Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»अगले 9 ICC टूर्नामेंट्स के मेजबानों की घोषणा, भारत को तगड़ी हिस्सेदारी, पाकिस्तान खाली हाथ
    खेल

    अगले 9 ICC टूर्नामेंट्स के मेजबानों की घोषणा, भारत को तगड़ी हिस्सेदारी, पाकिस्तान खाली हाथ

    AdminBy AdminJuly 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अगले 9 ICC टूर्नामेंट्स के मेजबानों की घोषणा, भारत को तगड़ी हिस्सेदारी, पाकिस्तान खाली हाथ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

     अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने साल 2026 से 2031 तक होने वाले टूर्नामेंट्स के मेजबान देशों की घोषणा कर दी है। इसमें 3 टूर्नामेंट्स भारत की झोली में आए हैं तो इंग्लैंड को सबसे ज्यादा 4 टूर्नामेंट्स की मेजबानी मिली है। साल 2026 में टी20 वर्ल्डकप के बाद भारत को दो बड़े आयोजनों की मेजबानी का जिम्मा सौंपा गया है, जिसमें 2029 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 में आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप (वनडे वर्ल्डकप )शामिल है।

    इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड को 2027, 2029 और 2031 में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल की मेजबानी का अधिकार मिला है। साथ ही 2030 में आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्डकप के लिए उन्हें आयरलैंड और स्कॉटलैंड के साथ सह मेजबान बनाया गया है। टीम इंडिया 2031 का वनडे वर्ल्डकप बांग्लादेश के साथ मिलकर होस्ट करेगी। इसी तरह अगले साल यानी 2026 में मेंस टी20 विश्वकप की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करेंगे। यह टूर्नामेंट फरवरी-मार्च में आयोजित होगा, जिसमें 20 टीमों को 4 अलग अलग ग्रुप में बांटा जाएगा।

    नामिबिया बनेगा पहली बार मेजबान

    भारत के बड़े स्टेडियम जैसे कोलकाता का ईडन गार्डन्स और श्रीलंका का आर. प्रेमदासा स्टेडियम इस आयोजन के फाइनल को होस्ट कर सकते हैं। इसके बाद 2027 में वनडे विश्व कप का आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर करेंगे। पहली बार नामीबिया किसी आईसीसी इवेंट की मेजबानी करेगा। 2028 में टी20 वर्ल्डकप की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड मिलकर करेंगे तो 2029 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की मेजबानी इंग्लैंड को दी गई है।

    2029 में होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भारत करेगा तो 2030 टी20 वर्ल्डकप की मेजबानी इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड मिलकर करेंगे। 1999 के बाद आयरलैंड और स्कॉटलैंड पहली बार किसी बड़े क्रिकेट इवेंट की मेजबानी करेंगे। इसके बाद 2031 में भारत और बांग्लादेश मिलकर आईसीसी मेंस वनडे क्रिकेट वर्ल्डकप की मेजबानी करेंगे। इस दौरान पाकिस्तान को एक भी आईसीसी इवेंट की मेजबानी नहीं दी गई है। वेस्टइंडीज भी खाली हाथ लौटा है, जिसने 2024 में टी20 वर्ल्डकप की मेजबानी की थी। 2003 के बाद साउथ अफ्रीका को 24 साल बाद वनडे क्रिकेट वर्ल्डकप की मेजबानी मिली है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    ICC
    Admin

    Related Posts

    भारतीय बल्लेबाजी ढही, सूर्या के आउट होते ही आधी टीम पवेलियन

    February 22, 2026

    बर्फीली वादियों में खेलों का महाकुंभ, गुलमर्ग में शुरू होंगे छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स

    February 22, 2026

    ICC अवॉर्ड की जंग दिलचस्प, Player of the Month के लिए भारत के खिलाड़ी सहित 3 बड़े नाम शॉर्टलिस्ट

    February 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने रोकी ट्रेड डील, अब नए सिरे से तय होगी बातचीत की दिशा

    February 22, 2026

    एक हफ्ते बाद सामने आया सच, पाकिस्तान की हार के पीछे का रहस्य

    February 22, 2026

    इंग्लैंड की धमाकेदार जीत, श्रीलंका को मिली करारी शिकस्त

    February 22, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    Aaj Ka Rashifal 23 February 2026: 12 राशियों का हाल, किस पर बरसेगी किस्मत

    February 22, 2026

    दिल्ली के बाद कटरा में अलर्ट, मां वैष्णो देवी यात्रा पर सुरक्षा कड़ी, हर कदम पर निगरानी

    February 22, 2026

    सैम पित्रोदा के विवादित बयान से मचा बवाल, BJP ने कांग्रेस को घेरा

    February 22, 2026

    BNP सरकार बनी ‘बिजनेस क्लास’ की कैबिनेट? 70% मंत्री बिजनेसमैन, सांसदों में करोड़पति-अरबपति हावी

    February 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.