Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»हज के दौरान मरे तो सऊदी अरब नहीं भेजेगा मृतक का शव, फिर मुस्लिम देश में कैसे किया जाता है अंतिम संस्कार…
    विदेश

    हज के दौरान मरे तो सऊदी अरब नहीं भेजेगा मृतक का शव, फिर मुस्लिम देश में कैसे किया जाता है अंतिम संस्कार…

    By June 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हज के दौरान मरे तो सऊदी अरब नहीं भेजेगा मृतक का शव, फिर मुस्लिम देश में कैसे किया जाता है अंतिम संस्कार…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सऊदी अरब में इस वर्ष भीषण गर्मी के कारण हज यात्रा के दौरान दुनिया भर से आए 1 हजार से अधिक हज यात्रियों की मौत हो गई है।

    रेगिस्तानी देश में भीषण गर्मी पड़ने के कारण अन्य कई नागरिकों की तरह भारत से आए 98 नागरिकों की मौत हो गई।

    वहीं मरने वालों में पाकिस्तान से आए कम से कम 35 तीर्थयात्री भी शामिल हैं। अपने परिजनों का शव लेने के लिए लोग सऊदी अरब पहुंच रहे हैं।

    मगर हज के दौरान मरने वालों के लिए इस्लामिक देश एक खास नियम है। हज के दौरान मरने वाले लोगों के शव को सऊदी अरब उनके देश नहीं भेजता है।

    हज के दौरान मौत होने पर क्या है नियम
    यदि हज के दौरान प्राकृतिक कारणों या दुर्घटना के कारण किसी की मृत्यु हो जाने पर शव को उनके देश नहीं भेजा जाता।

    बल्कि सऊदी अरब साम्राज्य में प्रचलित प्रथा के अनुसार उनके ही देश में सुपुर्द-ए-खाक (अंतिम संस्कार) किया जाता है।

    किसी के परिजन की मृत्यु होने पर उनका डेथ सर्टिफिकेट हज सीजन के पूरा होने के बाद सऊदी अरब सीधे मृत तीर्थयात्री के निकटतम रिश्तेदार या उनके परिजनों को भेजता है।

    हज पर आए तीर्थयात्रियों से सऊदी सरकार पहले ही आवेदन के दौरान इस नियम पर हस्ताक्षर करवाती है कि यदि इस अवधि के दौरान सऊदी अरब की जमीन या फिर आसमान में उनकी मौत हो जाती है तो उन्हें वहीं दफना दिया जाएगा।

    शव को अपने देश लाने के लिए उनके परिजनों की कोई आपत्ति को स्वीकार नहीं की जाएगी।

    सऊदी अरब ने की शवों को दफनाने की व्यवस्था
    पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, लोग अपने परिजनों का शव लेने के लिए सऊदी अरब पहुंच रहे हैं। मगर सऊदी सरकार द्वारा हरमैन में मृतकों के शव दफनाने की व्यवस्था की गई है।

    उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब ने आधिकारिक तौर पर मौतों की जानकारी नहीं दी है, हालांकि उसने सिर्फ रविवार को ही भीषण गर्मी से निढाल होने वालों के 2700 से अधिक मामलों की सूचना दी है।

    इस्लामिक देश ने आम नागरिकों से हज यात्रियों की कठिनाइयों के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही पोस्टों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। सऊदी का मानना कि यह वास्तविक नहीं है।

    The post हज के दौरान मरे तो सऊदी अरब नहीं भेजेगा मृतक का शव, फिर मुस्लिम देश में कैसे किया जाता है अंतिम संस्कार… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में ब्लास्ट, सात पुलिसकर्मी मारे गए

    March 13, 2026

    बांग्लादेश के निर्यात पर अमेरिका की नजर, जांच शुरू होने की रिपोर्ट

    March 13, 2026

    मिड-एयर रिफ्यूलिंग के दौरान अमेरिकी विमान हादसे का शिकार, 4 लोगों की जान गई

    March 13, 2026

    अलविदा जुमा पर तेहरान में ब्लास्ट से दहशत, इजरायल विरोध प्रदर्शन के बीच अफरातफरी

    March 13, 2026

    US एयरफोर्स का टैंकर विमान इराक में दुर्घटनाग्रस्त, चार सैनिकों की जान गई

    March 13, 2026

    US एयरक्राफ्ट करियर पर ईरान ने मिसाइल हमले का दावा, अमेरिका ने बताया असफल

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    क्यों रखा जाता है गणगौर का व्रत? माता पार्वती को मिला था यह विशेष वरदान

    March 14, 2026

    WhatsApp में बड़ी अपडेट, नया AI ऑप्शन सिर्फ सिंपल स्टेप्स में इस्तेमाल करें

    March 14, 2026

    25 साल बाद खुलासा: वीवीएस लक्ष्मण ने किस बैट से खेली थी ऐतिहासिक 281 रन की पारी

    March 14, 2026

    31 मार्च तक करें ये काम, वरना सुकन्या समृद्धि खाता हो सकता है निष्क्रिय

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.