Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»आयुष ने इस साल भारतीय बैडमिंटन में चले आ रहे खिताबी सूखे को समाप्त किया, जीता US ओपन
    खेल

    आयुष ने इस साल भारतीय बैडमिंटन में चले आ रहे खिताबी सूखे को समाप्त किया, जीता US ओपन

    AdminBy AdminJune 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आयुष ने इस साल भारतीय बैडमिंटन में चले आ रहे खिताबी सूखे को समाप्त किया, जीता US ओपन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    काउंसिल ब्लफ्स 
    बैडमिंटन में भारतीय फैन्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है. आयुष शेट्टी ने कनाडा के ब्रायन यांग को हराकर यूएस ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट में मेन्स सिंगल्स खिताब जीत लिया है. आयुष शेट्टी ने अपना पहला बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब जीता है. साथ ही इस साल किसी भारतीय खिलाड़ी का सीनियर लेवल पर ये पहला बीडब्ल्यूएफ खिताब रहा. यानी आयुष ने इस साल भारतीय बैडमिंटन में चले आ रहे खिताबी सूखे को समाप्त किया है.

    विश्व रैंकिंग में 34वें नंबर पर काबिज आयुष शेट्टी ने फाइनल में जबरदस्त प्रदर्शन किया और अपने से उच्च रैंकिंग वाले कनाडाई खिलाड़ी को सिर्फ 47 मिनटों में 21-18, 21-13 से हराया. बता दें कि आयुष शेट्टी ने सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयात प्राप्त और वर्ल्ड नंबर-6 चोउ टिएन चेन को हराकर सनसनी मचा दी थी. आयुष ने सेमीफाइनल में चीनी ताइपे के खिलाड़ी को 21-23, 21-15, 21-14 से पराजित किया था.

    वहीं महिला सिंगल्स में भारत की तन्वी शर्मा रनर-अप रहीं. 16 साल की तन्वी को फाइनल मुकाबले में संयुक्त राज्य अमेरिका की बेइवेन झांग के हाथों 11-21, 21-16, 10-21 से हार का सामना करना पड़ा. शीर्ष वरीयता प्राप्त झांग ने यह मुकाबला 46 मिनटों में जीता. गैर वरीयता प्राप्त तन्वी अपना पहला वर्ल्ड टूर फाइनल खेल रही थीं. 

    वर्ल्ड नंबर-66 तन्वी शर्मा ने सेमीफाइनल में सातवीं वरीयता प्राप्त यूक्रेन की पोलिना बुहरोवा को 21-14, 21-16 से पराजित किया था. इसी के साथ तन्वी किसी BWF वर्ल्ड टूर इवेंट के फाइनल में पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय खिलाड़ी बन गई थीं. तन्वी यदि खिताब जीततीं तो वो BWF वर्ल्ड टूर इवेंट जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय बन जातीं.

    16 साल की तन्वी शर्मा की तुलना दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु से की जाने लगी है. सिंधु की तरह ही तन्वी नेट्स पर पावरफुल स्मैश लगाने में माहिर हैं और विपक्षी खिलाड़ी पर हावी होने के लिए आक्रामक गेम प्लान आजमाती हैं. चूंकि पीवी सिंधु के प्रदर्शन में अब समय बीतने के साथ ही गिरावट आने लगी है, ऐसे में तन्वी एक नई उम्मीद बनकर उभरी हैं. उसी तरह आयुष शेट्टी से मेन्स सिंगल्स में भारत को काफी अपेक्षाएं हैं.

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Ayush Shetty Tanvi Sharma
    Admin

    Related Posts

    भारत का कमाल बरकरार, ICC टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा सेमीफाइनल खेलने वाली टीमों में शामिल

    March 2, 2026

    संजू सैमसन की पारी फीकी पड़ी? गंभीर बोले- मैच जिताने वाले थे ये दो चौके

    March 2, 2026

    टीम इंडिया का भविष्य संवारने की तैयारी, BCCI ने दिग्गजों को सौंपी जिम्मेदारी

    March 2, 2026

    जसप्रीत बुमराह का बड़ा खुलासा: मैच का असली मोड़ बताया, सैमसन को किया नजरअंदाज

    March 2, 2026

    भारत से हार के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर 50 लाख का जुर्माना, नकवी का गुस्सा उबाल पर

    March 2, 2026

    संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

    March 1, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    केजरीवाल-सिसोदिया को छोड़ने को तैयार नहीं सीबीआई, HC में ‘जज ने समझा नहीं’ बताया गया

    March 3, 2026

    ईरान संकट: 100 डॉलर के पार कच्चा तेल, पेट्रोल-डीजल पर क्या होगा असर?

    March 3, 2026

    पाकिस्तान पर तालिबान का जोरदार वार, डूरंड लाइन पर दो और पोस्ट कब्जे में, युद्ध में बढ़ोतरी

    March 3, 2026

    जीवित अवस्था में मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.