Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब बनने से बढ़ेगा भू-जल स्तर
    मध्यप्रदेश

    जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब बनने से बढ़ेगा भू-जल स्तर

    AdminBy AdminJune 27, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब बनने से बढ़ेगा भू-जल स्तर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जल गंगा संवर्धन अभियान : भू-जल स्तर बढ़ाने के लिये खेत-तालाब और अन्य तालाबों को प्राथमिकता

    जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब बनने से बढ़ेगा भू-जल स्तर

    जल संरक्षण के माध्यम से भू-जल स्तर बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे

    भोपाल

    प्रदेश में 30 मार्च से शुरू हुए जल गंगा संवर्धन अभियान में जल संरचनाओं के निर्माण के कार्य लगभग पूरे किये जा चुके हैं। अभियान के दौरान जिलों में तैयार की गयी जल संरचनाओं से आसपास के क्षेत्र में जल स्तर बढ़ेगा। इस व्यवस्था से ग्रामीणों को पर्याप्त जल आपूर्ति होगी, इसके साथ ही नागरिकों की सुविधा के लिये जिलों में पहले से मौजूद बगीचों के संधारण के कार्य भी किये जा रहे हैं।

    जलदूतों को दिया गया प्रशिक्षण

    सीहोर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान में जल के महत्व को केन्द्रित करते हुए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसी श्रृंखला में आष्टा जनपद पंचायत सभाकक्ष में माय भारत पोर्टल पर पंजीकृत जलदूतों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जलदूतों को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण संबंधी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। वाटरशेड आजीविका मॉडल, जल बजट की जानकारी, जल संरक्षण संगठनों एवं पंचायतों की भूमिका, जल संरक्षण कार्यों को ट्रैक करना सहित अन्य बिंदुओं के बारे में बताया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं के माध्यम से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाना है। जलदूतों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

    तालाब बनने से बढ़ेगा भू-जल स्तर

    रायसेन जिले में जल संरक्षण के माध्यम से भू-जल स्तर बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे हैं। गैरतगंज जनपद में स्वीकृत हुए 400 खेत-तालाब का निर्माण 90 प्रतिशत पूरा किया जा चुका है। ग्राम रजपुरा में 18 खेत-तालाब बना लिये गये हैं। खेत-तालाब बनने से इस गाँव में भू-जल स्तर बढ़ेगा और किसानों को सिंचाई के लिये पर्याप्त पानी मिलेगा। गैरतगंज जनपद में 56 ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर जल-स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के कार्य किये जा रहे हैं। खेत-तालाबों के निर्माण पर करीब एक लाख 40 हजार मानव दिवस का रोजगार सृजन हुआ है। जिले में कूप रिचार्ज स्ट्रक्चर के 207 कार्य पूर्ण किये गये है। जिले में चल रहे जल संरक्षण के कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिये गये है।

    तालाबों के बंड पर लगाये घास और पौधे

    ग्वालियर जिले में बनाये जा रहे तालाबों की पार-बंड पर काली मिट्टी डालकर घास लगवाई जा रही है। यह व्यवस्था सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार ने जिले के ग्रामीण अंचल में तैयार किये गये अमृत सरोवर, खेत-तालाब, निस्तारी तालाब, डगवेल एवं अन्य जल संरचनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत मेहदपुर के अंतर्गत महेश्वरा में स्थित बड़े तालाब का निरीक्षण किया। जिले के मैदानी अमले को जल संरक्षण के कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिये गये है। हरियाली अमावस्या के अवसर पर जिले के आनंद पर्वत पर वृहद स्तर पर सामूहिक पौध-रोपण किया गया। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के नेतृत्व में आनंद पर्वत को हरा-भरा बनाने के लिये सभी वर्गों के सहयोग से कार्य किया जा रहा है।

    तुलसी सरोवर का निरीक्षण

    अशोकनगर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियाँ की गयी हैं। अभियान में जिले में स्थित बगीचों में संधारण के कार्य भी किये जा रहे हैं। कलेक्टर आदित्य सिंह ने तुलसी सरोवर पार्क पहुँचकर निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिये कि नागरिकों की सुविधा के लिये सभी बगीचों का रख-रखाव उचित तरीके से किया जाये। इसी के साथ बगीचों में सुरक्षित रूप से जल संरचनाओं का निर्माण किया जाये। जल संरचना बनने से आसपास के क्षेत्र में भू-जल स्तर बढ़ेगा। उन्होंने इस कार्य से जुड़ी सभी एजेंसियों से समन्वय रखकर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिये भी कहा।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured jal
    Admin

    Related Posts

    मध्य प्रदेश में रेलवे विस्तार तेज: 108 गांव प्रभावित, 2030 तक ट्रैक पर दौड़ेगी नई लाइन

    March 4, 2026

    WhatsApp अब नहीं रहेगा फ्री! इन 3 फीचर्स के लिए लगेंगे रुपये

    March 4, 2026

    जल संरक्षण के साथ ही ग्रामीण आजीविका संवर्धन का प्रभावी माध्यम

    March 4, 2026

    225 करोड़ की बड़ी मंजूरी: MP जिले में बनेंगी 254 नई सड़कें

    March 4, 2026

    बोर्ड परीक्षाओं की कॉपी जांच लेट, 90 लाख उत्तरपुस्तिकाएं अटकीं – सामने आया कारण

    March 4, 2026

    घर के मंदिर में 5 मूर्तियां और सफाई रखने से आती है सकारात्मक ऊर्जा

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मध्य प्रदेश में रेलवे विस्तार तेज: 108 गांव प्रभावित, 2030 तक ट्रैक पर दौड़ेगी नई लाइन

    March 4, 2026

    नई इलेक्ट्रिक हैचबैक से विदेशी कंपनी का धमाका, फीचर्स में होंगे शानदार बदलाव, पंच और टियागो ईवी की टेंशन बढ़ेगी

    March 4, 2026

    WhatsApp अब नहीं रहेगा फ्री! इन 3 फीचर्स के लिए लगेंगे रुपये

    March 4, 2026

    जल संरक्षण के साथ ही ग्रामीण आजीविका संवर्धन का प्रभावी माध्यम

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.