Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»कुलदीप की शादी में धूम, वंशिका संग मस्ती, चहल और रिंकू ने लगाई ठुमके
    खेल

    कुलदीप की शादी में धूम, वंशिका संग मस्ती, चहल और रिंकू ने लगाई ठुमके

    AdminBy AdminMarch 13, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कुलदीप की शादी में धूम, वंशिका संग मस्ती, चहल और रिंकू ने लगाई ठुमके
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मसूरी
     टी20 विश्व कप चैंपियन भारतीय टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी के फंक्शन उत्तराखंड की पहाड़ों की रानी मसूरी में शुरू हो चुके हैं. आज शुक्रवार को हल्दी और मेहंदी की रस्में हो रहीं हैं. शनिवार को कुलदीप यादव की शादी उनकी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से होगी. शादी समारोह में शामिल होने के लिए कुलदीप यादव के साथी क्रिकेटरों का मसूरी में जमावड़ा लगने लगा है.

    कुलदीप यादव की शादी में शामिल होने पहुंचे टीम के साथी: आज शुक्रवार को सबसे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप, कुलदीप यादव की शादी के फंक्शन अटेंड करने मसूरी पहुंचे. टी दिलीप को अक्सर आप बीसीसीआई द्वारा जारी किए जाने वाले वीडियो में बेस्ट फील्डर को मेडल देते देखते होंगे. सोशल मीडिया पर इंडियन ड्रेसिंग रूम के ये वीडियो बहुत पसंद किए जाते हैं. खासकर पाकिस्तानी खिलाड़ी भारतीय ड्रेसिंग रूम के ऐसे वीडियो देखकर भौचक्के रह जाते हैं.

    मंगेतर प्रिया सरोज के साथ पहुंचे रिंकू सिंह: टी दिलीप के बाद रिंकू सिंह, कुलदीप यादव की शादी समारोह में शामिल होने के लिए मसूरी पहुंचे हैं. रिंकू सिंह, कुलदीप के गृह प्रदेश यूपी से आते हैं. रिंकू ने कुलदीप के साथ यूपी से घरेलू क्रिकेट खेला तो कोलकाता नाइट राइडर्स का ड्रेसिंग रूम भी दोनों ने शेयर किया है. रिंकू सिंह अपनी मंगेतर सांसद प्रिया सरोज के साथ समारोह में शामिल होने आए हैं.

    युजवेंद्र चहल भी शादी में शामिल होने पहुंचे: इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम में सालों तक कुलदीप यादव के साथ स्पिन जोड़ी के रूप में खेलने वाले युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) भी साथी की शादी में शामिल होने मसूरी पहुंच चुके हैं. कुलदीप और चहल ने 70 वनडे मैचों में मिलकर 130 विकेट लिए हैं. भारतीय टीम के लिए शानदार सफलता लाने वाली स्पिनरों की इस जोड़ी को दोनों के नाम मिलाकर 'कुलचा' कहा जाता है.

    धोनी और सितारों का जमावड़ा:शादी में शामिल होने के लिए महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ मसूरी पहुंच गए हैं। उनके अलावा कुलदीप के करीबी दोस्त युजवेंद्र चहल और रिंकू सिंह भी इस जश्न का हिस्सा बनने पहुंचे हैं। चहल ने मीडिया से बातचीत में कहा भाई की शादी है,तो फुल डांस तो होगा ही! सितारों की इस लिस्ट में मशहूर गायक कैलाश खेर, अभिनेता कुणाल कपूर और टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप भी शामिल हैं।

    कल 'वंशिका' के होंगे कुलदीप: कुलदीप अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ 14 मार्च को सात फेरे लेंगे। शनिवार को होने वाले मुख्य समारोह में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर के पहुंचने की भी उम्मीद है। शादी के डिजिटल कार्ड को काफी मॉडर्न और रॉयल लुक दिया गया है। इसमें कपल ने अपनी जोड़ी को #Kulvansh नाम दिया है। 14 मार्च की शाम 5 बजे कुलदीप की बारात निकलेगी और शाही अंदाज में यह विवाह संपन्न होगा।

    ये बड़े क्रिकेट भी शादी में आ सकते हैं: कुलदीप यादव की शादी में विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्य कुमार यादव, अभिषेक शर्मा समेत पूरी टी20 और वनडे टीम के आने की उम्मीद है. गुरुवार को ही कुलदीप क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के देहरादून दफ्तर में शादी का निमंत्रण देने पहुंचे थे.

    कुलदीप की शादी को लेकर उत्सव जैसा माहौल: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शादी को लेकर मसूरी में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है. पहाड़ों की रानी कही जाने वाली मसूरी में आयोजित इस भव्य समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. होटल प्रबंधन ने मेहमानों के स्वागत के लिए बड़े स्तर पर व्यवस्थाएं की हैं और पूरे आयोजन स्थल को खास तरीके से सजाया गया है. आज शुक्रवार देर शाम यहां हल्दी समारोह का आयोजन किया जाना है. हल्दी समारोह से पहले ही मेहमानों के बीच डांस और मस्ती का दौर शुरू हो गया.

    शनिवार को होगी शादी: बताया जा रहा है कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज के भी देर शाम तक मसूरी पहुंचने की संभावना है. वहीं शनिवार को होने वाले मुख्य विवाह समारोह में भारतीय टीम के कई बड़े सितारों के शामिल होने की उम्मीद है. इनमें टी20 कप्तान सूर्य कुमार यादव, रोहित शर्मा और भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.

    समारोह वाले होटल की सुरक्षा सख्त: बताया जा रहा है कि शादी समारोह में सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए आम लोगों के प्रवेश पर रोक रखी गई है. केवल आमंत्रित मेहमानों को ही कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दी जा रही है. समारोह में बॉलीवुड जगत की हस्तियों के साथ-साथ प्रदेश के कई प्रमुख राजनीतिक नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है.

    मसूरी में हो रही इस हाई-प्रोफाइल शादी को लेकर स्थानीय लोगों और पर्यटकों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. क्रिकेट, बॉलीवुड और राजनीति की बड़ी हस्तियों की मौजूदगी से यह समारोह शहर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है. 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured kuldeep
    Admin

    Related Posts

    क्रिकेट के मैदान पर चैलेंज लेना पसंद है: बुमराह का बड़ा बयान

    March 13, 2026

    असम को विकास की रफ्तार: कोकराझार में PM मोदी ने 4570 करोड़ के प्रोजेक्ट दिए, ‘असम माला 3.0’ और नई ट्रेनें शुरू

    March 13, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने किया टीजेएसबी सहकारी बैंक की रायपुर शाखा का शुभारंभ

    March 13, 2026

    युवराज से खास ट्रेनिंग ले रहे ऋषभ पंत, IPL 2026 में दिखेगा नया अवतार

    March 13, 2026

    किसानों का इंतजार खत्म! पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे ₹2000

    March 13, 2026

    US एयरफोर्स का टैंकर विमान इराक में दुर्घटनाग्रस्त, चार सैनिकों की जान गई

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    विनीत गैस एजेंसी का आकस्मिक निरीक्षण, स्टॉक में अनियमितता पर एसडीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    March 13, 2026

    अलविदा जुमा पर तेहरान में ब्लास्ट से दहशत, इजरायल विरोध प्रदर्शन के बीच अफरातफरी

    March 13, 2026

    सहायक उपकरण योजना से जीवन में आ रही सहजता

    March 13, 2026

    प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में भू-जल संरक्षण कार्यों का किया अध्ययन प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों ने

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.