Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»रिकॉर्ड्स के रूट पर जो! कैलिस और द्रविड़ को छोड़ा पीछे, अब पोंटिंग की बारी
    खेल

    रिकॉर्ड्स के रूट पर जो! कैलिस और द्रविड़ को छोड़ा पीछे, अब पोंटिंग की बारी

    AdminBy AdminJuly 25, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रिकॉर्ड्स के रूट पर जो! कैलिस और द्रविड़ को छोड़ा पीछे, अब पोंटिंग की बारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मैनचेस्टर

    भारत के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन (25 जुलाई) जो रूट ने शानदार बैटिंग की है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने इस दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की. रूट अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर आ गए हैं.

    इस मुकाबले से पहले जो रूट पांचवें स्थान पर थे, लेकिन अब उन्होंने राहुल द्रविड़ और जैक्स कैलिस को पछाड़ दिया है. भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने टेस्ट क्रिकेट में 13288 रन बनाए थे. इस दौरान द्रविड़ 164 टेस्ट मैच खेले थे और उनका औसत 52.31 रहा था. वहीं साउथ अफ्रीकी दिग्गज जैक्स कैलिस के बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में 13289 रन निकले थे. कैलिस ने 166 टेस्ट मैच खेले और उनका एवरेज 55.37 रहा.

    अब जो रूट के पास ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग से आगे निकलने का शानदार मौका है. पोंटिग ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 168 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 51.85 की औसत से 13378 रन बनाए. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने बनाए. सचिन ने भारतीय टीम के लिए 200 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उनके नाम पर 53.78 के एवरेज से 15921 रन दर्ज हैं. सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक और 68 अर्धशतक लगाए.

    टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन
    15921- सचिन तेंदुलकर (भारत)
    13378- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)
    13290*- जो रूट (इंग्लैंड)
    13289- जैक्स कैलिस (साउथ अफ्रीका)
    13288- राहुल द्रविड़ (भारत)
    12472- एलिस्टेयर कुक (इंग्लैंड)
    12400- कुमार संगकारा (श्रीलंका)
    11953- ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज)
    11867- शिवनारायण चंद्रपॉल (वेस्टइंडीज)
    11814- महेला जयवर्धने (श्रीलंका)

    34 साल के जो रूट का ये इंग्लैंड के लिए 157वां टेस्ट मैच है. इस मुकाबले से पहले तक जो रूट ने 156 टेस्ट मैचों में 50.80 की औसत से 13259 रन बनाए थे, जिसमें 37 शतक और 66 अर्धशतक शामिल रहे. जो रूट भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 3000 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं. वो ऐसे पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने भारत के विरुद्ध क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में 3 हजार या उससे ज्यादा रन बनाए हैं.

    भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जा रहा है. मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम मेजबान को जल्दी से जल्दी आउट करना चाहेंगे. दूसरे दिन भारत की पहली पारी 358 रन पर सिमट गई थी. जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 2 विकेट पर 225 रन बनाए थे. भारत के पहली पारी से अब मेजबान 133 रन पीछे हैं. तीसरे दिन नजर स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर रहेगी.

    पहला सेशन इंग्लैंड के नाम
    ओली पोप और जो रूट ने तीसरे दिन का पहला सेशन इंग्लैंड के नाम कर दिया है. इन दोनों बैटर्स ने शुक्रवार को पहले सेशन में 107 रन बनाए और एक भी विकेट नहीं गिरने दिया है. लंचब्रेक के समय ओली पोप 70 और जो रूट 63 रन बनाकर नाबाद हैं. इंग्लैंड: 332/2

    जो रूट की फिफ्टी
    ओली पोप के बाद जो रूट ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. रूट ने रवींद्र जडेजा की गेंद पर एक रन लेकर फिफ्टी बनाई. यह उनका 67वां टेस्ट अर्धशतक है.

    ओली पोप का अर्धशतक
    ओली पोप ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उन्होंने रवींद्र जडेजा की गेंद पर सिंगल लेकर 50 रन का आंकड़ा पूरा किया. पोप का यह 16वां टेस्ट अर्धशतक है.

    पहले घंटे में बने 41 रन
    चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन पहले सेशन में भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन विकेट नहीं ले सके. भारत ने इस सेशन में 13 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें इंग्लैंड ने 41 रन बनाए. यकीनन आंकड़े इंग्लैंड के पक्ष में है लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने इस दौरान जो रूट और ओली पोप को बार-बार बीट किया. यह बात आंकड़े नहीं बताते.

    जो रूट ने राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा
    जो रूट ने टेस्ट मैचों में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में राहुल द्रविड़ और जैक कैलिस को पीछे छोड़ दिया है. जो रूट चौथे टेस्ट में 30वां रन लेते ही राहुल द्रविड़ (13288) से आगे निकल गए. रूट ने इसके बाद जैसे ही एक रन और बनाया तो जैक कैलिस (13289) उनसे पीछे छूट गए. अब रूट से आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर (13378) और रिकी पोंटिंग (13289) ही बचे हैं.

    इंग्लैंड के 250 रन पूरे
    इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 250 रन पूरे कर लिए हैं. तीसरे दिन के पहले सेशन में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने अच्छी गेंदबाजी की है. इन दोनों ने जो रूट और ओली पोप को खूब परेशान किया लेकिन विकेट नहीं ले सके. इंग्लैंड ने तीसरे दिन 2 विकेट पर 225 रन से आगे खेलना शुरू किया है.

    शार्दुल ठाकुर ने शुरू किया दिन का पहला ओवर
    चौथे दिन टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है. भारत ने गेंदबाजी की शुरुआत शार्दुल ठाकुर से कराई है. दिन का दूसरा ओवर मोहम्मद सिराज ने किया. पूर्व क्रिकेटर आशीष नेहरा को यह बात पसंद नहीं आई. उन्होंने कहा कि यह निगेटिव स्ट्रेटजी है. नेहरा ने कहा कि आप पहला ओवर शार्दुल ठाकुर को नहीं दे सकते. ऐसा नहीं है कि वे विकेट नहीं ले सकते लेकिन यह सोच खराब है.

    मैनचेस्टर टेस्ट में टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. ओपनर यशस्वी जायसवाल ने शानदार फिफ्टी जमाई लेकिन वो इसे शतक में नहीं बदल पाए. केएल राहुल 41 रन पर आउट हुए और अर्धशतक से चूक गए. करुण नायर की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए साई सुदर्शन ने 61 रन की पारी खेली. चोटिल होकर मैदान से बाहर गए ऋषभ पंत ने वापसी की और दर्द में भी फिफ्टी जमाकर टीम को 358 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Joe Root top-news
    Admin

    Related Posts

    हाई कोर्ट का आदेश: भोजशाला विवादित स्थल का मुआयना करेंगे जज, 2 अप्रैल से पहले होगा दौरा

    March 18, 2026

    2026 में IPL से हो सकती है इन 5 दिग्गजों की विदाई, धोनी भी शामिल

    March 18, 2026

    Eknath Shinde-Narendra Modi बैठक: वैश्विक हालात और भारत के हितों पर मंथन

    March 17, 2026

    PF खाताधारकों के लिए अहम खबर: EPFO के नियमों में बदलाव पर सरकार का बड़ा अपडेट

    March 17, 2026

    मोजतबा खामेनेई को लेकर बड़ा खुलासा, सामने आए ऑडियो ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी

    March 17, 2026

    गैस संकट मामले में केंद्र का कोर्ट को जवाब, क्या मिली राहत?

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    BenQ ने लॉन्च किया स्मार्ट मीटिंग सॉल्यूशन, अब बिना सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किए करें स्क्रीन शेयरिंग

    March 18, 2026

    हाई कोर्ट का आदेश: भोजशाला विवादित स्थल का मुआयना करेंगे जज, 2 अप्रैल से पहले होगा दौरा

    March 18, 2026

    ‘चोर’ बंदरों से बचाने के लिए राष्ट्रपति मुर्मू का चश्मा, वृंदावन में लगाए जाएंगे लंगूरों के कटआउट

    March 18, 2026

    इंदौर में एमपी का सबसे बड़ा हॉस्पिटल बनेगा, 320 ICU बेड्स और 34 ऑपरेशन थिएटर से होगी सेवा

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.