Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»तकनीकी»BenQ ने लॉन्च किया स्मार्ट मीटिंग सॉल्यूशन, अब बिना सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किए करें स्क्रीन शेयरिंग
    तकनीकी

    BenQ ने लॉन्च किया स्मार्ट मीटिंग सॉल्यूशन, अब बिना सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किए करें स्क्रीन शेयरिंग

    AdminBy AdminMarch 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    BenQ ने लॉन्च किया स्मार्ट मीटिंग सॉल्यूशन, अब बिना सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किए करें स्क्रीन शेयरिंग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्ली

    मीटिंग से पहले अक्सर HDMI केबल लगाना, अलग-अलग सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करना और सेटअप करना पड़ता था. इस परेशानी को दूर करने के लिए ताइवान की कंपनी BenQ ने भारतीय मार्केट में अपना नेक्स्ट-जेनरेशन InstaShow लाइनअप  WDC20 और WDC15 स्क्रीन मिररिंग डिवाइस लॉन्च किए हैं. इन डिवाइस की मदद से यूजर्स सिर्फ प्लग-एंड-प्ले के जरिए आसानी से स्क्रीन शेयर कर सकते हैं।

    WDC20 हाइब्रिड कॉन्फ्रेंसिंग का पावरहाउस
    इस प्रोडक्ट को खास तौर पर मॉडर्न हाइब्रिड मीटिंग्स के लिए डिजाइन किया गया है. इसका सबसे बड़ा फीचर BYOM (Bring Your Own Meeting) सपोर्ट है. यह एक प्लग-एंड-प्ले डिवाइस है, जिसमें किसी भी अतिरिक्त सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होती।

    इसके Wireless Media Bridge फीचर की मदद से आप अपने मीटिंग रूम के कैमरा, माइक्रोफोन और स्पीकर्स को मल्टीमीडिया हब से कनेक्ट कर सकते हैं. इसके बाद इन डिवाइस को Microsoft Teams या Zoom मीटिंग में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है, बिना बार-बार अलग-अलग डिवाइस प्लग करने की जरूरत के।

    परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Wi-Fi 6 सपोर्ट मिलता है, जिससे 4K 60FPS तक का हाई-क्वालिटी प्लेबैक संभव है. इस डिवाइस की मदद से एक साथ 4 प्रेजेंटर स्क्रीन शेयर कर सकते हैं. साथ ही Talkback फीचर की मदद से लैपटॉप से इंटरैक्टिव डिस्प्ले को कंट्रोल भी किया जा सकता है।

    कीमत की बात करें तो यह डिवाइस लगभग ₹1,75,000 में उपलब्ध है और इसके साथ 3 साल की वारंटी मिलती है।

    ।
    यह प्रोडक्ट BenQ के पॉपुलर वायरलेस प्रेजेंटेशन सिस्टम का एक रिफ्रेश्ड वर्जन है. यह खास तौर पर छोटे मीटिंग रूम्स के लिए परफेक्ट माना जाता है।

    इसमें भी प्लग-एंड-प्ले फीचर मिलता है. यूजर्स को बस डिवाइस को अपने लैपटॉप में प्लग करना है और तुरंत स्क्रीन शेयरिंग शुरू हो जाती है. इसमें किसी भी एक्सटर्नल सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं पड़ती।

    यह एक सिक्योर और स्टेबल डिवाइस है, जो बजट सेगमेंट में होने के बावजूद एंटरप्राइज-ग्रेड सिक्योरिटी के साथ आता है. इसमें WPA3 और CVSS 4.0 जैसे सिक्योरिटी सर्टिफिकेशन मिलते हैं।

    इसके साथ स्विचेबल प्लग्स (HDMI + USB + USB-C) मिलते हैं, जिससे इसे पुराने और नए दोनों तरह के लैपटॉप्स के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है. इसकी कीमत लगभग ₹75,000 रखी गई है और इसके साथ 1 साल की वारंटी मिलती है ।

    कुल मिलाकर, BenQ के ये नए InstaShow डिवाइस मीटिंग से पहले होने वाली तकनीकी परेशानियों को काफी हद तक खत्म कर सकते हैं. अब यूजर्स सिर्फ प्लग-एंड-प्ले के जरिए आसानी से अपनी मीटिंग शुरू कर सकते हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    BenQ
    Admin

    Related Posts

    3.5 अरब लोगों के लिए गूगल का चेतावनी अलर्ट, ‘जीरो डे’ संकट से बचने के लिए करें ये जरूरी कदम

    March 16, 2026

    गर्मी से राहत सस्ती! Flipkart-Amazon पर 1.5 टन AC की सबसे बड़ी डील, Voltas-Godrej भी शामिल

    March 15, 2026

    Meta का बड़ा फैसला, Instagram से हटेगा एंड टू एंड एन्क्रिप्शन, प्राइवेसी खत्म होने का खतरा

    March 14, 2026

    WhatsApp में बड़ी अपडेट, नया AI ऑप्शन सिर्फ सिंपल स्टेप्स में इस्तेमाल करें

    March 14, 2026

    Redmi Note 15 Pro आया मार्केट में: बैटरी और डिस्प्ले ने जीता दिल, लेकिन इन चीजों में रह गया थोड़ा कमी

    March 13, 2026

    अब UMANG, PhonePe, Paytm जैसे ऐप से भी बुक करें गैस सिलेंडर, जानिए पूरा प्रोसेस

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ट्रंप ने पलटी मारी, अमेरिका ने होर्मुज पर ईरानी मिसाइल भंडार पर गिराया भारी बम

    March 18, 2026

    मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

    March 18, 2026

    आंगनबाड़ी केंद्रों में न्योता भोज कार्यक्रम: पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का व्यापक अभियान

    March 18, 2026

    योगी सरकार का बेहतरीन मॉडल, टैक्स से सीधे जनहित तक हर रुपये का उद्देश्य तय

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.