Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»“लाशों और घायलों का ढेर”- गाजा में इजरायल के ताजा हमले में 39 मरे, फ़िलिस्तीनी को जीप से बांधकर घुमाया…
    विदेश

    “लाशों और घायलों का ढेर”- गाजा में इजरायल के ताजा हमले में 39 मरे, फ़िलिस्तीनी को जीप से बांधकर घुमाया…

    By June 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    “लाशों और घायलों का ढेर”- गाजा में इजरायल के ताजा हमले में 39 मरे, फ़िलिस्तीनी को जीप से बांधकर घुमाया…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गाजा में शनिवार को इजराइल के हवाई हमलों में कम से कम से 39 लोगों की मौत हो गई है।

    फिलिस्तीन और अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। गाजा शहर के अल-अहली अस्पताल के निदेशक फदेल नाईम ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि अस्पताल में तीन दर्जन से अधिक शव पहुंचाएं जा चुके हैं।

    गाजा में मौजूद आपातकालीन समूह फिलिस्तीन सिविल डिफेंस’ ने कहा कि उसने गाजा शहर के पूर्वी इलाके में इजराइली हमले से प्रभावित एक इमारत से भी शव निकाले जा रहे हैं।

    इज़रायली हमलों में शाति रिफ्यूजी कैंप और तुफ़ाह में फ़िलिस्तीनियों के मारे जाने के बाद आपातकालीन कर्मचारी उत्तरी गाजा में बचे हुए लोगों तक पहुँचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

    रेड क्रॉस के एक अधिकारी के अनुसार, दक्षिणी गाजा में अल-मवासी शिविर पर हमले के बाद बम विस्फोट हुए, जिसमें “घायल लोगों का ढेर” लग गया।

    वहीं वेस्ट बैंक में इज़रायली सुरक्षाबलों ने जेनिन शहर में छापे के दौरान एक घायल फ़िलिस्तीनी को जीप से बांध दिया। हमास द्वारा संचालित सरकारी मीडिया कार्यालय के निदेशक ने बताया कि शनिवार को फिलिस्तीनी क्षेत्र के उत्तर में गाजा शहर में भी इजरायली हमले हुए हैं।

    इस्माइल अल-थावाब्ता ने रॉयटर्स को बताया कि गाजा पट्टी के आठ ऐतिहासिक रिफ्यूजी कैंप में से एक अल-शाती में घरों पर एक इजरायली हमले में 24 लोग मारे गए। वहीं अल-तुफ्फाह में घरों पर हमले में 18 अन्य फिलिस्तीनी मारे गए।

    इज़रायली सेना ने एक संक्षिप्त बयान जारी करते हुए कहा,”थोड़ी देर पहले, IDF लड़ाकू विमानों ने गाजा शहर के क्षेत्र में हमास के दो सैन्य ठिकानों पर हमला किया।” हमास ने अपने सैन्य ठिकानों पर हमला करने के इज़रायली दावे पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

    इसने एक बयान में कहा कि हमलों में नागरिकों को निशाना बनाया गया। रॉयटर्स द्वारा जारी फुटेज में दर्जनों फिलिस्तीनी लोगों को बर्बाद हुए घरों के बीच अपनों की तलाश करते हुए दिख रहे हैं। फुटेज में शाति रिफ्यूजी कैंप में क्षतिग्रस्त घर और सड़क पर भरा मलबा दिखाई दे रहा है।

    जंग में अब तक क्या-क्या हुआ?

    पिछले साल 7अक्टूबर को हमास समर्थित लड़ाकों ने दक्षिणी इजरायल पर हमला कर दिया था, जिसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए और 250 से अधिक लोगों को बंधक लिया।

    इसके बाद से यह जंग जारी है। 7 अक्टूबर से इज़रायल के गाजा पर हमले में कम से कम 37,551 लोग मारे गए हैं और 85,911 घायल हुए हैं। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इस हमले ने गाजा को बर्बाद कर दिया है। पिछले 24 घंटों में 101 लोग मारे गए और लगभग पूरी आबादी बेघर हो गई है।

    The post “लाशों और घायलों का ढेर”- गाजा में इजरायल के ताजा हमले में 39 मरे, फ़िलिस्तीनी को जीप से बांधकर घुमाया… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में ब्लास्ट, सात पुलिसकर्मी मारे गए

    March 13, 2026

    बांग्लादेश के निर्यात पर अमेरिका की नजर, जांच शुरू होने की रिपोर्ट

    March 13, 2026

    मिड-एयर रिफ्यूलिंग के दौरान अमेरिकी विमान हादसे का शिकार, 4 लोगों की जान गई

    March 13, 2026

    अलविदा जुमा पर तेहरान में ब्लास्ट से दहशत, इजरायल विरोध प्रदर्शन के बीच अफरातफरी

    March 13, 2026

    US एयरफोर्स का टैंकर विमान इराक में दुर्घटनाग्रस्त, चार सैनिकों की जान गई

    March 13, 2026

    US एयरक्राफ्ट करियर पर ईरान ने मिसाइल हमले का दावा, अमेरिका ने बताया असफल

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    जल जीवन मिशन के लिए केंद्र से बड़ी मदद, 4000 करोड़ फंड और कर्ज सीमा में बढ़ोतरी

    March 14, 2026

    चैत्र नवरात्र अष्टमी 2026: तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी

    March 14, 2026

    8वां वेतन आयोग 2026: फिटमेंट फैक्टर, OPS बहाली और अन्य अहम अपडेट

    March 14, 2026

    इलेक्ट्रिक कारों की कीमत जल्द होगी पेट्रोल-डीजल कारों के बराबर, दावा देश की प्रमुख कंपनी का

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.