Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व 1 जुलाई से इस तारीख तक रहेंगे बंद, एडवांस बुकिंग शुरू
    मध्यप्रदेश

    मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व 1 जुलाई से इस तारीख तक रहेंगे बंद, एडवांस बुकिंग शुरू

    AdminBy AdminJune 30, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व 1 जुलाई से इस तारीख तक रहेंगे बंद, एडवांस बुकिंग शुरू
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल
     अगर आप भी मध्यप्रदेश के नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। दरअसल, प्रदेश के सभी नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व तीन महीने के लिए बंद रहेंगे। मानसून के एक्टिव होने और झमाझम बारिश के चलते यह फैसला लिया गया है। इस दौरान पर्यटक सिर्फ बफर जोन का लुत्फ उठा सकेंगे।

    बफर जोन में घूमने की अनुमति

    मध्यप्रदेश में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। इसे देखते हुए नेशनल टाइगर रिजर्व को बंद कर दिया गया है। पर्यटकों को सिर्फ बफर जोन में घूमने की अनुमति मिलेगी। कोर जोन को बंद कर दिया गया है।

    अक्टूबर तक रहेंगे बंद

    एमपी में सभी नेशनल पार्क टाइगर रिजर्व अक्टूबर तक बंद रहेंगे। नेशनल पार्क में सिर्फ बफर जोन में ही पर्यटक सफारी का आनंद ले सकेंगे। बारिश के दिनों में मैटिंग के दौरान बाघ हिंसक हो सकते हैं, इसलिए नेशनल पार्क को बंद किया गया है।

    आपको बता दें कि सभी टाइगर रिजर्व तीन महीने भले ही बंद रहेंगे, लेकिन आप अभी से बुकिंग करा सकते हैं। मध्य प्रदेश वन विभाग ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। इसके लिए आपको वन विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

    अब 3 माह करना होगा इंतजार

    बारिश के 3 माह के दौरान हर साल टाइगर रिजर्व को बंद कर दिया जाता है. इस साल 1 जुलाई से 3 माह के लिए टाइगर रिजर्व को बंद किया जा रहा है. अब 1 अक्टूबर के बाद ही पर्यटकों को टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में प्रवेश मिल सकेगा. हालांकि टाइगर रिजर्व में पर्यटन से जुड़े लोगों की रोजी-रोटी चल सके और पर्यटक बारिश के मौसम में जंगल में जाकर आनंद ले सकें, इसके लिए टाइगर रिजर्व के बफर जोन में पर्यटकों को एंट्री मिल सकेगी. मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व के बफर जोन में पर्यटकों के लिए कैंपिंग साइट पर नाइट स्टे की सुविधा उपलब्ध रहेगी. इसके अलावा जंगल में ट्रेकिंग रूट पर सफारी का आनंद ले सकेंगे.

    पेंच टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह बताते हैं कि "बफर जोन में भी पर्यटकों को बाजीराव नाम के नर बाघ और काले तेंदुए के दीदार हो जाते हैं. इसके अलावा कई और भी बाघ अक्सर घूमते दिखाई दे सकते हैं."

    अक्टूबर के लिए अभी से करा लें बुकिंग

    3 माह के लिए सभी टाइगर रिजर्व को बंद किया जा रहा है लेकिन 1 अक्टूबर से टाइगर रिजर्व के लिए अभी से बुकिंग कराई जा सकती है. मध्य प्रदेश वन विभाग ने इसकी बुकिंग अभी से शुरू कर दी है. वन विभाग की साइट पर जाकर इसकी एडवांस बुकिंग कराई जा सकती है.

    विदेशी पर्यटकों को पंसद आ रहे मध्य प्रदेश के जंगल

    मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व में हर साल पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है. मध्य प्रदेश का वन्य जीव पर्यटन आकर्षण का केन्द्र बनकर उभरा है. मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व में देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है.

    विदेशी पर्यटकों को पंसद आ रहे मध्य प्रदेश के जंगल 

    साल 2024 में मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सबसे ज्यादा 32 हजार 528 विदेशी पर्यटक पहुंचे थे. इसके अलावा कान्हा टाइगर रिजर्व में 23 हजार 590 पर्यटक खुले जंगल में टाइगर का दीदार करने पहुंचे. पेंच टाइगर रिजर्व में 13 हजार 127 और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 10 हजार 380 वहीं पन्ना टाइगर रिजर्व में 15 हजार 201 विदेशी पर्यटक पहुंचे थे.

    देशी-विदेशी पर्यटकों के हिसाब से देखें तो मध्य प्रदेश के कान्हा नेशनल पार्क में 2 लाख 48 हजार पर्यटक पिछले एक साल के दौरान पहुंच. जबकि पेंच में 1 लाख 92 हजार, बांधवगढ़ में 1 लाख 94 हजार तो पन्ना में 3 लाख 85 हजार में पर्यटक पहुंचे.

    क्या होता है कोर एरिया और बफर जोन?

    रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी एके खरे बताते हैं कि "टाइगर रिवर्ज में कोर एरिया, बफर एरिया और कॉरिडोर होता है. टाइगर रिजर्व के बीच का हिस्सा कोर एरिया कहलाता है. यहां इंसान की गतिविधियों पर हर प्रकार से पाबंदी होती है. यहां न तो जंगल से लकड़ी ले जा सकते हैं और न ही कोई दूसरी इंसानी गतिविधि की जा सकती है. यहां प्रवेश के पहले अनुमति लेनी होती है. यह एक तरह से वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास होता है, जहां जंगली जानवर प्राकृतिक वातावरण के हिसाब से स्वतंत्रता से रह सकें. जबकि बफर एरिया, कोर एरिया के बाहर का क्षेत्र होता है. कोर एरिया से निकलकर वन्य जीव कभी कभी बफर एरिया में आ जाते हैं. यह एक तरह से कोर एरिया की सीमा रेखा होती है.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    tiger
    Admin

    Related Posts

    एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देकर ही चीन की चुनौतियों का सामना कर पायेगें : मंत्री काश्यप

    February 16, 2026

    पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध और पारदर्शी प्रक्रिया से मिले योजनाओं का लाभ – मंत्री चौहान

    February 16, 2026

    दीन-दुखियों की सेवा का संकल्प प्रेरणादायी और अनुकरणीय : राज्यपाल पटेल

    February 16, 2026

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कुरवाई विधानसभा क्षेत्र के किसानों ने माना आभार

    February 16, 2026

    सीएचसी को एफआरयू के रूप में उन्नत करने के लिए मैनपावर की उपलब्धता सुनिश्चित करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    February 16, 2026

    प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    February 16, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 17 फरवरी: इन राशियों के लिए शुभ संकेत, किस्मत देगी साथ

    February 16, 2026

    एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देकर ही चीन की चुनौतियों का सामना कर पायेगें : मंत्री काश्यप

    February 16, 2026

    AI Impact Summit 2026 से भारत की वैश्विक एंट्री, राघव चड्ढा ने गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

    February 16, 2026

    पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध और पारदर्शी प्रक्रिया से मिले योजनाओं का लाभ – मंत्री चौहान

    February 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.