घटना का अंदेशा हुआ।

    पहले अपहरण का दर्ज हुआ था मामला

    इससे पहले, 18 जून को लड़की के लापता होने पर टीटी नगर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया था। बाद में, जब लड़की मिल गई, तो पुलिस ने दुष्कर्म, छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराएं भी जोड़ीं।

    आरोपी को दीदी कहती थी पीड़िता

    पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि जिसे मैं दीदी कहती थी, उसने ही मुझे दरिंदों के सामने छोड़ दिया। 23 जून को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी में नाबालिग की काउंसलिंग हुई। काउंसलिंग में उसने बताया कि 19 जून को इवेंट मैनेजर रिया उर्फ रितु यादव ने उसे बीमारी का बहाना बनाकर अपने घर करोंद बुलाया। जब वह वहां पहुंची, तो जहांगीराबाद निवासी हनीफ शाह पहले से मौजूद था। हनीफ ने उस पर जादू-टोना किया और उसके शरीर पर इत्र लगाया। इस दौरान रिया का बॉयफ्रेंड नावेद का रिश्तेदार अनस भी वहां मौजूद था। नावेद ने ही अनस से नाबालिग की पहचान कराई। फिर अनस ने रिया के घर में ही उसके साथ दुष्कर्म किया।

    20 जून को फॉर्म हाउस में रेप

    अगले दिन, 20 जून को रिया उसे खजूरी सड़क इलाके के एक फॉर्म हाउस 'च्वॉइस विला' में ले गई। वहां पूल पार्टी चल रही थी। रिया ने उसे जूस में शराब मिलाकर पिलाई। थोड़ी देर बाद उसे पेट दर्द और उल्टी हुई, तो रिया ने उसे एक कमरे में सुला दिया। रात में जब उसकी आंख खुली, तो उसके आधे कपड़े उतरे हुए थे। रिया कमरे में अपनी दोस्त माही के साथ बैठी थी। बाद में घर लौटने पर रिया ने उसे बताया कि मुकेश बालचंदानी (एमके सर) ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं।

    21 जून को भाग गई पीड़िता

    21 जून को जब रिया ब्यूटी पार्लर गई, तो उसने मौका देखकर अपनी मां को इंस्टाग्राम पर कॉल किया। उसकी मां तुरंत पुलिस को लेकर ब्यूटी पार्लर पहुंची और उसे छुड़ाया।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Rape top-news
    Admin

    Related Posts

    सीमा हैदर-सचिन के घर गूंजी किलकारी, परिवार में बढ़ी खुशियाँ — नया सदस्य हुआ शामिल

    February 18, 2026

    आर्थिक समीक्षा में अभ्युदय मध्य प्रदेश का विकसित भारत संकल्प

    February 18, 2026

    हेट स्पीच पर SC का तीखा रुख: सिब्बल से सवाल, CJI ने किया चेतावनी भरा नोट

    February 18, 2026

    2027 में उत्तर प्रदेश में फिर बनेगी भाजपा नेतृत्व की डबल इंजन सरकारः योगी आदित्यनाथ

    February 18, 2026

    81 मेडिकल कॉलेजों के साथ ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज’ विजन को दी गति

    February 18, 2026

    भोपाल मेट्रो को वित्तीय सहारा: दो नए रूटों के लिए बजट मिलने की संभावना, पिछली बार मिली थी बड़ी मंजूरी

    February 18, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    सीमा हैदर-सचिन के घर गूंजी किलकारी, परिवार में बढ़ी खुशियाँ — नया सदस्य हुआ शामिल

    February 18, 2026

    आर्थिक समीक्षा में अभ्युदय मध्य प्रदेश का विकसित भारत संकल्प

    February 18, 2026

    हेट स्पीच पर SC का तीखा रुख: सिब्बल से सवाल, CJI ने किया चेतावनी भरा नोट

    February 18, 2026

    हाई कोर्ट का फैसला: पति-पत्नी जैसा व्यवहार, होटल की रातों को देखते हुए आरोपी को मिली राहत

    February 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.