Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»हमें विधानसभा चुनाव सिर्फ लड़ना नहीं, अद्वितीय सफलता हासिल करनी है:कल्पना सोरेन
    राज्य

    हमें विधानसभा चुनाव सिर्फ लड़ना नहीं, अद्वितीय सफलता हासिल करनी है:कल्पना सोरेन

    By June 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हमें विधानसभा चुनाव सिर्फ लड़ना नहीं, अद्वितीय सफलता हासिल करनी है:कल्पना सोरेन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गढ़वा। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की वरिष्ठ नेत्री और गांडेय विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन मंगलवार को गढ़वा पहुंचीं। यहां बिरसा मुंडा हेलीपैड पर उनका भव्य स्वागत किया गया। हेलीपैड पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर, डीसी शेखर जमुआर, एसपी दीपक कुमार पांडेय सहित झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। जबकि महिला कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर एवं पत्तों से बनी झारखंड के पारंपरिक टोपी पहनाकर स्वागत किया. गढ़वा पहुंचने पर श्रीमती सोरेन गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर पहुंचीं।  यहां झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
    विदित हो कि श्रीमती सोरेन हुसैनाबाद में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जा रही थीं। यहां से श्रीमती सोरेन एवं मंत्री श्री ठाकुर दोनों फिर हुसैनाबाद के लिए रवाना हो गये। इस मौके पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, नितेश सिंह, दीपमाला, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, दिलीप गुप्ता, चंदा देवी, फरीद खान सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    गढ़वा आगमन पर कल्पना सोरेन ने झामुमो कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा शिबू सोरेन और हेमंतजी की अनुपस्थिति में आपकी मेहनत ने ही विगत लोकसभा चुनाव में बेहतर सफ़लता दिलाई है। अब हम सबों के सामने विधानसभा का चुनाव है। इसे भी उसी जोश और जज्बे के साथ केवल लड़ना ही नहीं, बल्कि अद्वितीय सफ़लता हासिल करनी है।उन्होंने कहा कि लोकसभा रूपी एक पड़ाव को तो हमने सभी वरीय नेता और अपने जुझारू कार्यकर्ताओं की बदौलत पार कर लिया। अब दूसरा पड़ाव विधानसभा का चुनाव है। लेकिन चुनाव में जुटने के साथ-साथ अभी राज्य की जनता को काफ़ी लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार के मुख्यमंत्री बेहतर काम कर रहे हैं। जनहित की कई नई योजनाएं शुरू की जा रही हैं। अभी राज्य के लिए बहुत कुछ करना बाक़ी है। कल्पना सोरेन ने कहा कि हमें बातें कम और काम ज़्यादा करनी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राजनीति में सबकी अपनी अपनी नीति और रणनीति होती है। साथ ही चुनाव के बाद सभी अपनी-अपनी तरह से समीक्षा करते हैं. बैठकें होती हैं। इसमें कई तरह की बातें होती हैं। लेकिन मुझे उस पर ध्यान देने के बजाए ख़ुद पर गौर करना है कि आने वाले समय में हमारे सामने क्या चुनौती है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के सभी नेताओं को लोकसभा चुनाव के बाद बख़ूबी समझ में आ गया है कि हमें कितनी मेहनत करने की ज़रूरत है,क्योंकि विधानसभा का चुनाव झारखंड के लिए बहुत बड़ा पड़ाव है। उसे कैसे ज्यादा से ज्यादा सीट के साथ पार करना है, इसे सुनिश्चित करना ज़रूरी है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    यूपी के हापुड़ में गैस सिलेंडरों की जमाखोरी पकड़ी गई, एक घर से 55 भरे सिलेंडर मिले

    March 13, 2026

    गैस सिलेंडर आपूर्ति व्यवस्था पर मुख्य सचिव ने कलेक्टरों के साथ की अहम बैठक

    March 13, 2026

    मंत्री देवांगन के विभागों के लिए 1823 करोड़ रुपये की अनुदान मांगें विधानसभा में पारित

    March 13, 2026

    मध्य प्रदेश में दूध उत्पादकों के लिए लाइसेंस अनिवार्य, शुद्धता पर रखी जाएगी कड़ी निगरानी

    March 13, 2026

    प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी में MP, ये अधिकारी होंगे नई जिम्मेदारी से नवाजे गए

    March 13, 2026

    भोपाल के 6 प्राइवेट हॉस्पिटल 1 अप्रैल से हो सकते हैं बंद, सीएमएचओ ने रिन्यू न करने पर भेजा नोटिस

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    निफ्टी 23,500 से नीचे फिसला, बाजार ने कमजोर शुरुआत की लगातार तीसरे दिन

    March 13, 2026

    काव्या मारन पर घिरा विवाद, पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने के बाद सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट बंद

    March 13, 2026

    यूपी के हापुड़ में गैस सिलेंडरों की जमाखोरी पकड़ी गई, एक घर से 55 भरे सिलेंडर मिले

    March 13, 2026

    रुकावटों से परेशान हैं? पान के पत्तों का यह उपाय बदल सकता है आपकी किस्मत

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.