Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»नैंसी पेलोसी के पति पर हथौड़े से वार करने वाले को कोर्ट ने माना दोषी, घर में घुसकर किया था हमला
    विदेश

    नैंसी पेलोसी के पति पर हथौड़े से वार करने वाले को कोर्ट ने माना दोषी, घर में घुसकर किया था हमला

    By June 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नैंसी पेलोसी के पति पर हथौड़े से वार करने वाले को कोर्ट ने माना दोषी, घर में घुसकर किया था हमला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिकी संसद की पूर्व स्पीकर नैंसी पेलोसी के अपहरण का प्रयास करने और उनके पति पॉल पेलोसी पर हथौड़े से हमला करने से जुड़े सभी आरोपों में 44 वर्षीय डेविड डेपेप को दोषी पाया गया। अदालत के अधिकारियों ने बताया कि जूरी सभी पांच मामलों में सर्वसम्मति से फैसले पर पहुंची। जूरी ने मंगलवार दोपहर सैन फ्रांसिस्को में इस मामले में विचार-विमर्श शुरू किया। हालांकि, जूनटीन्थ की छुट्टी के कारण बुधवार को अदालत बंद थी, इसलिए शुक्रवार दोपहर को फैसला सुनाया गया। सैन फ्रांसिस्को के पब्लिक डिफेंडर एडम लिप्सन ने अपने अंतिम तर्क में कहा कि डेपेप एकांत जीवन जी रहे थे और वह प्रचार और षड्यंत्र के सिद्धांतों के जाल में फंस गए थे। इसी के चलते 28 अक्तूबर 2022 में नैंसी पेलोसी के घर में घुस गए। 

    पॉल की बहादूरी आई काम

    वहीं, नैंसी पेलोसी के प्रवक्ता आरोन बेनेट ने बताया कि स्पीकर पेलोसी और उनका परिवार पॉल पेलोसी की बहादुरी से हैरान हैं, जो इस मुकदमे में गवाह के तौर पर फिर से सामने आए। ठीक वैसे ही जैसे हमले की रात उन्होंने अपनी जान बचाई थी। बेनेट ने आगे कहा कि पॉल ने हर दिन अपने स्वास्थ्य को लेकर साहस और धैर्य का परिचय दिया है। हालांकि इस मामले में फिलहाल नैंसी और उनका पूरा परिवार कुछ नहीं कहना चाहता। इससे पहले, नैंसी पेलोसी के अपहरण का प्रयास करने और उनके पति पर हथौड़े से हमला करने के दोषी व्यक्ति को 30 साल की सजा सुनाई गई थी। न्यायाधीश जैकलीन स्कॉट कॉर्ली ने 44 वर्षीय डेविड डेपेप को सजा सुनाई थी, जिसे जूरी सदस्यों ने पिछले नवंबर में एक संघीय अधिकारी के अपहरण के प्रयास और एक संघीय अधिकारी के परिवार के सदस्य पर हमले का दोषी पाया था। अभियोजकों ने डेविड को 40 साल की सजा की मांग की थी। डेपेप ने 28 अक्टूबर 2022 को वारदात को अंजाम दिया था। नैंसी पेलोसी के पति पॉल पेलोसी पर हमला उनके सैन फ्रांसिस्को वाले घर में हुआ था। हमलावर ने हथौड़े से पॉल के सिर पर वार कर दिया था। घटना सीटीटीवी और पुलिस के बॉडीकेम में कैद हो गई थी। इसके बाद 82 साल के पॉल को अस्पताल ले जाया गया था। उनके सिर और हाथ में गंभीर चोट आई थी, जिसके चलते उनका स्कल फ्रैक्चर हो गया था।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में ब्लास्ट, सात पुलिसकर्मी मारे गए

    March 13, 2026

    बांग्लादेश के निर्यात पर अमेरिका की नजर, जांच शुरू होने की रिपोर्ट

    March 13, 2026

    मिड-एयर रिफ्यूलिंग के दौरान अमेरिकी विमान हादसे का शिकार, 4 लोगों की जान गई

    March 13, 2026

    अलविदा जुमा पर तेहरान में ब्लास्ट से दहशत, इजरायल विरोध प्रदर्शन के बीच अफरातफरी

    March 13, 2026

    US एयरफोर्स का टैंकर विमान इराक में दुर्घटनाग्रस्त, चार सैनिकों की जान गई

    March 13, 2026

    US एयरक्राफ्ट करियर पर ईरान ने मिसाइल हमले का दावा, अमेरिका ने बताया असफल

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    क्यों रखा जाता है गणगौर का व्रत? माता पार्वती को मिला था यह विशेष वरदान

    March 14, 2026

    WhatsApp में बड़ी अपडेट, नया AI ऑप्शन सिर्फ सिंपल स्टेप्स में इस्तेमाल करें

    March 14, 2026

    25 साल बाद खुलासा: वीवीएस लक्ष्मण ने किस बैट से खेली थी ऐतिहासिक 281 रन की पारी

    March 14, 2026

    31 मार्च तक करें ये काम, वरना सुकन्या समृद्धि खाता हो सकता है निष्क्रिय

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.