Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»US एयरफोर्स का टैंकर विमान इराक में दुर्घटनाग्रस्त, चार सैनिकों की जान गई
    विदेश

    US एयरफोर्स का टैंकर विमान इराक में दुर्घटनाग्रस्त, चार सैनिकों की जान गई

    AdminBy AdminMarch 13, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    US एयरफोर्स का टैंकर विमान इराक में दुर्घटनाग्रस्त, चार सैनिकों की जान गई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वाशिंगटन

    मिडिल ईस्ट में जारी संकट के बीच अमेरिकी वायुसेना को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा है. पश्चिमी इराक में अमेरिकी सेना का एक केसी-135 रिफ्यूलिंग विमान हादसे का शिकार हो गया. इस दौरान विमान में कुल छह क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें से चार की मौत हो गई है।

    अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड यानी सेंटकॉम ने भी क्रू मेंबर्स की मौत की पुष्टि की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सेंटकॉम ने बताया कि केसी-135 रिफ्यूलिंग विमान में मौजूद छह में से चार क्रू मेंबर की मौत हो चुकी है, जबकि दो की तलाश और बचाव अभियान जारी है।

    सेंटकॉम का कहना है कि दुर्घटना के पीछे का कारणों का पता लगाया जा रहा है. अभी जांच जारी है. कुछ सामने आता है तो अधिक जानकारी साझा की जाएगी।

    अमेरिकी सेना ने साफ़ किया कि विमान हादसे का शिकार किसी दुश्मन के हमले या फ्रेंडली फायर की वजह से नहीं हुआ है. यानि साफ है कि शुरुआती जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना किसी हमले से जुड़ी नहीं है।

    अमेरिका का केसी-135 विमान एक रिफ्यूलिंग विमान है. इसका इस्तेमाल आसमान में दूसरे सैन्य विमानों को ईंधन देने के लिए किया जाता है. इसे टैंकर विमान भी कहा जाता है. इन विमानों का इस्तेमाल लंबी दूरी के मिलिट्री ऑपरेशनों में बेहद अहम भूमिका निभाती है. सैन्य विमान या फाइटर जेट युद्ध के दौरान बिना ज़मीन पर उतरे लंबे समय तक आसमान में फिर रह सकते हैं और दुश्मनों पर क़हर बरपा सकते हैं।

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने अमेरिकी सैन्य ताकत की प्रशंसा की

    CENTCOM की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस बारे में और जानकारी उपलपब्ध होने पर बताया जाएगा। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि 'ईरान हालात बहुत तेजी से बदल रहे हैं।' अमेरिकी राष्ट्रपति ने अमेरिकी सैन्य ताकत की प्रशंसा की।
    'ईरान के साथ स्थिति बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है'
    व्हाइट हाउस में आयोजित महिला इतिहास माह कार्यक्रम में बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिकी सेनाएं मजबूत प्रदर्शन कर रही हैं और उन्होंने संकेत दिया कि मौजूदा कार्रवाई ईरान से जुड़े लंबे समय से चले आ रहे मुद्दों से निपट रही हैं। उन्होने कहा कि 'ईरान के साथ स्थिति बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है। हमारी सेना का कोई मुकाबला नहीं है। इसके जैसी सेना पहले कभी नहीं रही। किसी ने भी ऐसा पहले कभी नहीं देखा।'

    पोर्ट के अनुसार एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त हुआ KC-135 विमान में कम से कम 6 क्रू सदस्य सवार थे. वहीं अमेरिकी सेना की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि यह दुर्घटना न तो दुश्मन की गोलीबारी से हुई और न ही अपने ही पक्ष की गोलीबारी (फ्रेंडली फायर नहीं था) से. बयान में विमान को “एक नुकसान” बताया गया है।

    मिडिल ईस्ट में निगरानी करने वाला यू.एस. सेंट्रल कमांड ने कहा कि इस घटना में दो विमान शामिल थे. उनमें से एक सुरक्षित उतर गया, जबकि दूसरा पश्चिमी इराक में गिर गया।

    इसका पूरा बयान यह था- "यूएस सेंट्रल कमांड को यूएस केसी-135 ईंधन भरने वाले विमान के नुकसान की जानकारी है. यह घटना ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान फ्रेंडली हवाई क्षेत्र में हुई और बचाव प्रयास जारी हैं. घटना में दो विमान शामिल थे. एक विमान पश्चिमी इराक में गिर गया, और दूसरा सुरक्षित रूप से उतर गया. प्लेन न तो दुश्मन देश की फायरिंग से क्रैश हुआ न फ्रेंडली फायर में क्रैश हुआ. जैसे-जैसे स्थिति आगे बढ़ेगी, अधिक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी. हम अतिरिक्त जानकारी जमा करने और जवानों के परिवारों के लिए क्लियरिटी देने के लिए लगातार धैर्य रखने का अनुरोध करते हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Air Force Featured
    Admin

    Related Posts

    अलविदा जुमा पर तेहरान में ब्लास्ट से दहशत, इजरायल विरोध प्रदर्शन के बीच अफरातफरी

    March 13, 2026

    असम को विकास की रफ्तार: कोकराझार में PM मोदी ने 4570 करोड़ के प्रोजेक्ट दिए, ‘असम माला 3.0’ और नई ट्रेनें शुरू

    March 13, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने किया टीजेएसबी सहकारी बैंक की रायपुर शाखा का शुभारंभ

    March 13, 2026

    किसानों का इंतजार खत्म! पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे ₹2000

    March 13, 2026

    कुलदीप की शादी में धूम, वंशिका संग मस्ती, चहल और रिंकू ने लगाई ठुमके

    March 13, 2026

    MP की लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात: 34वीं किस्त के 1500 रुपये ट्रांसफर

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    विनीत गैस एजेंसी का आकस्मिक निरीक्षण, स्टॉक में अनियमितता पर एसडीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    March 13, 2026

    अलविदा जुमा पर तेहरान में ब्लास्ट से दहशत, इजरायल विरोध प्रदर्शन के बीच अफरातफरी

    March 13, 2026

    सहायक उपकरण योजना से जीवन में आ रही सहजता

    March 13, 2026

    प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में भू-जल संरक्षण कार्यों का किया अध्ययन प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों ने

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.